UKकांग्रेस संगठन ने छोडा गोला-मंत्री जिस डाल पर बैठे हैं उसी की टहनी काट रहे

sheela dikshitउत्‍ततराखण्‍ड कांग्रेस संगठन के पदाधिकारी ने बोफोर्स तोप का गोला छोडा- एक्‍सक्‍लूसिव बयान आया- मंत्री जी जिस डाल पर बैठे हैं उसी की टहनी काट रहे हैं यह न तो उनके लिए शुभ संकेत है और न ही कांग्रेस सरकार के लिए; 
देहरादून 23 अगस्तः
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस संस्कृति संवर्द्धन प्रकोष्‍ठ के अध्यक्ष डाॅ0 आनन्द सुमन सिंह ने प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश धनै के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि दिनेश धनै जी अपने मंत्रालय की चिन्ता करते तो बेहतर होता बजाय कांग्रेस संगठन के। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन कैसे चलाना है इसकी चिन्ता कांग्रेस संगठन के लोगों केा करनी है न कि सत्ता सुख भोग रहे अन्य दलों के मंत्रियों को।
कांग्रेस संगठन के बारे में काबिना मंत्री दिनेश धनै के बयान की निन्दा करते हुए बयान पर पलटवार करते हुए डाॅ0 सुमन ने कहा कि अच्छा होता यदि मा0 मंत्री जी कांग्रेस संगठन की बजाय अपने मंत्रालय पर ध्यान देते उससे न केवल उत्तराखण्ड के बेरोजगारों का भला होता बल्कि करोेड़ों के घाटे मे चल रहे गढ़वाल मण्डल विकास निगम तथा कुमाऊं मण्डल विकास निगम की हालत ठीक होने के साथ राज्य की छबि भी ठीक होती परन्तु मंत्री जी अपने मंत्रालय की बजाय कांग्रेस संगठन की अधिक चिन्ता कर रहे हैं।
डाॅ0 आनन्द सुमन ने कहा कि श्री दिनेश धनै को कांग्रेसनीत सरकार में मंत्री पद दिया गया है संगठन के पदाधिकारी का नहीं उन्हें कांग्रेस पार्टी संगठन के बारे में बोलने का कोई हक नहीं है। उन्होंने मुख्यमंत्री जी से भी अनुरोध किया कि वे अपने मंत्रिमण्डल के अन्य दलों के सहयोगियों पर लगाम लगायें तथा उन्हें यह अहसास दिलायें कि जिस सरकार के बल पर वे मंत्री पद पर विराजमान है उसकी नींव कांग्रेस संगठन ने ही रखी है तथा वह संगठन के कंधों पर ही खड़ी है। उन्होंने कहा कि मंत्री जी जिस डाल पर बैठे हैं उसी की टहनी काट रहे हैं यह न तो उनके लिए षुभ संकेत है और न ही कांग्रेस सरकार के लिए।

(डाॅ0 आनन्द सुमन सिंह)
अध्यक्ष
प्रदेश कांग्रेस संस्कृति संवर्द्धन प्रकोष्ठ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *