उत्‍तराखण्‍ड- राहुल आ गये, मोदी आ रहे है- फिर सीबीआई भी

यह एक सुनियोजित साजिश ; मुख्यमंत्री के प्रवक्ता

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 दिसम्बर, 2016 को देहरादून आयेंगे। परेड ग्राउण्ड में अपराह्न 1.00 बजे चारधाम परियोजना का शिलान्यास करेंगे। प्रधानमंत्री जौलीग्रांट एयरपोर्ट से जीटीसी हेलीपैड आयेंगे। जीटीसी से सड़क मार्ग से परेड ग्राउण्ड पहंुचेंगे। देहरादून से प्रधानमंत्री की वापसी अपराह्न 2.00 बजे होगी। मुख्य सचिव एस.रामास्वामी ने शुक्रवार को सचिवालय में प्रधानमंत्री आगमन के सिलसिले में बैठक की। उन्होंने सुरक्षा, कनेक्टिविटी, चिकित्सा आदि व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।  बैठक में डीजीपी एम.ए.गणपति, प्रमुख सचिव गृह डाॅ.उमाकांत पंवार, आयुक्त गढ़वाल विनोद शर्मा, सचिव अमित नेगी, डीएम देहरादून रविनाथ रमन, एस.एस.पी. स्वीटी अग्रवाल सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। 

Leading Digital Newsportal;www.himalayauk.org

23 दिसम्बर, 2016 मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने सी.बी.आई. के समन पर तीव्र प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह एक सुनियोजित साजिश है। भाजपा ने जैसी साजिश राज्य सरकार को गिराने के समय की थी, वैसी ही साजिश सी.बी.आई. के समन के जरिए कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सी.बी.आई. के बलबूते पर राज्य में आगामी विधान सभा चुनाव लड़ना चाहती है। इसलिए सी.बी.आई. का समन भेजने का यह समय भाजपा द्वारा चुना गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा के केन्द्र सरकार के पास राज्य को देने के लिए कुछ भी नही है।

श्री कुमार ने कहा कि हमें तो पहले ही पता था कि चुनाव से पहले भाजपा सी.बी.आई का दुरूपयोग करेगी। हमारी शंका सही साबित हो गई है। उन्होंने कहा कि भाजपा को आभाष हो गया है कि चुनाव जीतना अब संभव नही है। राज्य की जनता इस बार फिर भाजपा को नकारेगी।

वहीं मुख्यमंत्री के प्रवक्ता/मीडिया सलाहकार सुरेन्द्र कुमार ने भाजपा के केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी.नड्डा व बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के बयानो पर प्रतिवाद किया है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा अल्मोड़ा मेडिकल काॅलेज के लिए 337 करोड़ रूपये में से मात्र 21 करोड़ रूपये ही दिये है। पिथौरागढ मेडिकल काॅलेज के लिए कुछ भी नही दिया है। उन्होंने कहा कि जो आंकडे एनआरएचएम में बताये जा रहे है, वो आंकडे भी सत्य से परे है।

श्री कुमार ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह उत्तराखण्ड के इतने दौरो के बाद भी राज्य को समझने में असफल रहे है। उन्हें राज्य की समस्याओं पर कोई ज्ञान नही है, न ही प्रदेश नेतृत्व उनको कुछ समझाने में सफल हो पाया है। उनके श्री मुख से निकले हुए शब्द यह बता रहे है, कि उन्होंने भी समझ लिया है कि उत्तराखण्ड के आगामी विधानसभा चुनाव में पुनः जनता उन्हें सबक सिखाएगी। इसलिए भाजपा अपने नेताओं, कार्यकर्ताओं को छोड़कर सी.बी.आई. को चुनाव लडने के लिए हथियार बना रही है।

श्री कुमार ने कहा कि उत्तराखण्ड राज्य गठन के समय राजधानी के मुद्दे को उलझाने वाली भी भाजपा रही है। 11वें वित्त आयोग से पांच हजार करोड़ रूपये जो राज्य को मिलना था, उससे वंचित करने वाली भी भाजपा है, क्योंकि उस समय केन्द्र, उत्तर प्रदेश व उत्तराखण्ड में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज थी। उन्होंने कहा कि 5 हजार करोड रूपये का कर्जा विरासत के रूप में उत्तराखण्ड को लादने वाली भी भाजपा है। राज्य की जनता कुछ भी भूली नही है। इसका सबक भाजपा को राज्य की जनता आगामी चुनाव में सिखाएगी।

वहीं श्री कुमार ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी जी की अल्मोड़ा में आयोजित ऐतिहासिक विशाल रैली में अपार जन समुदाय ने प्रतिभाग कर साबित कर दिया है कि राज्य में हरीश रावत के नेतृत्व वाली कांगे्रस सरकार पुनः वापसी कर रही है। इसलिए भाजपा द्वारा सीबीआई को हथियार बनाया जा रहा है।

Leading Digital Newsportal; HAMALAYA GAURAV UTTRAKHAND’  WEB & PRINT MEDIA; mail; csjoshi_editor@yahoo.in & himalayauk@gmail.com

 

 

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *