उत्तराखंड में होगी हैवी रेन & 6 जुलाई का पंचांग: 6 जुलाई 2025 को & 6 जुलाई 2025 का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन आषाढ़ माह की देवशयनी एकादशी है, इस दिन से चातुर्मास शुरू हो रहे हैं और 4 माह तक सभी मांगलिक कार्य पर रोक लग जाएगी. इस तिथि के स्वामी विष्णु जी हैं आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि है । इस ब्रह्माण्ड को देवशयनी ब्रह्मा कहते हैं, जिसमें सृष्टि के पालनहार भगवान विष्णु चार माह के लिए योग निद्रा में शामिल होते हैं। इस दिन विशाखा नक्षत्र और साध्य योग का संयोग रहेगा। BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI MOB, 94129320630

देवशयनी एकादशी के दिन श्रीहरि को पीले फूल अर्पित करें और जरुरतमंदों को दान में छाता, कपड़े दें. रवि, साध्य और त्रिपुष्कर योग बन रहा है. 06 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि व रविवार का दिन है। एकादशी तिथि रात 9 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। रात 9 बजकर 27 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही रात 10 बजकर 42 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा, हरिशयनी या देवशयनी एकादशी व्रत है।
मौसम विभाग ने आज रुद्रप्रयाग और बागेश्वर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जबकि देहरादून, चमोली, पिथौरागढ़ और नैनीताल जिलों में भी भारी बारिश की संभावना है। वहीं, 6 जुलाई से राज्य के अधिकांश हिस्सों में भारी बारिश होने की संभावना है और 8 जुलाई तक राज्य में ऐसी बारिश जारी रह सकती है। कोंकण और पश्चिमी महाराष्ट्र में भारी बारिश की संभावना जताई है। खास तौर पर कोंकण, घाटमाथा और पुणे संभाग में 6 जुलाई से भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
मौसम विभाग द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार 6 जुलाई से कोंकण, घाटमाथा, मुंबई, ठाणे, रायगढ़, रत्नागिरी, सिंधुदुर्ग और पालघर में बारिश तेज होने की संभावना है। रत्नागिरी, रायगढ़ और सिंधुदुर्ग जिलों में अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
06 जुलाई 2025 को आषाढ़ माह का 26वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष तिथि एकादशी है। आज रविवार का दिन है। सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा तुला से वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें, आज रविवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:58 ए एम से 12:54 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 05:39 पी एम से 07:23 पी एम तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप रविवार का व्रत रख सकते हैं, जो ग्रहों के राजा सूर्य देव को समर्पित होता है। आज त्रिपुष्कर योग, रवि योग के साथ भद्रा का साया भी रहेगा। साथ ही आज से गौरी व्रत प्रारंभ हो रहे हैं और देवशयनी एकादसी भी है।
मानसून देश के लगभग हिस्सों में पूरी तरह से सक्रिय हो चुका है। पहाड़ी राज्यों खासकर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बारिश का दौर जारी है। उत्तर-पूर्व का भी कुछ ऐसा ही हाल है। इसके अलावा यूपी-बिहार और दिल्ली में बादलों की आवाजाही तो है लेकिन अभी तक उस तरह की बारिश नहीं हुई है जिसकी मानसून से उम्मीद रहती है। हालांकि मौसम विभाग ने यह उम्मीद पूरी होने की संभावना जताई है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली शहर के कई इलाकों में शुक्रवार को हल्की से मध्यम बारिश हुई, जिससे उमस से थोड़ी राहत मिली, लेकिन कुछ इलाकों में जलभराव हो गया और यातायात बाधित हुआ। वहीं, सप्ताह के अंत में भी बारिश की संभावना है, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने इस अवधि के लिए हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के अनुसार, आज और कल यानी 6 जुलाई को हिमाचल प्रदेश में कुछ जगहों पर बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं, उत्तराखंड, राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तर प्रदेश में भी भारी बारिश की संभावना है। इन इलाकों में आज से 9 जुलाई के बीच मौसम खराब रह सकता है।
आईएमडी के अनुसार, 5, 6 और 7 जुलाई को महाराष्ट्र, कोंकण, गोवा, गुजरात और मराठवाड़ा के घाट इलाकों में अत्यधिक भारी बारिश हो सकती है। इन इलाकों में तेज हवाएं और बिजली गिरने का भी खतरा रहेगा। इसके अलावा 5 और 6 जुलाई को अरुणाचल प्रदेश और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर के बाकी राज्य भी हल्की से मध्यम बारिश, बिजली गिरने और तेज हवाओं से प्रभावित रहेंगे।
मिलनाडु, केरल, कर्नाटक और माहे में 10 जुलाई तक बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। खासकर तटीय और आंतरिक कर्नाटक में इस दौरान लगातार बारिश हो सकती है। आईएमडी ने नागरिकों से अपील की है कि भारी बारिश के दौरान घर के अंदर रहें। अनावश्यक यात्रा से बचें। स्थानीय प्रशासन और मौसम विभाग की चेतावनियों का पालन करें।