एस्ट्रो प्रिडिक्शन; विख्यात अंबालाल पटेल द्वारा; दिल्ली से लेकर गुजरात तक सियासी बदलाव; जलवा ऐसा आंख मूंदकर यकीन करते हैं & “9 अंक का साल” 2025 – कई बड़े बदलाव लाने वाला है अंक 9, 

  साल 2025 और अंक 9 के बीच गहरा संबंध  ; BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR Mob. 9412932030

 2025 का अंक ज्योतिष (Numerology) के अनुसार नौ वर्ष है। नौ अंक परोपकार, बदलाव, और सामाजिक कल्याण का प्रतीक है। यह आध्यात्मिक विकास और आंतरिक ज्ञान को भी बढ़ावा देता है,   इस अंक की महत्ता और यह कैसे साल 2025 को प्रभावित करने वाला है… वर्ष 2025 में सामाजिक बदलावों और सुधारों पर अधिक ध्यान केंद्रित रहने की संभावना है. 

दिल्ली से लेकर गुजरात तक बड़े सियासी बदलाव # राजनीतिक रूप से गुजरात ठंडा पड़ गया

अंबालाल पटेल मौसम के सही जानकारी के लिए जाने जाते हैं। वे अपनी आगाही (चेतावनी) के लिए जाने जाते हैं। इस बार उन्होंने राजनीतिक अनुमान भी दिया है। अंबालाल पटेल ने कहा है कि केंद्र और राज्य की सरकारें खूब मजबूत हैं लेकिन आने वाले दिनों में काफी उथल-पुथल होगी।

गुजरात में अंबालाल पटेल जलवा ऐसा है कि लोग उनकी बात पर आंख मूंदकर यकीन करते हैं। अंबालाल पटेल ने कहा है 9 जून को बतौर पीएम तीसरे कार्यकाल का पहला साल पूरा कर रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कैबिनेट में फेरबदल करने के साथ बदलाव की बयार गुजरात तक बहेगी। अंबालाल पटेल की गणना के अनुसार गुजरात में राजनीतिक दौर पर सरगर्मी बढ़ ने से काफी बदलाव की संभावना है। गुजरात मंत्रिमंडल में भी बदलाव होगा। अंबालाल पटेल की राजनीतिक गणना से ठंडे पड़े गुजरात में उन्होंनें उथल-पुथल की बात कहकर सियासी हलचल मच गई है।

अंबालाल पटेल ने राजनीतिक फेरबदल की संभावना व्यक्त करने से हलचल बढ़ गई है। गुजरात में बीजेपी के नए अध्यक्ष की नियुक्ति का लंबे वक्त से इंतजार हो रहा है। अभी भी गुजरात के प्रदेश प्रमुख की जिम्मेदारी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल के हाथों में हैं, जिससे राजनीतिक रूप से गुजरात ठंडा पड़ गया है।

पाटिल 20 जुलाई, 2020 को राज्य के प्रदेश प्रमुख बने थे। अगर नए अध्यक्ष का ऐलान नहीं होता है तो वह अगले महीने पांच साल पूरे कर लेंगे। इसके अलावा राज्य में गर्वनर आचार्य देवव्रत भी अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। वह 22 जुलाई 2019 को राज्यपाल बने थे। उनके बतौर राज्यपाल करीब छह साल पूरे हो रहे है।

राजनीतिक रुप से बड़े फैसले हो सकते हैं। भूपेंद्र पटेल मंत्रिमंडल से करीब आधा दर्जन मंत्रियों का बदले जाने की संभावना व्यक्त की जा रही है। इसी प्रकार से केंद्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल का पूर्वानुमान है।

अंकशास्त्र में अंक 9 को पूर्णता, परोपकार और आध्यात्मिक ज्ञान का प्रतीक माना जाता है। यह अंक सूर्य और मंगल ग्रह के प्रभाव से जुड़ा होता है, जो इसे शक्ति, ऊर्जा और सेवा का प्रतीक बनाता है। यह अंक दूसरों के लिए काम करने, आत्म-ज्ञान प्राप्त करने और अपने जीवन को उच्च उद्देश्य के लिए समर्पित करने का मार्ग दिखाता है। यदि यह अंक आपके जीवन में प्रबल है, तो यह आपके भीतर सकारात्मक बदलाव और गहरी जागरूकता का संकेत है।

अंक 9 को समाप्ति और नई शुरुआत का संकेतक माना जाता है क्योंकि 9 अंक के बाद अंकमाला फिर से शुरू होती है। 9 अंक परोपकार और मानवता के लिए काम करने का संकेत देता है। इसे विश्व सेवा और दूसरों की मदद करने का अंक माना जाता है। यह अंक आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मज्ञान का प्रतीक है। 9 अंक से जुड़े लोग अक्सर जीवन को गहरे अर्थ और उद्देश्य से देखते हैं। हिंदू धर्म में अंक 9 को नवदुर्गा और नवरात्रि से जोड़ा जाता है। यह नवग्रह का भी प्रतिनिधित्व करता है। बौद्ध धर्म में 9 अंक को ज्ञान और करुणा का प्रतीक माना जाता है। बौद्ध धर्म के कई शिक्षणों और अनुष्ठानों में 9 अंक का प्रयोग होता है। 9 अंक सहस्रार चक्र (माथे का चक्र) का प्रतिनिधित्व करता है, जो आत्मज्ञान और उच्च चेतना का केंद्र है।

अंकशास्त्र के अनुसार, जब किसी वर्ष का कुल योग 9 होता है, तो वह साल विशेष रूप से पूर्णता, परोपकार और वैश्विक स्तर पर बड़े बदलावों का प्रतीक माना जाता है। 2025 को “9 अंक का साल” माना जा सकता है, जिसमें यह अंक अपने गुणों और प्रभावों को उजागर करेगा। 2025 में वैश्विक स्तर पर परोपकार, सामुदायिक कल्याण और सामाजिक बदलावों पर अधिक ध्यान केंद्रित होने की संभावना है। 9 अंक आध्यात्मिक ज्ञान और अंदरूनी विकास को बढ़ावा देता है। 2025 वह समय हो सकता है जब लोग व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से आत्म-जागरूकता और मानसिक शांति की खोज करेंगे। लोग अपने जीवन के उद्देश्य, आंतरिक शांति और आत्म-सुधार के प्रति आकर्षित होंगे। ध्यान, योग, और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

FOR YR CONTRIBUTION; HIMALAYA GAURAV UTTRAKHAND;

अंक 9 को समाप्ति और नई शुरुआत का संकेतक माना जाता है क्योंकि 9 अंक के बाद अंकमाला फिर से शुरू होती है। 9 अंक परोपकार और मानवता के लिए काम करने का संकेत देता है। इसे विश्व सेवा और दूसरों की मदद करने का अंक माना जाता है। यह अंक आध्यात्मिक जागरूकता और आत्मज्ञान का प्रतीक है। 9 अंक से जुड़े लोग अक्सर जीवन को गहरे अर्थ और उद्देश्य से देखते हैं।

साल 2025 और अंक 9 के बीच संबंध
साल 2025 और अंक 9 के बीच गहरा संबंध है क्योंकि 2025 के सभी अंकों का योग 9 होता है: 2 + 0 + 2 + 5 = 9
अंकशास्त्र के अनुसार, जब किसी वर्ष का कुल योग 9 होता है, तो वह साल विशेष रूप से पूर्णता, परोपकार और वैश्विक स्तर पर बड़े बदलावों का प्रतीक माना जाता है। 2025 को “9 अंक का साल” माना जा सकता है, जिसमें यह अंक अपने गुणों और प्रभावों को उजागर करेगा। 2025 में वैश्विक स्तर पर परोपकार, सामुदायिक कल्याण और सामाजिक बदलावों पर अधिक ध्यान केंद्रित होने की संभावना है। 9 अंक आध्यात्मिक ज्ञान और अंदरूनी विकास को बढ़ावा देता है। 2025 वह समय हो सकता है जब लोग व्यक्तिगत और सामूहिक रूप से आत्म-जागरूकता और मानसिक शांति की खोज करेंगे। लोग अपने जीवन के उद्देश्य, आंतरिक शांति और आत्म-सुधार के प्रति आकर्षित होंगे। ध्यान, योग, और मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *