मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत द्वारा ध्वजारोहण

देहरादून 26 जनवरी, 2019 (सू.ब्यूरो)
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने 70 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में ध्वजारोहण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, कार्मिकों व पुलिस के जवानों को राष्ट्रीय एकता एवं आपसी सद्भाव की शपथ दिलायी। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गणतन्त्र दिवस की शुभकामनाएं दी तथा संविधान निर्माताओं एवं स्वतन्त्रता संग्राम सैनानियों को श्रद्धांजली अर्पित की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 127 इन्फेंट्री बटालियन, गढ़वाल राइफल के कर्नल वेद व्रत वैध्य को प्रशस्ति पत्र देकर व मुख्यमंत्री सुरक्षा टीम में तैनात उप निरीक्षक श्री प्रकाश चन्द्र शर्मा को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चयनित होने पर पुष्प गुच्छ भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने गणतत्र दिवस के अवसर पर पर भारत के संविधान निर्माण के उन विधि वेताओं का भावपूर्ण स्मरण किया जिन्होंने गणतंत्रात्मक व्यवस्था बनाई। उन्होंने कहा कि भारत का संविधान विश्व के श्रेष्ठ संविधानों में गिना जाता है। भारत का संविधान लचीला है और देशकाल और परिस्थिति के अनुसार संविधान में संसोधन हुआ है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जिस भावना से भारत का संविधान बनाया गया है, उसका अनुसरण करते हुए हमें समावेशी विचार के आधार पर देश और समाज को आगे बढ़ाना होगा। भारत को आजादी जिन स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के बलिदान के कारण मिली है, उन्हें देश कभी नहीं भुला पाएगा। मुख्यमंत्री ने पर्वतारोही बछेन्द्री पाल को पद्म भूषण, जागर सम्राट श्री प्रीतम भरतवाण व फोटोग्राफर अनूप साह को पद्मश्री के लिए चयनित होने पर बधाई दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड की तीन प्रतिभाओं को एक ही वर्ष में पद्म पुरस्कार के लिए चुना जाना राज्य के लिए गौरव की बात है। उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति श्री प्रणव मुखर्जी को भारत रत्न के लिए चयनित होने पर बधाई देते हुए कहा कि वे एक कुशल राजनीतिज्ञ के साथ उत्कृष्ट शासक भी रहे हैं। श्री नानाजी देशमुख व श्री भूपेन हजारिका को  मरणोपरान्त भारत रत्न के लिए चयनित होने पर मुख्यमंत्री ने कहा कि भूपेन हजारिका जी ने फिल्म जगत में विशिष्ट उपलब्धि हांसिल की गीत, संगीत, गायन, फिल्म निर्देशक हर तरह की भूमिका उन्होंने निभाई। नानाजी देशमुख जी ने ग्रामीण स्वावलंबन, शिक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने के साथ ही वे दीनदयाल शोध संस्थान से आजीवन जुड़े रहे।

इसके उपरान्त मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय भट्ट ने बलवीर रोड स्थित भाजपा कार्यालय में ध्वजारोहण किया। उसके बाद मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत परेड ग्राउण्ड मे आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम मे शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस कार्यक्रम में शामिल हुए वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों से भेंट कर उनकी कुशल क्षेम जानी तथा शाॅल भेंट कर उन्हें सम्मानित किया। मुख्यमंत्री ने सूचना विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।

##############################
Presented by- हिमालयायूके- हिमालय गौरव उत्तराखण्ड www.himalayauk.org
Leading Digital Newsportal & DAILY NEWSPAPER)

उत्तराखण्ड का पहला वेब मीडिया-2005 से
CHANDRA SHEKHAR JOSHI- EDITOR
Publish at Dehradun & Haridwar, Available in FB, Twitter, whatsup Groups & All Social Media ;
Mail; himalayauk@gmail.com (Mail us)
Mob. 9412932030; ;
H.O. NANDA DEVI ENCLAVE, BANJARAWALA, DEHRADUN (UTTRAKHAND)

हिमालयायूके एक गैर-लाभकारी मीडिया हैं. हमारी पत्रकारिता को दबाव से मुक्त रखने के लिए आर्थिक सहयोग करें.
Yr. Contribution:
HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND
A/C NO. 30023706551 STATE BANK OF INDIA; IFS Code; SBIN0003137

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *