हम लोग महात्‍मा गॉधी की विरासत केे वाहक और हकदार ; किशोर

swaraj-yatraराज्यपाल डाॅ0 कृष्ण कांत पाल का बधाई संदेश- ‘गाँधी’ जी व ‘शास्त्री’ जी की जयन्ती की पूर्व संध्या पर जारी उत्तराखण्ड के नागरिकों के नाम 

किशोर उपाध्‍याय ने कहा- कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वाली पार्टी होने के साथ-साथ हम कांग्रेस पार्टी के लोग अपने को उनकी विरासत का वाहक और हकदार मानते हैं

www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal) 

राजभवन देहरादून, दिनांक 01 अक्टूबर, 2016

‘‘ राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी और स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयन्ती के अवसर पर आप सबको बधाई एवं शुभकामनायें।
अपने विचार और व्यवहार से संपूर्ण विश्व के लिए शांति, सच्चाई और अहिंसा के पथप्रदर्शक व प्रेरणा स्रोत बन चुके ‘महात्मा गाँधी’ का जन्मदिन 2007 से दुनिया भर में ‘अहिंसा दिवस’ के दिन में मनाया जा रहा है। यह हमारे लिए न केवल गौरव की बात है बल्कि उन जिम्मेदारियों को निभाने का संकल्प लेने का सबब है जिनके लिए महात्मा गाँधी सहित देश के अंसख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने विदेशी हुकूमत से भारत को आजादी दिलाने के लिए संघर्ष किया।
‘बापू’ ने देश की आजादी का आन्दोलन इस उद्देश्य से छेड़ा था कि आजाद भारत का प्रत्येक नागरिक देश की उन्नति और विकास का समान रूप से हकदार बन सके, अंतिम पंक्ति का अंतिम व्यक्ति भी राष्ट्रनिर्माण में अपनी आवाज की कीमत को महसूस कर सके। इस दिशा में हमारे प्रयास जारी हैं किन्तु अभी और बहुत कुछ किये जाने की जरूरत है।
आईये! बापू की 147 वीं जयन्ती पर समाज में व्याप्त असमानता, अज्ञानता व असहिष्णुता से उत्पन्न अशांति और मतभेदों से मुक्ति का संकल्प लेते हुए ‘महात्मा गाँधी‘ के सपनों के राष्ट्र निर्माण तथा देश की आन-बान-शान की सुरक्षा में अपनी भागीदारी तय करके उनके प्रति सच्ची श्रद्धा व सम्मान व्यक्त करें।
आज के ही दिन 1904 में जन्मे देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लाल बहादुर शास्त्री ने 1965 में देश के जवानांे व किसानों को कर्म-निष्ठा के प्रति दृढ़ रहने और खाद्यान्न में देश को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से ‘जय जवान-जय किसान‘ का नारा दिया था। सादगी, सरलता, देशभक्ति और ईमानदारी से परिपूर्ण महान विभूति का पे्ररक जीवन-आचरण सदैव प्रासंगिक रहेगा।’’

########हम कांग्रेस पार्टी के लोग महात्‍मा गॉधी की विरासत का वाहक और हकदार ; किशोर 
देहरादून 1अक्टूबर:
उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राश्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व0 लालबहादुर षास्त्री जी की जयंती की पूर्व संध्या तथा लाहौर काण्ड के महानायक वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली के जन्म दिन के अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय के नेतृत्व में प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय में ‘स्वराज संदेष यात्रा’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित थे। कार्यक्रमा का संचालन प्रदेश उपाध्यक्ष जोत सिंह बिष्‍ट   एवं महामंत्री याकूब सिद्धिकी ने संयुक्त रूप से किया।
कार्यक्रम से पूर्व कांग्रेसजनों ने श्री उपाध्याय की अगुवाई में महात्मा गांधी एवं वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए प्रदेष कांग्रेस अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी के पद चिन्हों का अनुसरण करने वाली पार्टी होने के साथ-साथ हम कांग्रेस पार्टी के लोग अपने को उनकी विरासत का वाहक और हकदार मानते हैं और देष की आजादी के लिए महात्मा गांधी जी ने अहिंसा का मार्ग अपनाया था। कंाग्रेस पार्टी महात्मा गांधी जी द्वारा दिखाये जाने वाले मार्ग पर चलने वाली पार्टी है तथा आज भी विष्व में गांधी जी के विचार प्रासांगिक हैं तथा सारा विष्व गांधी जी के विचारों पर चलना चाहता है।
श्री उपाध्याय ने कहा कि पाकिस्तान सीमा पर आज जिस तरह का वातावरण बन रहा है हम सब कांग्रेसजन यह प्रार्थना करते हैं कि हमारे पड़ोसी देष पाकिस्तान को यह सद्बुद्धि आये और वो दाऊद सहित सभी आतंकवादियेां को भारत को सौंपे तथा उसने भारत के खिलाफ अभी तक जो भी ष्ड़यंत्र रचे उनके लिए क्षमा मांगे। इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने एकता की शपथ ली तथा प्रदेश अध्यक्ष श्री उपाध्याय ने घोषणा की कि प्रदेष कांग्रेस कमेटी के आगामी कार्यक्रम:जय जवान-जय किसान’ को समर्पित रहेगे। उन्होंने यह भी कहा कि दिनांक 3 अक्टूबर को हरिद्वार में होने वाली प्रदेष कांग्रेस कमेटी की बैठक मे पार्टी केे भविष्‍य  के कार्यक्रमों की रूप रेखा तैयार की जायेगी।
कार्यक्रम के उपरान्त कांग्रेस जनों ने प्रदेश अध्यक्ष श्री किशोर उपाध्याय जी के नेतृत्व में कांग्रेस भवन से दर्शनलाल चैक तक सभी महापुरूषो की मूर्तियों पर माल्यार्पण करते हुए कांगे्रस की पारम्परिक पोशाक में ‘स्वराज संदेश  यात्रा’ निकाली। सर्वप्रथम कांग्रेस भवन स्थित स्व0 राजीव गांधी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए गांधी पार्क स्थित महात्मा गांधी जी, पं0 जवाहर लाल नेहरू सुभाश चन्द्र बोस, शहीद दुर्गामल्ल, षहीद केसरी चन्द, कारगिल शहीद स्मारक, घण्टा घर स्थित स0 पटेल, स्व0 इन्द्रमणि बडोनी, स्व0 हेमवती नन्दन बहुगुणा, बाबा साहब अम्बेडकर आदि सभी महापुशों की मूर्तियों पर माल्यार्पण कर अपने श्रद्धासुमन अर्पित किये।
इस अवसर पर उपाध्यक्ष महेन्द्र सिंह पाल, चै0 महेन्द्र सिंह, सूर्यकान्त धस्माना, विधायक डाॅ0 जीतराम, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी तोता राम काला, विजय सारस्वत, धीरेन्द्र प्रताप, मुख्य प्रवक्ता मथुरादत्त जोषी, मुख्य कार्यक्रम समन्वयक राजेन्द्र षाह, महामंत्री नवीन जोषी, राजेन्द्र भण्डारी, आर्येन्द्र षर्मा, रामकुमार वालिया, प्रवक्ता डाॅ0 आर.पी. रतूड़ी, संजय भट्ट, गरिमा दसौनी, सचिव विनोद चैहान, सुरेन्द्र रांगड़, प्रणीता बडोनी, सुनीता प्रकाष, नवीन पयाल, गिरीष पुनेड़ा, महन्त विनय सारस्वत, केदार पलडिया, सतीष नैनवाल, अष्वनी कुमार, अनिल नेगी, षांति रावत, विवेक खण्डूरी, महानगर अध्यक्ष पृथ्वीराज चैहान, पूर्व अध्यक्ष लालचन्द षर्मा, नजमा खान, नीनू सहगल, दीप बोहरा, ललित मोहन जोषी, ताहिर अली, अमरजीत सिंह, कै0 बलवीर रावत, प्रदीप जोषी, रजनी रावत, आषा टम्टा, रोनी गोदियाल, कुंवर ंिसंह यादव, बाला षर्मा, विषाल मौर्य, महेष जोशी, अनुराधा तिवारी, राघव भटनागर, प्रभुलाल बहुगुणा, विवेक डोबरियाल शर्मा, नरगिस आरा, मोहन काला, हरिकृश्ण भट्ट, सत्येन्द्र पंवार, लक्ष्मी पंवार, जगदीष धीमान, सुधीर चमोली, पायल बहल, सावित्री थापा, मोहन जोषी, अष्वनी बहुगुणा, राजेष चमोली, सुलेमान अली, प्रदीप भट्ट, मुकेष पन्त आदि सैकडों कांग्रेसजन उपस्थित थे।

(मथुरादत्त जोषी)
मुख्य प्रवक्ता
9412965208

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *