लगातार दूसरी जीत से दून का सेमीफाइनल में जाने का रास्ता साफ़/ नैनीताल एफ सी की भी जगी उम्मीदे # मंत्री, हरीश चन्द्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में विधान सभा स्थित सभागार में सरकारी तथा प्राइवेट चीनी मिलों में कार्यरत कर्मकरों एवं संगठनों की समस्याओं के संबंध में त्रिदलीय समिति की बैठक # राज्यपाल डा0 कृष्ण कांत पाल द्वारा राजभवन नैनीताल के निकट निहाल नाले से हो रहे भू-कटाव के संरक्षण कार्यों की राजभवन में समीक्षा बैठक # उत्तराखण्ड प्रदेश का पहला आंचल मिल्क पार्लर का लोकार्पण www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal) by cs joshi= editor
उत्तराखंड सुपर लीग के क़्वार्टर फाईनल लीग के तीसरे दिन आज दून के पवेलियन ग्राउंड में दो मुकाबले खेले गए। पहला मैच देहरादून कैपिटल रेंजर और Vs कॉर्बेट टाइगर के बीच खेल गया। देहरादून कैपिटल रेंजर्स के बाला अल हसन ने पहला गोल 10 वे मिनट में दूसरा गोल 50 वे मिनट में और तीसरा गोल 82 वे मिनट में तीन गोल किये ,करून रैना ने 68 वे मिनट में एक गोल किया ,। 90 मिनट के खेल में कई प्रयास किये लेकिन दूं कैपिटल रेंजर के बाला उल हसन ने उभरने नही दिया। 4 /1 से दून कैपिटल रेंजर ने मैच को जीत लिया। दून कैपिटल ने क़्वार्टर फाईनल लीग लगातार दूसरी जीत हासिल की , बाला अल हसन को 3 गोल करने पर मैं ऑफ द मैच चुना गया। दून कैपिटल रेंजर और कॉर्बेट टाइगर मैच के मुख्य अतिथि पूर्व काबीना मंत्री व डोईवाला विधायक हीरा सिंह बिष्ट रहे। उत्तराखंड सुपर लीग के क़्वार्टर फाईनल लीग का दूसरा मुकाबला उत्तरकाशी ग्लेशियर Vs नैनीताल एफ सी लेक के बीच 3 बजे शुरू हुआ। नैनीताल के अमन ने 38 वे और 87 मिनट में गोल करते हुए अपनी टीम को विजय दिलाई। उत्तरकाशी के माइल ने 77 मिनट में अपनी टीम के गोल किया। नैनीताल के टैन्जीन मैं ऑफ द मैच चुने गए। मैच के दौरान यूएसएल के को अध्यक्ष देवेंद्र बुटोला , एमडी सचिन उपाध्याय , सीईओ नरेंद्र कार्की , टेक्नीकल डायरेक्टर वी एस रावत , वरिष्ठ कोषाध्यक्ष प्रवीण पुरोहित , सचिव शंकर सागर मिडिया प्रभारी विक्रम श्रीवास्तव आदि मौजूद थे।
######चमोली 01 अगस्त 2016 NEWS;
चमोली 01 अगस्त 2016
ग्रामीण परिवारों को कृषि एवं गैर कृषि गतिविधियों में सक्षम बनाते हुए आजीविका का अवसर उपलब्ध कराने एवं उन्हें बाजार अर्थव्यवस्था से जोड़कर आजीविका में बृद्वि करने के उदेश्य से एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष 2016-17 की पहली अनुश्रवण समिति की बैठक जिलाधिकारी विनोद कुमार सुमन की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में आयोजित की गयी।
‘‘एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना‘‘ अन्तराष्ट्रीय कृषि विकास निधि एवं राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित योजना है, जिसका उदेश्य ग्रामीण परिवारों को आधुनिक तकनीकि की सहायता से उन्नत फसलों, सब्जियों का उत्पादन तथा पशुपालन से अजीविका के साथ जोड़ते हुए उन्हें आर्थिक रूप से सक्षम बनाना है। वर्तमान में आईएलएसपी योजना जनपद के थराली एवं पोखरी विकासखण्डों में संचालित है।
जिलाधिकारी ने कहा कि उन्नत खेती के लिए नयी तकनीकि के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने फेडरेशन के सदस्यों को अच्छी किस्म के बीज, खाद, उपकरण, तकनीकि एवं संशाधनों को उपलब्ध कराते हुए काश्ताकारों की आजीविका में बृद्वि करने की बात कही। जिलाधिकारी ने किसानों को अनिवार्य रूप से हर फसल का बीमा करने की सलाह दी है। जिससे विपरीति परिस्थितियों में फसलों को होने वाले नुकसान का उचित मुआवजा किसानों को मिल सके तथा किसान प्रभावित न हो। उन्होंने कहा कि काश्तकार फसल बुवाई से पूर्व मृदा परीक्षण अवश्य करें तथा जैविक खादों से मृदा की कमियों को दूर करें। जिससें काश्तकारों को फसल उत्पादन में बृृद्वि हो और उनकी आजीविका बढ सके। भेड़-बकरी, मुर्गी एवं गाय, भैंस पालन के इच्छुक काश्तकारों को बैंक से ऋण उपलब्ध कराते हुए प्रोत्साहित करने को कहा। जिलाधिकारी ने संबधित विभागों के साथ समन्वयन बनाकर लक्ष्य निर्धारित करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वय करने के निर्देश डीपीएम को दिये।
‘‘एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना‘‘ के डीपीएम प्रतीम भट्ट ने जानकारी दी कि जिले में 598 नये तथा 116 अधिकृत स्वयं सहायता समूह सहित कुल 714 एसएचजी है। जिसमें 6,125 एसएचजी सदस्य कार्यरत है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में आईएलएसपी योजना के तहत विकासखण्ड थराली में हल्दी, अदरक, मुर्गी पालन, दुग्ध उत्पादन आदि प्रोजक्ट पर कार्य किया जा रहा है जिसमें 342 छोटे समूह में 2,615 सदस्य कार्यरत है। उन्होंने बताया कि प्रभागीय प्रबन्धन ईकाई द्वारा समस्त सहकारिताओं के माध्यम से मार्च 2016 तक रु.2.70 करोड़ का टर्नओवर हासिल हुआ है।
डीपीएम प्रीतम भट्ट ने बताया कि विकासखण्ड पोखरी एवं घाट में तुलसी उत्पादन को आजीविका संर्वद्वन हेतु हार्क संस्था के साथ, बिच्छु घास के रेशे से हस्तशिल्प निर्माण के लिए जयनन्दा उत्थान समिति से अनुबन्ध किया गया है। थराली ब्लाक में बेमौसमी सब्जी उत्पादन को बढ़ावा देने हेतु 3 किमी. क्षेत्र में 21 सिंचाई टैंकों एवं 34 एलडीपीई टैंकों का निमार्ण किया गया है। जिला प्रशासन से से समन्वय कर इन्दिरा अम्मा भोजनालय का संचालन, डेयरी विकास, हस्तशिल्प आदि कार्य किये जा रहे है। कृषि एवं उद्यान विभाग के सहयोग से मृदा परीक्षण, वर्मी कम्पोस्ट हेतु केचुआं वितरण, उन्नत बीजों एवं उपकरणों का सुगम कराया जा रहा है।
बैठक में मुख्य विकास अधिकारी मंगेश घिल्डियाल, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक रोहेला, पीडी पुष्पेन्द्र सिंह, डीजीएम नाबार्ड अशीष भण्डारी, एलडीएम एमसी कक्कर, जिला सहायक सहाकारी समिति बीएस राणा, सीएओ दिनेश कुमार, बीडीओ दशोली पीएस डगवाल, फेडरेशन के अध्यक्ष लीला देवी, मंजू देवी, वीरा फस्र्वाण, पृथ्वी सिंह नेगी, भूपाल सिंह नेगी, सहकारिता समन्वयक राजवर सिंह, अनसुया प्रसाद अरविन्द बिष्ट आदि उपस्थित थे।
#मंत्री, हरीश चन्द्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में विधान सभा स्थित सभागार में सरकारी तथा प्राइवेट चीनी मिलों में कार्यरत कर्मकरों एवं संगठनों की समस्याओं के संबंध में त्रिदलीय समिति की बैठक
देहरादून 01 अगस्त, 2016(मी0से0)
प्रदेश के श्रम, सेवायोजन एवं एम0एस0एम0ई0 मंत्री, हरीश चन्द्र दुर्गापाल की अध्यक्षता में विधान सभा स्थित सभागार में सरकारी तथा प्राइवेट चीनी मिलों में कार्यरत कर्मकरों एवं संगठनों की समस्याओं के संबंध में त्रिदलीय समिति की बैठक संपन्न हुई जिसमें शासन के अधिकारी, चीनी मिलों के संगठनों के पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
बैठक में डोईवाला, किच्छा आदि शुगर मिलों के सभी प्रतिनिधियों ने चीनी मिलों में शुगर वेजबोर्ड में कार्यरत कर्मकारों के वेतन पुनरीक्षित किये जाने के संबंध में प्रस्ताव रखा। श्रम मंत्री श्री दुर्गापाल ने श्रमिकों के प्रतिनिधि एवं श्रमिकों की समस्याओं को ध्यान पूर्वक सुना तथा संबन्धित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिय,े जिसके तहत शुगर वेजबोर्ड में कार्यरत कर्मकारों के वेतन पुनरीक्षण हेतु श्रमायुक्त/गन्ना आयुक्त आनन्द श्रीवास्तव की अध्यक्षता में एक 5 सदस्यीय उप समिति बनाने के निर्देश दिये, जिसमें शुगर मिल मैनेजमैंट, सरकारी मिल, प्राइवेट मिल, वित्त विभाग से एक-एक सदस्य तथा महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड शुगर फेडरेशन को उप समिति में सदस्य के रूप में नामित करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि यह समिति शीघ्र ही बैठक कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी जिसके बाद पुनः उनकी अध्यक्षता में बैठक आहूत की जायेगी।
उन्होंने शुगर वेजबोर्ड गठित उप समिति के अध्यक्ष गन्ना आयुक्त डाॅ0 आनन्द श्रीवास्तव तथा महाप्रबन्धक फेडरेशन को निर्देश दिये की पंजाब, हरियाणा व अन्य राज्यों में संचालित चीनी मिलों में कार्यरत शुगर वेजबोर्ड श्रमिकों के वेजबोर्ड का अध्ययन कर, उनका संकलन किया जाये तथा उनको शामिल करते हुए उत्तराखण्ड में संचालित चीनी मिलों में कार्यरत वेजबोर्ड श्रमिकों के संबंध में वेतन पुनरीक्षण के प्रस्ताव तैयार कर शीघ्र आयोजित होने वाली बैठक में रखी जाये।
बैठक में अपर सचिव श्रम एवं सेवायोजन पंकज कुमार पाण्डेय, महाप्रबन्धक उत्तराखण्ड शुगर ए0के0भट्टाचार्य, उपाध्यक्ष इंटक डोईवाला विनोद कुमार, महामंत्री इंटक किच्छा मनोज अग्रवाल, अध्यक्ष इंटक बांजपुर विशेष चन्द्र शर्मा, अध्यक्ष चीनी मिल नादेही, महामंत्री चीनी मिल मजदूर यूनियन उत्तम शुगर मिल अबलीश कुमार एवं अध्यक्ष इंटक चीनी मिल मजदूर संघ लक्सर शुगर मिल सादूदास सहित अन्य शुगर मिलों के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।
##
(www.himalayauk.org) UK Leading Digital Newsportal