अदभुत अलौकिक : भोलेनाथ की अदभुत कृपा: आजमगढ़ में; BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI MOB. 9412932030
मेंहनगर तहसील क्षेत्र के गौरा गांव स्थित महामंडलेश्वर धाम में शिव सरोवर में डुबकी लगाकर शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मनोकामना पूर्ण होगी, रोग, शोक संकट दूर होगे:;
महामंडलेश्वर धाम और शिव सरोवर को पुराणों में वर्णित आस्था का प्रमुख केंद्र माना जाता है। मान्यता है कि यहां स्नान करने से चर्म रोगों से मुक्ति मिलती है और शिवलिंग पर जलाभिषेक करने से मांगी गई मन्नत पूरी होती है।
मैं आपको सत्य घटना सुनाता हु
शंभू नगर बाजार निवासी अनवर उर्फ गुड्डू, उनकी पत्नी अफशाना और पुत्री सना बानो , जो रोजी-रोटी के लिए परिवार सहित मुंबई में रहते हैं, ने बताया कि उनकी बेटी सना लंबे समय से बीमार थी।
अनेक उपचार, झाड़-फूंक और मजारों के चक्कर लगाने के बावजूद कोई लाभ नहीं हुआ। तभी उन्हें गौरा गांव के महामंडलेश्वर धाम में शिव सरोवर और शिवलिंग की महत्ता ज्ञात हुई।
परेशान और दुखी अनवर ने भगवान शिव से मन्नत मांगी कि बेटी के स्वस्थ होने पर वे परिवार सहित दर्शन-पूजन के लिए धाम पहुंचेंगे।
“मेरी विनती सुने तो जानू, “
और उसकी ब्रह्मांड में गूंज गई, भगवान जाग्रत हो गए और,,
चमत्कारिक रूप से सना की तबीयत में सुधार होने लगा। बिटिया 26 मई तक पूर्ण स्वस्थ्य हो गई, तो 27 मई को मन्नत पूरी होने पर अनवर अपने परिवार के साथ धाम पहुंचे और शिव सरोवर में स्नान कर शिवलिंग पर जलाभिषेक किया। इस दौरान उनका पूरा परिवार भाव विभोर होकर हर-हर महादेव के जयकारे लगाते रहा।
बगला मुखी पीठ देहरादून के संस्थापक अध्यक्ष जल्द दिव्य शिवलिंग के दर्शन और अमृत जल लाकर वितरण करेंगे