देश के सभी जनता तक वो आर्टिकल पहुंच गया 

DT 8 JUNE 2025 संजय राउत ने कहा कि राहुल गांधी के सावालों का जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, न कि बीजेपी को.

HIMALAYAUK (Leading Newsportal & youtube Channel & Daily Newspaper) Bureau Report

राउत ने यह भी कहा कि राहुल गांधी संविधानिक पद पर बैठे हैं और उन्हें यह सवाल पूछने का अधिकार है. उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी और उनकी सहयोगी शिंदे-अजित पवार गैंग ने चुनाव को “चोरी” किया है. उन्होंने कहा, “अगर लोकसभा में हम जीत सकते हैं, तो फिर कुछ महीनों में बीजेपी को इतना बड़ा बहुमत कैसे मिल गया?” उन्होंने सवाल उठाया कि महाराष्ट्र में वास्तव में चुनाव हुए ही नहीं, बल्कि परिणाम पहले से तय थे.

डिया गठबंधन के प्रमुख चेहरे और लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के महाराष्ट्र चुनावों में धांधली को लेकर लिखे लेख पर सियासत गरमा गई है. शिवसेना (UBT) के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने भी अब इस पर प्रतिक्रिया दी है.  

संजय राउत ने पीटीआई को दिए बयान में कहा कि राहुल गांधी का लेख देश की जनता तक पहुंच चुका है और उसमें जो सवाल उठाए गए हैं, उनका जवाब चुनाव आयोग को देना चाहिए, न कि भारतीय जनता पार्टी को. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने महाराष्ट्र चुनाव के हाईजैक होने की बात कही है और ये मुद्दा गंभीर है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *