वुशु खेल चीनी मार्शलआर्ट; राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप का शुभारम्भ

वुशु खेल चीनी मार्शलआर्ट # लड़कियो में आत्म सुरक्षा की भावना का संचार#ओलम्पिक संघ ने भी इस खेल को स्वीकार्यता#उत्तराखंड के 13 जिलो की 15 टीमें इस वुशु चैम्पियनशिप में # www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal) CS JOSHI- EDITOR 

हरिद्वार। वुशु एसोसिएशन उत्तराखण्ड के तत्वावधान में दो दिवसीय राज्य स्तरीय चैम्पियनशिप का शुभारम्भ सैनी आश्रम ज्वालापुर में हुआ। चैम्पियनशिप का उद्द्याटन करते हुए लेखिका डा0 राधिका नागरथ ने कहा की वुशु खेल चीनी मार्शलआर्ट है। जिसका प्रचलन विश्व में तेजी से बढ़ रहा है। यह कला लड़कियो में आत्म सुरक्षा की भावना का संचार करती है। ओलम्पिक संघ ने भी इस खेल को स्वीकार्यता दे दी है।

वुशु चैम्पियनशिप के उद्द्याटन सत्र में 20 किलो ग्राम वर्ग में साजिया ने अपनी प्रतिद्धंदी संजना को पराजित कर स्वर्ण पदक जीता। संजना को रजत पदक में संतोंष करना पड़ा। वहीं प्रिया और आलिशा ने बराबर बराबर अंक हासिल कर संयुक्त रुप से कांस्य पदक जीता। 24 किलो ग्राम में खुशी ने अपनी प्रतिद्धंदी साबिया को हराकर स्वर्ण पदक जीता और साबिया को रजत पदक दिया गया। वहीं इफारा और काजल ने समान अंक पाकर संयुक्त रुप से कांस्य पदक जीता 32 किलो ग्राम वजन में पलक ने अपनी विरोधी काजल को हराकर स्वर्ण पदक जीता। काजल को रजत पदक मिला वहीं कांस्य पदक फिजा और नासिम ने संयुक्त रुप से जीता।

वुशु एसोसिएशन की सचिव आरती सैनी ने बताया कि उत्तराखंड के 13 जिलो की 15 टीमें इस वुशु चैम्पियनशिप में भाग ले रही है। इस अवसर पर आमिर आलम, दुष्यत सैनी, विपिन, सतेन्द्र, भुवन ने वुशु मार्टस्लाट में बताया वुशु चैम्पियनशिप का समापन कल मंगलवार को शाम 4 बजे होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *