चमानोना धाम : भक्तों का तांता : गंभीर बीमारी यहां दिये हुए जल से बीमारियां सही हो जाती हैं.

चमानोना धाम : भक्तों का तांता : गंभीर बीमारी यहां दिये हुए जल से बीमारियां सही हो जाती हैं. BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR MOB., 94129320630

चंद्रशेखर जोशी संस्थापक अध्यक्ष बगलामुखी पीठ देहरादून तथा मुख्य संपादक हिमालयायूके न्यूज दैनिक & न्यूज पोर्टल & लीडिंग यूट्यूब चैनल

चमानोना धाम देश भर में प्रसिद्ध धाम है, यह मंदिर खाटू श्याम और उन्ही के भक्त ओमेंद्र चौहान की वजह से आज बरेली और देश में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर, और मंदिर के महंत जी के चमत्कार, जाने धाम से सम्बंधित सभी जानकारियों को:

खाटू श्याम का वास्तविक मंदिर राजस्थान के खाटू नामक शहर में स्थित है। इस मंदिर में ही खाटू श्याम के कटे हुए शीश की पूजा की जाती है। जिसके बारे में हम अपने पिछले ब्लॉग में सारी जानकारी को बता चुके हैं, उसे भी एक बार जरूर पढ़े। हम जिस खाटू श्याम मंदिर की बात कर रहे हैं, वह बरेली जिले के आँवला शहर में स्थित है। जिसे “मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर” के नाम से जाना जाता है। यह मंदिर खाटू श्याम और उन्ही के भक्त महंत जी ओमेंद्र चौहान की वजह से आज बरेली और देश में काफी लोकप्रिय हो रहा है।

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर कहाँ है?

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के बरेली जिले के आँवला शहर के एक छोटे से गांव मनौना में स्थित है। यह मंदिर बरेली से 44 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैं

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर

क्या है मनौना धाम का इतिहास?

बरेली और उससे जुड़े हुए कुछ शहरों का इतिहास बहुत ही पुराना रहा है। आँवला और उससे जुड़े कुछ जगहों के बारे में कहा जाता है कि यह जगह पांडवो से जुड़ी हुयी रही है। पांडवो ने अपने वनवास के दौरान एक साल का एकांत वास भी काटा था। महाभारत काल से जुड़े होने कारण ही इस जगह का काफी ई महत्व रहा है।

मनौना धाम के और यहाँ बने मंदिर का इतिहास ज्यादा पुराना नहीं है। इस मंदिर का अस्तित्व 2022 में आया, जब इस मंदिर के महंत ओमेंद्र चौहान के द्वारा लोगो के कष्ट का निवारण शुरू हुआ। यहाँ लोगो के द्वारा बताया जाता है की ओमेंद्र चौहान जी के द्वारा बहुत से भक्त अपनी बिमारी से छुटकारा पा चुके हैं। यहाँ पर लगी रेलिंग जिसके द्वारा भक्त मंदिर तक जाते हैं उस पर लोग मन्नतो की डोरी बांधते हैं।

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर की कहानी?

मनौना धाम खाटू श्याम मंदिर के बारे में बताया जाता है की मनौना में एक खाटू श्याम के एक परम भक्त ओमेंद्र चौहान हर वर्ष राजस्थान में स्थित खाटू श्याम मंदिर में बाबा के दर्शन के लिए जाया करते थे। जब 2019 के लास्ट में भारत में कोरोना की शुरुआत हुयी तब कोरोना के केस बढ़ने के कारण पूरे भारत में लॉक डाउन लगा दिया गया। लॉक इन डाउन की वजह से महंत जी बाबा के दर्शन के लिए राजस्थान नहीं जा सके। जिसके कारण महंत जी बहुत दुखी हुए और अपने घर में ही बाबा की पूजा और उनके दर्शन करने की इच्छा लिए हर वक़्त बाबा से प्रार्थना करने लगे।

एक रात महंत जी के सपने में आकर खाटू श्याम उनके घर के पास में ही मंदिर बनाने के लिए कहते हैं और अपने भक्तो के कष्ट निवारण का ज्ञान बताते हैं। उसके बाद महंत ओमेंद्र चौहान ने यह बात अपने घर में बताई और मंदिर का निर्माण शुरू कराया और यहाँ आने वाले लोगो को उनके कष्टों और बिमारियों से ठीक करना शुरू किया। तो कुछ इस प्रकार है इस धाम से जुड़ी हुयी कहानी।

ऐसे ही इस धाम के प्रति लोगो की हल्के हल्के आस्था गहरी होती चली गयी। अब इस धाम में एक मेले जैसी रौनक रहती है और यहाँ लोग दूर दूर से धाम में खाटू श्याम के दर्शन करने और महंत जी का आशीर्वाद लेने आत

मनौना धाम यहां बने मंदिर और मंदिर के महंत ओमेंद्र चौहान जी के वजह से प्रसिद्ध है। यहां आने वाले श्रद्धालु बताते हैं कि महंत जी पर खाटू श्याम जी की कृपा है जिसके कारण वे धाम में आने वाले श्रद्धालु जो किसी न किसी बीमारी से ग्रसित हैं उन्हें ठीक कर देते हैं। लोगो का मानना है कि महंत जी द्वारा बहुत से मरीजों की बीमारी ठीक हुई हैं, जिस वजह से मनौना धाम इतना प्रसिद्ध हो रहा है।

इस मंदिर और महंत जी सबसे ज्यादा अपने चमत्कारों और उनके द्वारा ठीक किये गए मरीज़ो के वजह से लोकप्रिय हो रहे हैं। यहाँ आने वाले भक्त और श्रद्धालु बताते हैं की महंत जी ने बहुत से मरीज़ो को ठीक किया है। जिसकी वीडियो आप यूट्यूब के माध्यम से भी देख सकते हैं। यहाँ महंत जी से मिलने के लिए भक्तो की बहुत लम्बी लाइन लगती है। कुछ लोगो का मानना है की महंत जी द्वारा बहुत से लोगो का इलाज हुआ है और उन्होंने बहुत से लोगो को ठीक किया है।

जय मनोना धाम, -मनोना धाम उत्तर प्रदेश के बरेली जिले की आंवला तहसील से 3 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *