जुलाई का पंचांग : 8 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और शुक्ल योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ अभिषेक की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत अभिषेक 11:58 − 12:53 मिनट तक रहेंगे।राहुकालदोपहर 15:51 – 17:34 मिनट तक रहेगा। (08 जुलाई 2025) आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। 8 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। इस तिथि पर ज्येष्ठा नक्षत्र और शुक्ला योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो मंगलवार को अभिजीत मुहूर्त 11:58 − 12:53 मिनट तक रहेगा। राहुकाल दोपहर 15:51 – 17:34 मिनट तक रहेगा।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय का समय- सुबह 05:30 बजे
सूर्यास्त का समय- शाम 07:23 बजे
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि व मंगलवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज रात 12 बजकर 39 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 15 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज भौम प्रदोष व्रत है।
8 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त
- आषाढ़ शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि- रात 12 बजकर 39 मिनट तक
- दिन- मंगलवार
- शुक्ल योग- रात 10 बजकर 17 मिनट तक
- ज्येष्ठा नक्षत्र- रात 3 बजकर 15 मिनट तक
- अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:58 बजे से दोपहर 12:54 बजे तक
- व्रत और पर्व- प्रदोष व्रत
- गुरु ग्रह का ज्योतिष में विशेष स्थान है। गुरु आपके पारिवारिक सुख, संपन्नता, करियर, धार्मिक और आध्यात्मिक पक्ष के कारक माने जाते हैं। इसलिए जब भी ये अपनी स्थिति में बदलाव करते हैं तो सभी राशियों पर इसका प्रभाव देखने को मिलता है। गुरु 9 जुलाई को मिथुन राशि में उदय होने वाले हैं,
- मेष राशि
- गुरु ग्रह के उदय होने के बाद आपके साहस-पराक्रम में वृद्धि देखने को मिल सकती है। आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करने के लिए एक्टिव रहेंगे। भाग्य का भी आपको सहयोग मिलेगा। धन-धान्य में भी वृद्धि के योग हैं। अगर आप रोजगार की तलाश में हैं तो कहीं से अच्छा ऑफर आपको मिल सकता है। इस दौरान घर के लोगों के साथ कहीं घूमने भी आप निकल सकते हैं।
- मिथुन राशि
- गुरु आपकी ही राशि में हैं और गुरु का उदय होना आपके लिए बेहद फायदेमंद साबित होगा। इस दौरान बीते समय में किए गए कार्यों से आपको लाभ प्राप्त हो सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य में अच्छे बदलाव आने से आप अच्छा महसूस करेंगेष। धार्मिक गतिविधियों में भी आपका मन लगेगा, जिससे मानसिक शांति प्राप्त होगी।
- धनु राशि
- गुरु आपकी ही राशि के स्वामी हैं और आपके सप्तम भाव में उदय होंगे। गुरु के उदय होने से आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा और निवेश किए गए धन से भी आपको अच्छा रिटर्न मिल सकता है। जो लोग प्रतियोगी परीक्षाओं के रिजल्ट का इंतजार कर रहे हैं उन्हें शुभ समाचार मिलने के योग हैं। आपकी सेहत में भी अच्छे बदलाव गुरु के उदय होने के बाद आ सकते हैं।
- मीन राशि
- आपके लिए गुरु का उदय होना बेहद खास रह सकता है। आपके व्यक्तित्व में गुरु के उदय होने के बाद तेज देखा जा सकता है। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगा। इस दौरान आपकी पदोन्नति भी हो सकती है। माता के पक्ष के लोगों से इस राशइ के कुछ लोगों को धन लाभ मिलने की संभावना है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं तो बड़ी उपलब्धि आपको मिल सकती है।