6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी , संयोग मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं

(6 सितंबर 2025) भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि &  6 सितंबर 2025 को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि & धनिष्ठा नक्षत्र और अतिगण्ड योग का संयोग बन रहा है। शनिवार को अभिजीत मुहूर्त 11:55-12:43 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 09:11-10:45  मिनट तक रहेगा। & 6 सितंबर 2025 को अनंत चतुर्दशी है. & अनंत चतुर्दशी पर अनंत सूत्र जरुर+अनंत चतुर्दशी पर 14 मिट्‌टी के दीपक घी में जलाएं और फिर इन्हें घर के अलग-अलग स्थानों पर प्रदोष काल में प्रज्वलित करें. मान्यता है इससे मां लक्ष्मी घर में आती हैं और सुख का वास होता है & अतिखण्ड और रवि योग

 06 सितंबर, शनिवार का दिन है. आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि है और आज अनंत चतुर्दशी का व्रत  6 सितंबर 2025  ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों की चाल और उनके संयोग मानव जीवन पर गहरा प्रभाव डालते हैं.

अनंत चतुर्दशी पर विष्णु जी के अनंत स्वरूप का प्रतीक अनंत डोरा बांधने की परंपरा है, मान्यता है इससे भक्तों की हर संकट में लक्ष्मी-नारायण रक्षा करते हैं. अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को है. वैसे तो अनंत डोरा लाल या पीले रंग का होता है लेकिन अनंत चतुर्दशी पर आप राशि अनुसार अनंत डोरा बांध सकते हैं, इससे ग्रहों की शुभता भी प्राप्त होती है+

राशि अनुसार बांधें अनंत डोरा

मेष और वृश्चिक राशि – मेष और वृश्चिक राशि के लोग अनंत चतुर्दशी पर लाल रंग के डोरे में 14 गांठ लगाकर “ॐ पधाय नमः मंत्र का जाप करते हुए इसे धारण करें. मंगल देव की कृपा होती है.

वृषभ, कर्क और तुला राशि – इन तीनों राशि के लोग सफेद रंग का डोरा अनंत चतुर्दशी पर बांध सकते हैं, इसे बांधने से पहले थोड़ी सी हल्दी इस पर लगा लें. फिर ॐ शिखिने नमः मंत्र का जाप करते हुए धारण करें.

मिथुन और कन्या राशि – अनंत चतुर्दशी पर मिथुन और कन्या राशि वाले ॐ देवादिदेव नमः मंत्र का जाप करते हुए हरे रंग का अनंत सूत्र बांध सकते हैं. ये रंग आपकी राशि के स्वामी बुध को प्रिय है. साथ ही ये जीवन में सकारात्मकता लाता है.

सिंह राशि – सिंह राशि वालों को अनंत चतुर्दशी पर नारंगी रंग का अनंत डोरा “ॐ अनंताय नमः मंत्र का जाप करते हुए बांधना चाहिए, ये शिक्षा और एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक होता है.

धनु और मीन राशि – इन दोनों राशि के जातक पीले रंग का अनंत सूत्र अनंत चतुर्दशी पर बांधें. इस दौरान ये मंत्र बोलें ॐ रत्ननाभ: नमः. पीला रंग विष्णु जी को सबसे प्रिय है. इससे बृहस्पति मजबूत होता है, ज्ञान, सुख, धन, की समस्या दूर रहती है.

मकर और कुंभ राशि – आपकी राशि के स्वामी शनि हैं, शनि को काला रंग प्रिय है लेकिन काले रंग का अनंत डोरा नहीं बांधा जाता है. ऐसे में आप पीला या नीला रंग का अनंत सूत्र बांध सकते हैं. बांधते समय ॐ श्री विष्णवे नमः मंत्र का जाप करें.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *