बगलामुखी पीठ में होली समारोह; हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, आध्यात्मिक रंग में डूबे भक्त गण, देहरादून में आध्यात्मिक परचम लहराने में कामयाब हो रहे चन्द्रशेखर जोशी

बगला मुखी पीठ में होली समारोह में हर्षोल्लास के साथ सम्पन्न, आध्यात्मिक रंग में डूबे भक्त गण, देहरादून में आध्यात्मिक परचम लहराने में कामयाब हो रहे चन्द्रशेखर जोशी

हिमालयायुके न्यूज
देहरादून, महामाई पीतांबरा श्री बगलामुखी शक्ति पीठ बंजारा वाला देहरादून में होली समारोह समारोह पूर्वक मनाया गया, जिसमें करीबन 30 लोक कलाकारों ने अपनी शानदार प्रस्तुति दी, जिसमें बढ़ चढ़ कर उपस्थित हुए भक्तों ने हर्षोल्लास व्यक्त किया, फूलों की खेली और गुलाल की होली में क्षेत्रीय जनता ने स्वयं सहभागिता की,, मेघावी बच्चों को बैग भेट किए गए,, मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती प्रभा शर्मा ने कहा कि यह गौरव का विषय है कि महामाई पीतांबरा श्री बगलामुखी शक्ति पीठ में चन्द्रशेखर जोशी ने पूरे क्षेत्र में आध्यात्म की लहर चला दी, जिससे औघड़ बाबा कीर्तन मंडली, साईं कीर्तन मंडली समेत महिला पुरुष लोक कलाकार चकरोता, ऋषिकेश, लक्ष्मण चौक, रुड़की, आदि क्षेत्रों से आए 30 कलाकारों ने अपनी परम्परागत वेश भूषा में कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी, जिससे क्षेत्र झूम उठा,

शगुन ग्रुप की टीम लीडर श्रीमती रीता भंडारी 20 महिला पुरुष कलाकारों के साथ पधारी,,, उनको अदभुत अनुभूति हुई,
चकराता से पधारे देव चेतना कला में समिति द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम दलनायक बारु निराला ने कहा कि वह हमेशा हमेशा बगला मुखी पीठ आना चाहेगे, उनके साथ आए कलाकार निर्मल निराला दिनेश निराला जी विपिन निराला जी कुलदीप निराला जी अमित निराला रवीना निराला ने शानदार आध्यात्मिक प्रस्तुति दी,


उनके दल द्वारा ” हरि के नाम लेने से जिस भजन में राम का नाम नहीं उसे भजन को गाना नहीं चाहिए” शानदार प्रस्तुति दी जिससे जनता भाव विभोर हो उठी,
शगुन ग्रुप की टीम लीडर रीता भंडारी, विमला नेगी, अंकित पंवार, अखिलेश भट्ट, अनूप , पीयूष मंडोली ने होली गणेश वंदना, “झुमलो झुमलो” और बेड पाको, की शानदार प्रस्तुति दी

मथुरा वृंदावन रुड़की से आई महिला पुरुष कलाकारों की टीम जिसमें निखिल, खुशी, आंचल, रूपा, राहुल, विनीत ने राधा कृष्ण रासलीला होली महोत्सव प्रस्तुत किया
महामाई पीतांबरा श्री बगलामुखी शक्ति पीठ बंजारा वाला देहरादून के इस आध्यात्मिक शानदार कार्यक्रम पर चन्द्रशेखर जोशी ने कहा कि महामाई की इस पीठ में आज दूरदराज से आध्यात्म से लबरेज भक्त पधार रहे हैं, महामाई यहां अपना अदभुत चमत्कार दिखा रही है,

वही श्री भगत सिंह राणा वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने कहा कि आज यह क्षेत्र आध्यात्मिक स्तर से जाग्रत हो चुका है,
लक्ष्मण राणा ने कहा कि यह गर्व का विषय है कि महामाई का डंका पूरे प्रदेश में गूंज रहा है
इस अवसर पर भारी संख्या में क्षेत्रीय जनता उपस्थित रही

BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & PRESIDENT BAGLA MUKHI PEETH MOB 9412932030

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *