17 सितंबर; प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन नमोत्सव & विश्वकर्मा जयंती, पूजा, कन्या संक्रांति और इंदिरा एकादशी

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्म 17 सितंबर 1950 को हुआ था और 17 साल की उम्र में ही उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया. जैसा एक साधु ने कुंडली देखकर बताया था, कुछ वैसा ही हुआ. 17 साल की उम्र में नरेंद्र मोदी ने ने घर और पढ़ाई दोनों छोड़कर आध्यात्मिक ज्ञान हासिल करने के लिए हिमालय का रास्ता चुना. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिनके अवसर पर अहमदाबाद मे भव्य रंगारंग कार्यक्रम नमोत्सव

हिमालयायूके न्यूज़ के लिए टांक हरेश कुमार गुजरात ब्यूरो

अहमदाबाद, नमोत्सव का भव्य आयोजन में 50 हज़ार लोग उठाएंगे आनंद जिसमें साईराम समेत 150 कलाकार पीएम नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक की कहानी पेश करेंगे, इस अवसर पर मुख्यमंत्री भी मौजूद रहेंगे
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 75वां जन्मदिन 17 सितंबर के अवसर पर अहमदाबाद नगर भाजपा, बापूनगर सेवा समिति और जीसीसीआई (गुजरात चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री) इस जन्मदिन के उपलक्ष्य में एक नमोत्सव का आयोजन में साईराम दवे समेत 150 कलाकार इसे प्रस्तुत करेंगे। शहर के बापूनगर इलाके के सोनेरिया ब्लॉक में एक मेगा मल्टीमीडिया शो आयोजित किया जाएगा, जिसमें नरेंद्र मोदी की जीवन गाथा दिखाई जाएगी। प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को बयां किया जाएगा।

गुजरात के महसाणा जिले के वड़नगर शहर में जन्मे श्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर विशेष :

फोकस: 17 सितंबर को इंदिरा एकादशी का दिन है, जो पितरों के लिए श्राद्ध करने का शुभ समय माना जाता है. 17 सितंबर की सुबह 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक का समय पुण्यकाल होगा, जिसमें दान-पुण्य और धार्मिक कार्यों का विशेष महत्व होगा , 17 सितंबर को सुबह 2 बजे सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो बुध की राशि है. 17 सितंबर 2025 से सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जिसे कन्या संक्रांति कहा जाता है. 17 सितंबर को सुबह 2 बजे सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करेंगे, जो बुध की राशि है. इस दौरान कई राशियाँ, जैसे मिथुन, वृश्चिक, और धनु, विशेष लाभ प्राप्त करेंगी और धन व करियर में तरक्की के योग बनेंगे. इस दिन पितृ पक्ष की एकादशी, विश्वकर्मा जयंती भी मनाई जाएगी, जो इस दिन के महत्व को और भी बढ़ाती है. वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य 17 सितंबर 2025 की रात 01 बजकर 38 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। जहां पर बुध पहले से ही विराजमान होंगे। बता दें कि बुध महाराज 15 सितंबर 2025 की सुबह 10 बजकर 58 मिनट पर कन्या राशि में प्रवेश कर जाएंगे। इस सप्ताह समसप्तक, षडाष्टक, गजलक्ष्मी, नवपंचम, महालक्ष्मी जैसे राजयोगों का निर्माण हो रहा है

प्रेरक शाह ने हिमालयायूके न्यूज को बताया कि इस अवसर पर
मुख्यमंत्री, मंत्रीगणों समेत वीवीआईपी समेत 50 हज़ार लोग मौजूद रहेंगे , अहमदाबाद नगर भाजपा अध्यक्ष प्रेरक शाह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि 17 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है, इसलिए लोगों को एक मल्टीमीडिया शो के ज़रिए उनके बचपन से लेकर ऑपरेशन सिंदूर तक के सफ़र की जानकारी दी जाएगी। साईराम दवे समेत लगभग 150 कलाकार और लगभग 450 तकनीशियन इस मल्टीमीडिया शो का प्रदर्शन करेंगे। यह मल्टीमीडिया शो बापूनगर के सोनेरिया ब्लॉक में आयोजित होगा, जिसमें मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और गृह राज्य मंत्री हर्ष संघवी समेत लगभग 50,000 लोग मौजूद रहेंगे।
चंद्रशेखर जोशी मुख्य संपादक हिमालयायूके दैनिक समाचार पत्र, यूट्यूब चैनल & लीडिंग न्यूज पोर्टल, देहरादून उत्तराखंड मुख्यालय को गुजरात के ब्यूरो प्रमुख ने बताया कि श्री मोदी जी का जन्म दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाए जाने की पूरी तैयारी हो गई है जिसमें हाथी, घोड़े, रेलगाड़ी, मगरमच्छों वाला ड्रोन शो भी है

मल्टीमीडिया शो के बारे में अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि एक बहुत बड़ा मंच बनाया गया है, जिस पर हाथी, घोड़े, रेलगाड़ी, मगरमच्छ आदि की प्रतिकृतियों वाला एक पूरा विज़ुअलाइज़्ड ड्रोन शो भी दिखाया जाएगा। इस मल्टीमीडिया शो के लिए लगभग एक लाख पास वितरित किए गए हैं। एक पास में दो लोगों को प्रवेश की अनुमति होगी। इस मल्टीमीडिया शो को बड़ी संख्या में लोग देख सकें, इसके लिए सड़क पर एलईडी भी लगाई गई हैं।

6-7 प्रवेश द्वार होंगे और 7 एलईडी लगाई जाएँगी।
सोनेरिया ब्लॉक के पास मैदान के पास के क्षेत्र में लगभग 7 एलईडी लगाई जाएँगी। लगभग 2 घंटे 37 मिनट के इस मेगा मल्टीमीडिया शो को देखने के लिए पास अनिवार्य कर दिया गया है। तीन प्रकार के पास वितरित किए गए हैं, जिनमें आमंत्रित, प्लैटिनम और गोल्ड पास शामिल हैं। लगभग 6 से 7 प्रवेश द्वार रखे गए हैं। जो लोग मल्टीमीडिया शो नहीं देख पा रहे हैं, उनके लिए बाहर व्यवस्था की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *