15 जून 25 HIMALAYAUK LEADING NEWSPORTAL & YOUTUBE CHANNEL & DAILY NEWSPAPER BUREAU REPORT
HIGH LIGHT # केदारनाथ के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश #पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूट गया। कई लोग बह गए हैं। कुछ लोग पुल गिरने के बाद मलबे में दब गए। # 15 जून 25 मथुरा में रविवार को बड़ा हादसा हुआ है, यहां कई मकान अचानक गिर गए हैं. मकानों में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है. & आसमान से बरसेगी आफत 16-17-18-19 जून भारी बारिश
उत्तराखंड केदारनाथ के पास एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया है। हेलिकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। बताया जा रहा है कि हादसे में सभी की मौत हो गई है। यह हादसा गौरीकुंड के जंगलों में हुआ। हेलीकॉप्टर आर्यन एविएशन का बताया जा रहा है और यह गुप्तकाशी आ रहा था। घटना की जानकारी के बाद रेस्क्यू टीम को तुरंत गौरीकुंड के लिए रवाना कर दिया गया है।

केदारनाथ धाम के पास हेलिकॉप्टर क्रैश, 7 लोगों की मौत,
गुप्तकाशी
से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने वाला आर्यन एविएशन का हेलिकॉप्टर गौरीकुण्ड-सोनप्रयाग के जंगलो में क्रेश हो गया है. इस हादसे में पायलट समेत सभी सात लोगों की मौत की खबर है
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में ये हादसा हुआ है. ये हेलिकॉप्टर केदारनाथ धाम से फाटा आ रहा था, तब ही ये हादसा हो गया. जानकारी के मुताबिक इस हेलिकॉप्टर में क्षमता से ज्यादा लोग सवार थे
रविवार सुबह आर्यन कंपनी का एक हेलिकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। यह हादसा गौरीकुंड क्षेत्र में सुबह करीब 5:30 बजे हुआ। ऐसा माना जा रहा है कि खराब मौसम के कारण यह हादसा हुआ है। अधिकारियों द्वारा राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है। हादसे से जुड़ी विस्तृत जानकारी की प्रतीक्षा की जा रही है।
केदारनाथ के पास गौरीकुंड के जंगलों में आज हेलिकॉप्टर क्रैश के बाद स्थानीय प्रशासन ने इस सेवा पर रोक लगा दी है। केदारनाथ धाम में फिलहाल हेलिकॉप्टर सेवा पर रोक लगा दी गई है। अगले आदेश तक श्रद्धालुओं को यह सुविधा नहीं मिल सकेगी।
पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूट गया। जिससे कई लोग बह गए हैं। कुछ लोग पुल गिरने के बाद मलबे में दब
पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना पुल टूट गया। जिससे कई लोग बह गए हैं। कुछ लोग पुल गिरने के बाद मलबे में दब गए। ये हादसा रविवार दोपहर के वक्त हुआ, जब छुट्टी के कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। दशकों पुराना तथा कमजोर हो चुका ये पुल तालेगांव दाभाड़े के पास सुंदर कुंड माला क्षेत्र में घूमने आए पर्यटकों के वजन की वजह से ढह गया।
पुणे में इंद्रायणी नदी पर बना 30 साल पुराना पुल टूटने से हादसा हुआ, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए. पुल जर्जर था और भारी भीड़ के कारण टूट गया.
हादसे से पहले पुल पर करीब 100-120 लोग खड़े थे. रविवार होने की वजह से भारी संख्या में लोग छुट्टी मनाने यहां आए हुए थे. परिवारों के साथ कई बच्चे भी पुल पर मौजूद थे. लोग फोटो खिंचवाने या सेल्फी लेने के चक्कर में लगातार पुल पर बने हुए थे. इतना ही नहीं, कुछ लोग तो मोटरसाइकिल लेकर भी वहां आ गए थे.
मथुरा के गोविंद नगर क्षेत्र में एक बड़ा हादसा हो गया। माया टीला शाहगंज के पास मिट्टी की खुदाई के दौरान एक टीला खिसक गया। इस हादसे में टीले पर बने कई मकान एक साथ भरभराकर गिर गए। हादसे में तीन लोगों के हताहत होने की सूचना आ रही है।
मथुरा में बड़ा हादसा हो गया। यहां एक साथ कई मकान जमींदोज हो गए। मकानों के भीतर रह रहे लोगों के साथ साथ पास में चल रहे निर्माण कार्य में लगे मजदूर भी मलबे के नीचे दब गए। हादसे में 15 से 20 लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस-प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। घटनास्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट, सीओ सिटी और कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात है। मलबे से अब तक एक युवक को बाहर निकालकर एंबुलेंस से अस्पताल भेजा गया है, जबकि एक घायल महिला को उसके परिजन बाइक से अस्पताल ले गए। मौके पर मौजूद लोगों की मानें तो मलबे में तकरीबन 15 लोगों के दबे होने की आशंका है जबकि अभी तक तीन लोगों की मौत भी हो चुकी है।
गोरखपुर में बड़ा हादसा होने से बचा

शाहपुर थानाक्षेत्र के खजांची चौराहे पर शनिवार को एक मारुति सुजुकी इग्निस कार अनियंत्रित होकर निर्माणाधीन नाले में गिर गई। बता दें कि यहां फ्लाईओवर बन रहा है जिसके कारण नीचे ट्रैफिक का लोड ज्यादा रहता है। इग्निश कार भी इसी ट्रैफिक में फंसी थी लेकिन सामने आ रही कार को रास्ता देने के लिए इग्निश ड्राइवर ने गाड़ी को मोड़ा और संकेतक न लगे होने के कारण इग्निश निर्माणाधीन नाले में गिर गई। संयोगों ठीक था कि कहां कोई बड़ी घटना नहीं हुई।
देश के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट ( IMD rain alert) जारी
गुजरात और महाराष्ट्र में भारी बारिश गुजरात: यहां 15 से 17 जून तक अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश, आंधी और बिजली गिरने की संभावना है। मौसम विभाग 16 जून को एक और विस्तृत पूर्वानुमान जारी करेगा, जिसमें मानसून की आगे की चाल, दिल्ली-NCR की बारिश की संभावना और उत्तर भारत के लिए चेतावनी का अपडेट शामिल होगा। रेलवे और विमान सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं।