आचार सहिता में विधायक निधि से विकास कार्य कर लुभा रहे है विधायक

#सनसनीखेज खुलासा #उत्तराखंड #विधायक निधि के प्रयोग से लुभा रहे हैं विधायक# हर गली मौहल्‍ले, चौराहे में अपना बोर्ड लगवा कर मतदाताओं को भ्रमित कर रहे हैं#कई स्‍थानों पर तो कार्य शुरू हुआ नही, बोर्ड पहले लगा दिया# धर्मपुर विधानसभा में कई स्‍थानों पर यह देखने में मिला# एक तिहाई कार्य चुनाव के समय से चल रहे है जो मतदाताओं को सरकारी धन से लुभाने के लिये काफी  प्रदेश में कोई भी वर्तमान विधायक ऐसा नहीं है #जिसका कोई कार्य प्रगति पर नहीं है # ५०० से अधिक कार्य प्रगति पर वाले विधायकों में टिहरी जिले से विक्रम सिंह नेगी (१००२) महावीर सिंह (९०१) उत्तरकाशी से मालचन्द्र (८७४) देहरादून स प्रीतम सिंह (८०५) नैनीताल जिले स हरीश चन्द्र दुर्गापाल (७५५) उत्तरकाशी स प्रीतम सिंह पंवार (७०८) पौडी स गणेश गोदियाल (५६०) उत्तरकाशी स विजय पाल सिंह सजवाण (५३०) शामिल # Report by; www.himalayauk.org (Leading Newsportal)    file photo; 

सूचना अधिकार खुलासा ः उत्तराखंड में विधायक निधि से स्वीकृत २१०८३ कार्य चुनाव समय में हैं प्रगति पर
उत्तराखंड के विधायकों ने विधायक निधि को मतदाताओं को चुनाव में लुभाने का साधन बना लिया है। प्रदेश के ७१ विधायकों के विधायक निधि से स्वीकृत कार्य चुनाव के समय में चल रहे हैं। यह खुलासा सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन को प्राप्त दिसम्बर २०१६ के विधायक निधि विवरण से हुआ है।
काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम उद्दीन ने उत्तराखंड के ग्राम्य विकास आयुक्त कार्यालय से चुनाव आचरण संहिता लागू होने से ठीक पूर्व दिसम्बर २०१६ के विधायक निधि खर्च संबंधी विवरण की सत्यापित फोटो प्रति मांगी थी। इसके उत्तर में लोक सूचना अधिकारी/उपायुक्त (प्रशासन) ग्राम्य विकास डा० जी०एस०खाती द्वारा अपने पत्रांक १३१३ दिनांक २३ जनवरी २०१७ के साथ उपलब्ध कराये गये विधायक निधि विवरण के आंकडों से यह सनसनीखेज खुलासा हुआ है।

उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार पूरे प्रदेश के विधायकों के २०१२ से उनक पूरे कार्यकाल में दिसम्बर २०१६ तक कुल ६४८७४ कार्य विधायक निधि से स्वीकृत किये गये है जिसमें से लगभग दो तिहाई कार्य ४३७९१ कार्य ही दिसम्बर तक पूर्ण हुये है एक तिहाई २१०८३ कार्य पूरे नहीं हुये है इसमें से १६२१० कार्य प्रगति पर तथा ४८७५ कार्य शुरू नहीं हुये दर्शाये गये है। स्पष्ट है कि यह एक तिहाई कार्य चुनाव के समय से चल रहे है जो मतदाताओं को सरकारी धन से लुभाने के लिये काफी हैं।
श्री नदीम को उपलब्ध विवरण के अनुसार प्रदेश में कोई भी वर्तमान विधायक ऐसा नहीं है जिसका कोई कार्य प्रगति पर नहीं है ५०० से अधिक कार्य प्रगति पर वाले विधायकों में टिहरी जिले से विक्रम सिंह नेगी (१००२) महावीर सिंह (९०१) उत्तरकाशी से मालचन्द्र (८७४) देहरादून स प्रीतम सिंह (८०५) नैनीताल जिले स हरीश चन्द्र दुर्गापाल (७५५) उत्तरकाशी स प्रीतम सिंह पंवार (७०८) पौडी स गणेश गोदियाल (५६०) उत्तरकाशी स विजय पाल सिंह सजवाण (५३०) शामिल है।
४०० से ५०० तक प्रगति पर कार्य वाले विधायकों में देहरादून जिल से विधायक नवप्रभात (४६३) पौडी के तीरथ सिंह रावत (४२०) सुरेन्द्र सिंह नेगी (४१९) दिलीप सिंह रावत (४१७) शामिल हैं।
३०० से ४०० तक प्रगति पर कार्य वाले विधायकों में अल्मोडा के सुरेन्द्र सिंह जीना (३८९) चमोली स अनुसुया प्रसाद मैखुरी (३७८) नैनीताल स बंशीधर भगत (३४३) टिहरी से मंत्री प्रसाद नैथानी (३४०) दिनैश धने (३३९) पौडी स सुन्दर लाल मन्टवाल (३०९) चमोली से जीतराम (३०५) शामिल है।
२०० से ३०० कार्य प्रगति वाले विधायक में पौडी जिले से विजया बडथ्वाल (२९८) नैनीताल की सरिता आर्य ( २७२) पिथौरागढ के मयूख सिंह (२६९) टिहरी से सुबोध उनियाल (२६५) पिथौरागढ जिसे से हरीश रावत (२५३) चमोली से राजेन्द्र सिंंह भंडारी (२४०) चम्पावत से हेमेश खर्कवाल (२२७) टिहरी से भीमलाल आर्य (२२०) उधमसिंह नगर से पुष्कर सिंह धामी (२२०) बागेश्वर से चन्दन राम दास (२१६) शामिल है।
१०० से २०० कार्य प्रगति पर वाले विधायकों में हरिद्वार जिले से विधायक मदन कौशिक (१७८) पिथौरागढ से नारायण राम (१७१) बिशन सिंह चुफाल (१५४) देहरादून से हीरा सिंह बिष्ट (१५३) सहदेव सिंह पुण्डीर (१५२) उधमसिंह नगर से प्रेम सिंह (१५०) अल्मोडा से अजय टम्टा (१४२) चम्पावत से पूरन सिंह (१४१) रूद्रप्रयाग से हरक सिंह रावत (१३८) उधमसिंह नगर से अरविन्द पांडे (१३७) नैनीताल से इन्दिरा ह्रदयेश (१३०) देहरादून से दिनेश अग्रवाल (११९) अल्मोडा से गोविन्द सिंह कुंजवाल (११४) हरिद्वार से चन्द्र शेखर (१०६) अल्मोडा से अजय भट्ट (१०५) मदन सिंह बिष्ट (१००) शामिल है।
श्री नदीम को उपलब्ध कराये गये विवरण के अनुसार दिसम्बर २०१६ तक स्वीकृत प्रारम्भ न होने वाले कार्यों की संख्या ४८७५ है जिसमें ४७ विधायकों के कार्य शामिल है। इसमें सर्वाधिक ५५२ कार्य सुरेन्द्र सिंह जीना तथा ५०० कार्य गोविन्द सिंह कुंजवाल के शामिल है।
दो सौ से अधिक कार्य प्रारम्भ होने वाले अन्य विधायकों में अजय टम्टा (३१२) मदन सिंह बिष्ट (२८५) नारायण राम (२८४) अनुसुइया प्रसाद मैखुरी (२६५) राजेन्द्र सिंह भंडारी (२४३) मनोज तिवारी (२२४) शामिल है।
१०० से २०० तक कार्य प्रारम्भ न होने वाले विधायकों में अजय टम्टा (१८६) हरीश रावत (१८१) जीत राम (१६६) दिलीप सिंह रावत (१३५) राजेश शुक्ला (१३५) गणेश गोदियाल (१२९) मयूख सिंह (१२९) अरविन्द पांडे (११२) सुन्दर लाल मटुवाल (१०३) तथा विजय सिंह सजवाण (१००) शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *