‘इंडिया गठबंधन कमजोर पड़ गया है’, कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने ब्लॉक के भविष्य को लेकर चिंता जताई

भारतीय राष्ट्रीय विकास समावेशी गठबंधन (INDIA) भारत में कई राजनीतिक दलों का एक बड़ा बहुदलीय राजनीतिक गठबंधन है, जिसका नेतृत्व देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस करती है। पिछले काफी समय में इंडिया ब्लॉक में काफी उतार चढाव देखे गये हैं। अब इसके भविष्य को लेकर वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने गुरुवार को इंडिया ब्लॉक के बारे में चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें यकीन नहीं है कि विपक्षी गठबंधन अभी भी बरकरार है। सलमान खुर्शीद और मृत्युंजय सिंह यादव की पुस्तक “कंटेस्टिंग डेमोक्रेटिक डेफिसिट” के विमोचन के अवसर पर बोलते हुए चिदंबरम ने यह भी कहा कि उन्हें लगता है कि इससे यह पता चलता है कि गठबंधन में दरार आ गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *