उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री यादव ने सपा मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, “हमारे मुद्दे आज भी बेरोजगारी के हैं- नौकरियां घट रही हैं, नौकरियों के अवसर खत्म हो रहे हैं, योग्यता के अनुसार काम नहीं मिल रहा है और सरकार सम्मानजनक रोजगार नहीं दे पा रही है।”
उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि जिनके पास डिग्रियां हैं, उन्हें इस सरकार ने ‘डिलीवरी ब्वाय’ बना दिया है। सपा प्रमुख ने आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार के लोग मिलकर संवैधानिकअधिकार नहीं दे रहे हैं, आरक्षण के साथ खिलवाड़ हो रहा है तथा नौकरी न देने का मकसद सीधा-सीधा आरक्षण न देना है।