DEHRADUN बालयोगी सर्वदासजी महाराज के ब्रह्मलीन & TOP UK NEWS 16 JUNE

देहरादून 16 जून, 2018(सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कालिका मंदिर जाकर बालयोगी सर्वदासजी महाराज के ब्रह्मलीन होने पर उन्हें श्रद्धा सु मन अर्पित किये। मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्वदासजी महाराज का सन्त समाज में विशिष्ट स्थान था। आध्यात्म, मानव मूल्यों, भारतीय संस्कृति और सनातन धर्म के संरक्षक के तौर पर उन्हें हमेशा याद किया जायेगा।

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत शनिवार को देहरादून में कला एवं साहित्य की अखिल भारतीय संस्था ‘संस्कार भारती’ द्वारा आयोजित ‘‘कला साधक संगम’’ में सम्मिलित हुए।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि उन्हें बहुत खुशी हो रही है कि उन्हें पद्मश्री श्री बाबा योगेंद्र का सम्मान करने का अवसर प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि हमें अपनी संस्कृति एवं विरासत को संजोए रखना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि कला जगत एवं बॉलीवुड में भी संस्कार भारती में मार्गदर्शन का काम किया है।
कैबिनेट मंत्री श्री प्रकाश पंत, विधायक श्री हरबंस कपूर, श्री गणेश जोशी एवं श्री बाबा योगेन्द्र भी उपस्थित थे।

देहरादून 16 जून, 2018(सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में बीसलपुर, पीलीभीत की मेधावी छात्राओं 12 साल की कुमारी हनी सिंह एवं 09 साल कुमारी हंसी सिंह ने भेंट की। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने दोनों छात्राओं के सामान्य ज्ञान एवं रचनात्मक सोच के दृष्टिगत पारितोषिक 25-25 हजार रूपये देने की स्वीकृति प्रदान की। उन्होंने दोनों छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। अपने माता-पिता के साथ मुख्यमंत्री से मिलने आई इन दोनों बहनों को भारत और विश्व का अच्छा सामान्य ज्ञान है। इन दोनों छात्राओं को विश्व के सभी देशों की राजधानियां, भारत के सभी राज्यों तथा केन्द्र शासित प्रदेशों की राजधानियों के नाम एवं क्षेत्रफल, भारत में लड़े गये प्रमुख ऐतिहासिक युद्धों, विभिन्न देशों की मुद्राओं एवं संसदों के नाम याद हैं। इन बालिकाओं द्वारा ‘‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’’ अभियान के तहत कविता, पम्पलेट एवं स्लोगन के माध्यम से विभिन्न राज्यों में प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। इस अवसर पर इन बालिकाओं की माता श्रीमती सीमा कुमारी एवं पिता श्री दिग्विजय सिंह भी उपस्थित थे।

देहरादून 16 जून, 2018(सू.ब्यूरो)

मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत की अध्यक्षता में शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में गोविन्द बल्लभ पंत इन्स्टीट्यूट आॅफ इंजीनियरिंग एण्ड टेक्नालाॅजी, घुड़दौड़ी, पौड़ी की प्रशासकीय परिषद् की 26 वीं बैठक आयोजित की गई। बैठक में निर्णय लिया गया कि संस्थान में अनुसूचित जाति जनजाति छात्रावास निर्माण हेतु एआईसीटीई द्वारा स्वीकृत 02 करोड़ रूपये की अनुदान राशि से 1040 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में काॅलेज द्वारा टेण्डर के माध्यम से अपने ही सिविल इंजीनियरिंग विभाग की देखरेख में कार्य कराया जायेगा।
बैठक में संस्थान के विभिन्न इंजीनियरिंग विभागों में रिक्त शैक्षिक पदों,जलापूर्ति की समस्याओं के समाधान के लिए पेयजल योजना के पुनर्गठन के सम्बन्ध में बजट के प्रावधान पर चर्चा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव श्री ओम प्रकाश, अपर सचिव श्री सविन बंसल, प्रोफेसर आर.के. सिंह, डाॅ. एम.पी.एस. चैहान, डाॅ. मनोज कुमार आदि उपस्थित थे।

ऋषिकेश 16 जून। 2013 में केदारनाथ में आई प्राकृतिक आपदा की पांचवी बरसी
पर केदारनाथ वन बिहार, ऋषिकेश में उत्तराखण्ड विधान सभा अध्यक्ष श्री प्रेम चन्द अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर प्रकृति के संरक्षण का सन्देश दिया। इस दौरान आपदा में मरे श्रद्धालुओं की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया।
इस अवसर पर विधान सभा अध्यक्ष ने कहा कि आपदा के पांच साल बाद अब केदारनाथ की तस्वीर बदली नजर आने लगी है। उन्होंने कहा कि 16-17 जून 2013 की भीषण तबाही उत्तराखंड के लोगों ने पहले कभी नहीं देखी थी। पांच साल
पहले केदारनाथ समेत उत्तराखंड में आई आपदा हिमालय के इतिहास में सबसे भयानक त्रासदी थी। इस भीषण आपदा में जान-माल का भारी नुकसान हुआ। बहुत से लोग बाढ़ में बह गए और हजारों लोग बेघर हो गए थे।
श्री अग्रवाल ने कहा कि पेड़ों को काटना, खनिज पदार्थों के लिए खानों का दुरुपयोग एवं वायुमंडलीय प्रदूषण पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा हैं। प्राकृतिक आपदाओं में वृद्धि करने में इन सभी कारकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। श्री अग्रवाल ने वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने की अपील की और कहा प्राकृतिक आपदाओं से बचाव के लिए पर्यावरण संतुलन
जरूरी है तभी प्राकृतिक आपदों से प्रदेश बचा रहेगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि आम लोगों को इस ओर सचेत होना चाहिए और धार्मिक स्थानों के धार्मिक महत्व को बरकरार रखना होगा ना कि उसे पर्यटन स्थल समझ कर व्यवहार करना होगा।
इस अवसर पर चेतन शर्मा,कविता साह,शिव कुमार गौतम ,पंकज शर्मा ,रवींद्र राणा ,राजू बिष्ट, मनोज शर्मा ,जयंत किशोर शर्मा,सचिन अग्रवाल ,ललित कटारिया , विशाल ख़ैरवाल, वन क्षेत्राधिकारी आरपीएस नेगी सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित थे।

हिमालयायूके न्यूज पोर्टल www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal & Print Media ) Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ; Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us) whatsup Mob. 9412932030; CS JOSHI- EDITOR ; H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *