10 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ व्रत है। करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार, 10 अक्टूबर का दिन शुभ है। इस दिन शुक्रवार है। सूर्योदय की तिथि कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी रहेगी। इस तरीके से इस दिन करवा चौथ मनाया जाएगा।
BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR; HIMALAYAUK NEWS (Leading Newsportal & youtube Channel & Daily Newspaper)

करवा चौथ केवल सुहागिनों का प्रिय त्योहार नहीं है, बल्कि अविवाहित कन्याएँ भी अपने भावी पति की लंबी उम्र और अच्छे स्वास्थ्य के लिए यह व्रत रखती हैं, फर्क इतना है कि सुहागिन महिलाएँ चंद्र दर्शन के बाद व्रत तोड़ती हैं, वहीं अविवाहित कन्याएँ आसमान में पहले तारे के दर्शन के बाद व्रत समाप्त करती हैं। यह व्रत देवी करवा (जो पार्वती का ही एक रूप हैं) की कृपा प्राप्त करने के लिए किया जाता है।
महिलाएं सूर्योदय से लेकर चंद्रमा के दिखने तक निर्जला (बिना पानी पिए) व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दिखने पर छलनी से चांद देखकर और फिर पति का चेहरा देखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। अविवाहित भी करवा चौथ का व्रत रखती हैं, लेकिन उनका लक्ष्य अपने भावी पति की दीर्घायु और सुखी जीवन होता है।
अक्टूबर महीने की 10 तारीख को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस दिन करवा चौथ का व्रत रहेगा। साथ ही गणेश जी को समर्पित वक्रतुण्ड संकष्टी का व्रत भी रखा जाता है। दोनों ही व्रत में चांद को देखकर, उसकी पूजा करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है।
10 अक्तूबर 2025 को कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि है। इस तिथि पर सुहागिनों का महापर्व करवा चौथ व्रत है। करवा चौथ पर कृत्तिका नक्षत्र और सिद्धि योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो शुक्रवार को अभिजीत मुहूर्त 11:41 − 12:27 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 10:38 − 12:04 मिनट तक रहेगा। चंद्रमा वृषभ राशि में संचरण करेंगे।
अक्टूबर 2025 में चतुर्थी तिथि 09 अक्टूबर को देर रात 10 बजकर 54 मिनट पर शुरू होगी। इसका समापन 10 अक्टूबर को शाम 07 बजकर 38 मिनट पर होगा। इस तरह इस दिन करवा चौथ का व्रत और वक्रतुंड संकष्टी का व्रत रखा जाएगा। 10 अक्टूबर को शुक्रवार के दिन करवा चौथ के व्रत का सूर्योदय 06:25 AM पर होगा। शहरों के अनुसार समय में पांच से 10 मिनट का फेरबदल हो सकता है। वहीं चतुर्थी तिथि का सूर्यास्त शाम 06:02 पर होगा। 10 अक्टूबर को करवाचौथ 2025 का चांद शाम 08:12 के करीब दिखेगा। आपके शहर के हिसाब से समय में पांच से 10 मिनट का अंतर हो सकता है। 9:45:00 को चंद्रास्त होगा।
- अभिजित मुहूर्त 11:50 AM से 12:37 PM के बीच रहेगा।
- अमृत काल 03:21 PM से 04:47 PM के बीच रहेगा।
- ब्रह्म मुहूर्त 04:49 AM से 05:37 AM के बीच रहेगा।
- राहु काल 10:40:40 से 12:08:01 के बीच रहेगा।
- गुलिक काल 07:45:58 से 09:13:19 के बीच रहेगा।
- यमगण्ड 16:24:15 से 17:10:50 के बीच रहेगा।