जुलाई माह में पड़ रहे पर्व और व्रत & 31 जुलाई- तुलसीदास जयंती है। CHANDRA SHEKHAR JOSHI EDITOR (HIMALAYAUK NEWS ; Leading Newsportal & youtube Channel & print Media) mob. 9412932030
- 3 जुलाई- इस दिन मासिक दुर्गाष्टमी मनाई जाएगी, जो गुप्त नवरात्रि के दृष्टि से बेहद खास है क्योंकि इस दिन तंत्र विद्या आदि के लिए शुभ दिन माना गया है।
- 6 जुलाई- देवशयनी एकादशी और गौरी व्रत है। साथ ही इसी दिन से चातुर्मास की भी शुरुआत हो रही है। चतुर्मास के दौरान कोई भी शुभ और मांगलिक कार्य नहीं किए जाएंगे।
- 7 जुलाई- देवशयनी एकादशी व्रत के लिए पारण का दिन है। इसी दिन पर वासुदेव द्वादशी भी मनाई जा रही है।
- 8 जुलाई- भौम प्रदोष व्रत है। इस दिन शाम के समय में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करने का विधान है।
- 9 जुलाई- आषाढ़ माह का चौमासी चौदस
- 10 जुलाई- इस दिन कोकिला व्रत, आषाढ़ पूर्णिमा (गुरु पूर्णिमा) का पर्व है, जो बड़े धूमधाम से मनाया जाएगा।
- 11 जुलाईृ- इसी दिन पवित्र माह सावन की शुरुआत हो रही है।
- 14 जुलाई- इस दिन गजानन संकष्टी चतुर्थी है। इस दिन भगवान गणेश की पूजा होती है।
- 15 जुलाई- मंगला गौरा व्रत
- 16 जुलाई- कर्क संक्रान्ति है।
- 17 जुलाई- कालाष्टमी और मासिक कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाएगी।
- 20 जुलाई- मासिक कार्तिगाई है।
- 21 जुलाई- कामिका एकादशी और रोहिणी व्रत है।
- 22 जुलाई- कामिका एकादशी व्रत का पारण होगा। साथ ही इसी दिन भौम प्रदोष व्रत भी है।
- 23 जुलाई- मासिक शिवरात्रि है, इस दिन कावड़ यात्रा का जल चढ़ेगा।
- 24 जुलाई- हरियाली अमावस्या है।
- 27 जुलाई- हरियाली तीज है। इस व्रत को सुहागिन महिलाएं खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए करती हैं।
- 28 जुलाई- विनायक चतुर्थी है।
- 29 जुलाई- नाग पंचमी है।
- 30 जुलाई- कल्की जयन्ती और स्कन्द षष्ठी है।
- 31 जुलाई- तुलसीदास जयंती है।
जुलाई के महीने में 6 ग्रह चाल बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष की दृष्टि से यह महीना बेहद खास है क्योंकि इस माह में शनि वक्री चाल शुरू करेंगे और गुरु भी उदय होंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल भी इस महीने में राशि बदलेंगे। ग्रहों के परिवर्तन का क्या असर इस दौरान देखने को मिल सकता है।
- जुलाई के महीने में सूर्य, शनि समेत ये 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें क्या होगा असर
जुलाई के महीने में सूर्य, शनि समेत ये 6 ग्रह बदलेंगे चाल, जानें क्या होगा असर
जुलाई माह शुरू होने वाली है, ज्योतिष के हिसाब से यह माह देश-दुनिया में काफी महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। इस माह में कई तरह के असर देश-दुनिया में देखने को मिल सकते हैं।
जुलाई के महीने में 6 ग्रह चाल बदलने जा रहे हैं। ज्योतिष की दृष्टि से यह महीना बेहद खास है क्योंकि इस माह में शनि वक्री चाल शुरू करेंगे और गुरु भी उदय होंगे। इसके अलावा सूर्य, बुध, शुक्र और मंगल भी इस महीने में राशि बदलेंगे। ग्रहों के परिवर्तन का क्या असर इस दौरान देखने को मिल सकता है। देश-दुनिया पर इसका क्या असर पड़ेगा आइए जानते हैं ज्योतिषीय दृष्टि से…
इन ग्रहों के चाल से देश और दुनिया की अर्थव्यवस्था और राजनीति पर असर देखने को मिल सकता है। कुछ देशों में राजनीति उथल पुथल देखने को मिल सकता है। वहीं, मित्र देशों के बीच भी अनबन की स्थिति देखने को मिलेगी। साथ ही शनि का वक्री युद्ध जैसी स्थिति पैदा कर सकता है। इसके अलावा, देश और दुनिया में भारी बारिश से काफी नुकसान होने की आशंका है।
गुरु उदय
9 जुलाई 2025 दिन बुधवार को गुरु (बृहस्पति) ग्रह बुध ग्रह की राशि मिथुन राशि में उदय होने जा रहे हैं। रात 10 बजकर 50 मिनट पर देवों के गुरु मिथुन राशि में उदय होंगे। ग्रहों में गुरु का ऊंचा स्थान हैं क्योंकि यह सभी देवों के गुरु कहे जाते हैं।
शनि व्रकी
13 जुलाई 2025 दिन रविवार को न्याय के देवता शनि गुरु ग्रह की राशि मीन में व्रकी होंगे। सुबह 07 बजकर 24 मिनट पर शनि मीन राशि में व्रकी करेंगे। ग्रहों में शनि सबसे धीमी गति से चाल बदलते हैं। ये एक राशि में 2.5 साल तक रहते हैं।
सूर्य गोचर
16 जुलाई 2025 दिन बुधवार को चंद्रमा की राशि कर्क में गोचर करने जा रहे हैं। शाम 05 बजकर 17 मिनट पर सूर्य कर्क राशि में प्रवेश करेंगे। ग्रहों में सूर्य को राजा का दर्जा दिया गया है। जब यह राशि परिवर्तन करते हैं तो संक्रांति मनाई जाती है। इस दौरान पवित्र नदियों में स्नान करना शुभफलदायी होता है।
बुध का व्रकी और अस्त
18 जुलाई 2025 दिन शुक्रवार को चंद्र की राशि में व्रकी गति शुरू कर देंगे। सुबह 09 बजकर 45 मिनट पर बुध कर्क राशि में वक्री करेंगे। इसके अलावा, 24 जुलाई दिन गुरुवार को बुध कर्क राशि में ही अस्त भी होंगे। यह इस दिन शाम 07 बजकर 42 मिनट पर अस्त होंगे। बुध को ग्रहों में राजकुमार का दर्जा दिया गया है।
शुक्र गोचर
26 जुलाई दिन शनिवार को असुरों के गुरु शुक्र बुध की राशि मिथुन में गोचर करने जा रहे हैं। शुक्र 26 जुलाई को सुबह 08 बजकर 45 मिनट पर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। शुक्र को प्रेम का देवता कहा गया है। इनके गोचर से जातक के प्रेम संबंधों में असर दिखता है।
मंगल गोचर
28 जुलाई दिन सोमवार को ग्रहों के सेनानायक मंगल ग्रह बुध की राशि कन्या में गोचर करेंगे। यह इस दिन शाम 7:02 बजे गोचर करेंगे।