कौशांबी पुलिस ने ट्रेलर चालक की हत्या के आरोपी को मुठभेड़ में मार गिराया

पुलिस के अनुसार बदमाशों से मुठभेड़ शनिवार की रात हुई और मारे गये व्यक्ति की पहचान जौनपुर के निवासी संतोष उर्फ राजू (38) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राजू ने दो दिन पहले अपने दो साथियों के साथ गुजरात के वलसाड जिले से चार करोड़ रुपए कीमत के तांबे की तार लाद कर प्रयागराज जा रहे ट्रेलर चालक की ट्रेलर में लदे तार की चोरी की नीयत से गोली मारकर हत्या कर दी थी।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार की रात कोखराज थाना क्षेत्र के कसिया गांव के सामने सर्विस रोड पर एक युवक का शव पड़ा मिला था, जिसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने बताया कि बाद में कोखराज थाना क्षेत्र से सूचना मिलने के बाद एक व्यक्ति वहां पहुंचा और बताया कि शव उसके भाई साबरमल मीणा (40) का है। मीणा राजस्थान के अजमेर का निवासी था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *