DT 16 MAY 2025 पाकिस्तान में एक हाई-प्रोफाइल क्रिप्टो डील पर साइन & डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके दामाद जेरेड कुशनर & पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने खुद इस टीम का स्वागत किया और एक बंद कमरे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक की. & भारत में अमेरिका की मंशा पर सवाल & जब तुर्किए भारत के विरोधी पाकिस्तान को सैन्य मदद दे रहा है तो अमेरिका द्वारा उसे मिसाइल बेचना क्या भारत के खिलाफ एक प्रकार का डबल गेम नहीं ? हाल ही में तुर्किए ने पाकिस्तान को 350 से अधिक ड्रोन और ऑपरेट करने वाले सैनिक मुहैया कराए थे. इन ड्रोन का इस्तेमाल भारत के खिलाफ आतंकी गतिविधियों और सीमा पार निगरानी के लिए किया गया. इतना ही नहीं, तुर्किए ने भारत के खिलाफ दिए गए बयानों में भी पाकिस्तान का समर्थन किया है.
अमेरिका में अभी तक ट्रंप परिवार और व्हाइट हाउस की ओर से कोई बयान नहीं आया है. भविष्य में बड़े राजनीतिक संकट का कारण बन सकती हैं.
HIMALAYAUK BUREAU (Leading Newsportal & Daily Newspaper & youtube Channel) Mob.9412932030
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भागीदारी की बात सामने आई है. यह डील अमेरिकी क्रिप्टो फर्म वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल और पाकिस्तान की नई बनी संस्था पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के बीच हुई थी. डील की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञों में गहरी चिंता देखी जा रही है.
अमेरिका ने तुर्की को 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें बेचने की मंजूरी– अमेरिका ने तुर्किए को 304 मिलियन डॉलर की मिसाइलें बेचने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है. यह मंजूरी ऐसे समय पर दी गई जब भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव चरम पर है और तुर्किए खुले तौर पर पाकिस्तान की मदद कर रहा है.
मिसाइल डील में तुर्किए को हवा से हवा में मार करने वाली AIM-120 AMRAAM मिसाइलें शामिल हैं. इसके साथ ही तुर्किए ने 225 मिलियन डॉलर की लागत से 53 एडवांस मीडियम रेंज मिसाइल और 79.1 मिलियन डॉलर की लागत से 60 ब्लॉक सेकंड मिसाइलों की मांग की है. यह डील अमेरिका की रक्षा सुरक्षा सहयोग एजेंसी (DSCA) की तरफ से प्रस्तावित की गई है, लेकिन अभी इसे अमेरिकी कांग्रेस की मंजूरी मिलनी बाकी है. अगर यह मंजूरी मिलती है तो यह डील दोनों देशों के बीच सामरिक संबंधों को और मजबूत करेगी.
अमेरिका का यह कदम उसकी दोहरी नीति को उजागर करता है. एक तरफ वह भारत को QUAD जैसे मंचों पर रणनीतिक साझेदार कहता है और दूसरी ओर पाकिस्तान को समर्थन देने वाले देश को हथियार मुहैया कराता है. इससे भारत और अमेरिका के रिश्तों में अविश्वास की दरार पड़ सकती है.
पाकिस्तान में एक हाई-प्रोफाइल क्रिप्टो डील पर साइन
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के परिवार और पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर की भागीदारी की बात सामने आई है. यह डील अमेरिकी क्रिप्टो फर्म वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल और पाकिस्तान की नई बनी संस्था पाकिस्तान क्रिप्टो काउंसिल के बीच हुई थी. डील की जानकारी सामने आने के बाद राजनीतिक और सुरक्षा विशेषज्ञों में गहरी चिंता देखी जा रही है.
वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल एक अमेरिकी क्रिप्टो और फिनटेक कंपनी है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके दामाद जेरेड कुशनर की संयुक्त रूप से 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह फर्म अप्रैल 2025 में पाकिस्तान के साथ एक ब्लॉकचेन आधारित साझेदारी पर सहमत हुई थी. यह समझौता पाकिस्तान की क्रिप्टो काउंसिल के साथ हुआ, जो एक नई संस्था है. इस काउंसिल ने विश्वसनीयता के लिए बिनेंस एक्सचेंज के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया. इस काउंसिल का मकसद पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की क्रिप्टो राजधानी बनाना बताया गया है.
वर्ल्ड लिबर्टी फाइनेंशियल एक अमेरिकी क्रिप्टो और फिनटेक कंपनी है, जिसमें डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप, डोनाल्ड ट्रंप जूनियर और उनके दामाद जेरेड कुशनर की संयुक्त रूप से 60 प्रतिशत हिस्सेदारी है. यह फर्म अप्रैल 2025 में पाकिस्तान के साथ एक ब्लॉकचेन आधारित साझेदारी पर सहमत हुई थी. यह समझौता पाकिस्तान की क्रिप्टो काउंसिल के साथ हुआ, जो एक नई संस्था है. इस काउंसिल ने विश्वसनीयता के लिए बिनेंस एक्सचेंज के संस्थापक चांगपेंग झाओ को सलाहकार के रूप में नियुक्त किया. इस काउंसिल का मकसद पाकिस्तान को दक्षिण एशिया की क्रिप्टो राजधानी बनाना बताया गया है.
इस समझौते पर दस्तखत करने अमेरिका से एक प्रतिनिधिमंडल पाकिस्तान पहुंचा था, जिसमें फर्म के संस्थापक ज़ाचरी विटकॉफ भी शामिल थे. जाचरी, स्टीव विटकॉफ के बेटे हैं, जो ट्रंप के पुराने कारोबारी सहयोगी रह चुके हैं और अब मध्य पूर्व के लिए अमेरिका के विशेष दूत हैं. सबसे अहम बात यह रही कि पाकिस्तान सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने खुद इस टीम का स्वागत किया और एक बंद कमरे में प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ बैठक की. इस बंद कमरे की मीटिंग और सेना प्रमुख की भागीदारी ने इस समझौते को सामान्य व्यापारिक समझौते से आगे की शक्ल दे दी है.
भारत में कई रणनीतिक विशेषज्ञों और सुरक्षा विश्लेषकों ने इस डील को लेकर चिंता जाहिर की है. उनका कहना है कि यह समझौता पाकिस्तान के आतंकी वित्त पोषण ढांचे को ढकने और फाइनेंशियल मैनिपुलेशन के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है.
डोनाल्ड ट्रम्प के परिवार में तीन पत्नियां, पांच बच्चे और दस पोते-पोतियां शामिल हैं डोनाल्ड ट्रम्प के पिता, फ्रेड, एक रियल एस्टेट बिजनेसमैन थे, जिन्हें न्यूयॉर्क शहर में किफायती रेजिडेंशियल बिल्डिंग्स बनाने के लिए जाना जाता था. उन्होंने ट्रम्प ऑर्गनाइजेशन की नींव रखी, जिसे उनके बेटे डोनाल्ड ने एक ग्लोबल ब्रांड बना दिया. ट्रम्प की मां, मैरी ऐनी मैकलियोड ट्रम्प मूल रूप स्कॉटलैंड से थीं. डोनाल्ड ट्रम्प के भाई-बहनों की बात करें तो डोनाल्ड ट्रम्प पांच भाई-बहनों में से एक हैं