मुप्पवरपु वेंकैया नायडू ; देश के भावी उपराष्ट्रपति ?

Venkaiah Naidu likely to be NDA’s vice-presidential candidate

  DELHI: The BJP is likely to name information and broadcasting and urban development minister M Venkaiah Naidu as its nominee for the vice-presidential elections coming up next month. Information and broadcasting minister M Venkaiah Naidu has been finalised as the ruling NDA candidate for vice presidential poll and the announcement will be made on Monday evening, BJP sources have said. he Bharatiya Janata Party (BJP) parliamentary board will meet in the evening to announce Naidu’s candidature, according to the sources. Prime Minister Narendra Modi will attend the meeting. The 68-year-old Naidu, a former BJP president, met Modi and spoke with BJP president Amit Shah, the sources said. The party’s parliamentary board meet has started at 6 pm. The formal announcement will be made after the meeting. With the numbers clearly pitched in the government’s favour, Naidu is likely to be the next vice-president of the country, after Hamid Ansari, who served two terms that get over next month. 

मुप्पवरपु वेंकैया नायडू जन्म: 1 जुलाई 1949) आंध्र प्रदेश से एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। वे 2002 से 2004 तक भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं। वर्तमान में वे भारत सरकार के अंतर्गत शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्‍मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री हैं। इससे पहले, वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रह चुके हैं। वेंकैया नायडू का जन्म 1 जुलाई 1949 को चावटपलेम, नेल्लोर जिला, आंध्र प्रदेश के एक कम्मा परिवार में हुआ था। उन्होंने वी.आर. हाई स्कूल, नेल्लोर से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की और वी.आर. कॉलेज से राजनीति तथा राजनयिक अध्ययन में स्नातक किया। वे स्नातक प्रतिष्ठा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुये। तत्पश्चात उन्होंने आन्ध्र विश्वविद्यालय, विशाखापत्तनम से कानून में स्नातक की डिग्री हासिल की। 1974 में वे आंध्र विश्वविद्यालय में छात्र संघ के अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित हुये। कुछ दिनों तक वे आंध्र प्रदेश के छात्र संगठन समिति के संयोजक भी रह चुके हैं।
वेंकैया नायडू की पहचान हमेशा एक ‘आंदोलनकारी’ के रूप में रही है। वे 1972 में ‘जय आंध्र आंदोलन’ के दौरान पहली बार सुर्खियों में आए। उन्होंने इस दौरान नेल्लोर के आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लेते हुये विजयवाड़ा से आंदोलन का नेतृत्व किया। छात्र जीवन में उन्होने लोकनायक जयप्रकाश नारायण की विचारधारा से प्रभावित होकर आपातकालीन संघर्ष में हिस्सा लिया। वे आपातकाल के विरोध में सड़कों पर उतर आए और उन्हें जेल भी जाना पड़ा। आपातकाल के बाद वे 1977 से 1980 तक जनता पार्टी के युवा शाखा के अध्यक्ष रहे। वर्ष 2002 से 2004 तक उन्होने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का उतरदायित्व निभाया। वे अटल बिहारी वाजपेयी की सरकार में केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री रहे और वर्तमान में वे भारत सरकार के अंतर्गत शहरी विकास, आवास तथा शहरी गरीबी उन्‍मूलन तथा संसदीय कार्य मंत्री है।
केंद्रीय मंत्री वेंकैया नायडू कहते हैं कि वे खुद मांसाहारी हैं और खाना लोगों की पसंद का मसला है.
मुप्पावारापु वेंकैया नायडू पिता जी का नाम स्वर्गीय श्री रंगैया नायडु माता जी का नाम स्वर्गीय श्रीमती ऱमनम्‍मा जन्म तिथि 01/07/1949 जन्म स्थान चवतापालेम, एसपीएसआर, नेल्लोर जिला, आंध्र प्रदेश पत्नी का नाम श्रीमती मुप्पावारपू ऊषा बच्चे एक पुत्र और एक पुत्री शैक्षिक योग्यता बी.ए., बी.एल. (वी.आर. हाई स्कूल, नेल्लोर; वी.आर. कॉलेज,नेल्लोर तथा लॉ कॉलेज, आंध्र विश्वविद्यालय,विशाखापत्तनम में शिक्षित) व्यवसाय कृषि विशेषज्ञ/कृषक, राजनैतिक और सामाजिक कार्यकर्ता वर्तमान पता 30,डॉ. ए. पी. जे. अब्दलु कलाम रोड, नई दिल्ली
दरूभाष-फैक्स : 011-23019387 और 23019388
1973-1974 : अध्यक्ष, छात्र संघ, आंध्र विश्वविद्यालय
1974 : संयोजक, लोक नायक जय प्रकाश नारायण युवजन चतरा संघर्ष समिति, आंध्र प्रदेश
1977-1980 : अध्यक्ष, जनता पार्टी की युवा शाखा, आंध्र प्रदेश
1978-85 : सदस्य, विधान सभा, आंध्र प्रदेश (दो बार)
1980-1985 : नेता, आंध्र प्रदेश भाजपा विधायक दल
1985-1988 : महासचिव, आंध्र प्रदेश राज्य भाजपा
1988-1993 : अध्यक्ष, आंध्र प्रदेश राज्य भाजपा
1993 – सितंबर, 2000 : राष्ट्रीय महासचिव, भारतीय जनता पार्टी, सचिव, भाजपा संसदीय बोर्ड, सचिव, भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति, भाजपा के प्रवक्ता
1998 के बाद : सदस्य, कर्नाटक से राज्यसभा (तीन बार)
1 जुलाई 2002 से 30 सितंबर 2000 : भारत सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री
5 अक्टूबर 2004 से 1 जुलाई 2002 : राष्ट्रीय अध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
अप्रैल 2005 के बाद : राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, भारतीय जनता पार्टी
26 मई 2014 : शहरी विकास और संसदीय मामलों के केंद्रीय मंत्री

www.himalayauk.org (HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND) Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper; Publish at Dehradun & Haridwar; Mail; csjoshi_editor@yahoo.in  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *