UTTRAKHAND 1 Sep 2018

हरिद्वार। आज दिनांक 01.09.2018 की पूर्वाह्न 90 ग्राम प्रधानों का एक प्रतिनिधिमंडल ग्राम खेलड़ी ब्लाक बहादराबाद के प्रधान एवं सदस्य प्रदेश कार्यकारणीय सुशील चैहान के नेतृत्व में आज कैबिनेट मंत्री श्री मदन कौशिक से मिला। प्रतिनिधि मंडल ने ग्राम प्रधान जांच प्रकरण में एस0आई0टी0 जांच को समाप्त करने हेतु अपना ज्ञापन माननीय मंत्री को सौंपा।
ज्ञापन सौंपने वालों में जौली रायपुर, संजय चैधरी पौडोवाली, राजकुमार बादशाहपुर, जसवीर सिंह रहीमपुर, विनोद कुमार चंद्रपुरी खादर, तपन सिंह प्रहलादपुर, मदन पाल हसनपुर, कालूराम मोहितपुर, राजेश कुमार मीरपुर सहित अनेक ग्राम प्रधान शामिल रहे।

Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्‍तराखण्‍ड
############
देहरादून 01 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत नें शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में हिन्दुस्तान हिमालय बचाओं अभियान के अन्तर्गत सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरणविदों, मीडिया प्रतिनिधियों के दल व उपस्थित अधिकारी व कार्मिकों को हिमालय के संरक्षण की शपथ दिलाई। मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि विगत कई वर्षो से 9 सितम्बर को हिमालय दिवस मनाया जा रहा है। इस वर्ष हिमालय सप्ताह के रूप में आज इसका शुभारम्भ हो गया है। हमारा प्रयास है कि मात्र एक दिन हिमालय दिवस मनाने से यह कर्मकाण्ड न बन कर रह जाए। पूरे सप्ताह स्थान-स्थान पर गोष्ठीयां, सेमिनार आदि आयोजित किए जाएंगे। सुरक्षित हिमालय न केवल भारत बल्कि विश्व की एक बड़ी आबादी को प्रभावित करता है। जीवन को सुरक्षित करने के लिए हिमालय का संरक्षण आवश्यक है। इसके लिए सबको सरकार के प्रयासों के साथ ही अपनी सामूहिक जिम्मेदारी लेकर हिमालय के संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी। हमारे लगभग 65 प्रतिशत खाद्यान्न की आपूर्ति गंगा बेसिन से होती है जबकि 65 प्रतिशत पानी हिमालय से ही मिलता है। हिमालय के अध्यात्मिक, सामाजिक, स्वास्थ्य व आर्थिक दृष्टि से भारी प्रभाव दृष्टिगत है। हिमालय पवित्रता का भी प्रतीक है। हिमालय संरक्षण मात्र शाब्दिक ही नही है बल्कि अध्यात्मिक भी है। हिमालय संरक्षण विरासत व भविष्य दोनों ही है।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत अभियान के प्रभावी सामाजिक व आर्थिक परिणाम आए है। हमें अपनी नदियों के पुनर्जीवीकरण व स्वच्छता पर विशेष ध्यान देना होगा। नदियां जल परिवहन का माध्यम है न कि कूड़ा-कचरा परिवहन के लिए। वृक्षारोपण के प्रति लोगों में भावनात्मक रूचि बढे़। हमने प्रत्येक जिले के एक-एक नदी के पुनर्जीवीकरण के साथ ही ब्लाॅक स्तर पर भी एक-एक जल स्त्रोत को पुनर्जीवित करने पर विचार किया है। देहरादून में सौंग बांध पर तेजी से कार्य हो रहा है। सौंग बांध निर्माण से न केवल लोगो को ग्रेविटी बेस्ड जलापूर्ति मिलेगी बल्कि सालभर बिजली का व्यय भी बचेगा।
इस अवसर पर परमार्थ निकेतन के स्वामी चिदानन्द, पर्यावरणविद् डाॅ अनिल जोशी, ईको टास्क फोर्स से सेवानिवृत कर्नल एचआरएस राणा भी उपस्थित थे।
############
देहरादून 01 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धर्मगुरू जैन मुनि तरूण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने धर्मगुरू मुनि तरूण सागर को ऋद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अनुयायियों के प्रति अपनी संदेदनाए व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि धमगुरू जैन मुनि तरूण सागर को समाज में शांति, सद्भाव, शिक्षा एवं उनके विचाारों व योगदान के लिये हमेशा याद किया जायेगा।
################
हरिद्वार। उप जिलाधिकारी लक्सर ने अवगत कराया कि मंगलवार दिनांक 04 सितम्बर 2018 को प्रातः 10ः00 बजे से तहसील परिसर लक्सर में जिलाधिकारी हरिद्वार की अध्यक्षता में आमजन की समस्याओं/शिकायतों के निस्तारण हेतु तहसील दिवस का आयोजन किया जाएगा। तहसील दिवस में समस्त जनपद स्तरीय अधिकारियों को प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये हैं, जिससे जनता से प्राप्त होने वाली शिकायतों/समस्याओं का स्थल पर ही निराकरण किया जा सके।
##########
देहरादून 01 सितम्बर, 2018(सू.ब्यूरो)
प्रेस नोट-02(09/02)
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने धर्मगुरू जैन मुनि तरूण सागर जी महाराज के असामयिक महासमाधि लेने पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने धर्मगुरू मुनि तरूण सागर को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके अनुयायियों के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त की।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने कहा कि धमगुरू जैन मुनि तरूण सागर को समाज में शांति, सद्भाव, शिक्षा एवं उनके विचाारों व योगदान के लिये हमेशा याद किया जायेगा।
############################

Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्‍तराखण्‍ड

Leading Digital Newsportal & DAILY NEWSPAPER) CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR

2005 से निरंतर आपकी सेवा में-‘ उत्‍तराखण्‍ड का पहला वेब मीडिया-

Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ;

Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us) whatsup

Mob. 9412932030; ; H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)

हिमालयायूके में सहयोग हेतु-
Yr. Contribution: HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND A/C NO. 30023706551 STATE BANK OF INDIA; IFS Code; SBIN0003137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *