भारत, अमेरिका के बीच अक्टूबर तक व्यापार समझौते के पहले चरण पर हस्ताक्षर की उम्मीद: सीतारमण

उन्होंने यहां भारतीय प्रवासियों के साथ बातचीत में कहा, ‘‘हम उन देशों में शामिल हैं, जो अमेरिका की नयी सरकार के साथ सक्रिय रूप से बातचीत कर रहे हैं।’’ इस साल की शुरुआत में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने द्विपक्षीय व्यापार समझौते के लिए बातचीत शुरू करने पर सहमति जताई थी।

अमेरिका के जवाबी शुल्क लगाने की आशंका के बीच यह बातचीत हो रही है। वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘हमने यहां सरकार के साथ बातचीत को जो प्राथमिकता दी है, वह फरवरी में प्रधानमंत्री के अमेरिका दौरे से भी स्पष्ट है। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री यहां आए थे। मैं यहां इसलिए आई हूं, क्योंकि मुझे आईएमएफ और विश्व बैंक की बैठक में भी शामिल होना है।’’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *