भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रमुख जे पी नड्डा ने रविवार को आरोप लगाया कि हिमाचल प्रदेश सरकार देश की कांग्रेस सरकारों में सबसे भ्रष्ट है। धर्मशाला में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि राज्य की कांग्रेस सरकार ने नेशनल हेराल्ड को करोड़ों रुपये के विज्ञापन दिए हैं, जिसका प्रकाशन तक नहीं हो रहा है।