1 जनवरी 2026 गुरुवार, पहला प्रदोष व्रत & ज्योतिषीय दृष्टि से ऊर्जावान और सकारात्मक दिन & 05:25 से 06:19 तक साल के पहले दिन सूर्योदय से पहले उठना

1 जनवरी 2026 दिन को गुरुवार का दिन है। 01 जनवरी को पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि & रोहिणी नक्षत्र और शुभा योग का संयोग & -ॐ ग्रां ग्रीं ग्रौं स: गुरुवै नम: & विप्र को पीले वस्त्र भेंट करें & पीपल के वृक्ष में जल चढ़ाएं। सुबह 05:25 से 06:19 तक साल के पहले दिन सूर्योदय से पहले उठना और ध्यान करना पूरे वर्ष की मानसिक स्पष्टता के लिए उत्तम है। BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR Mob 9412932030

 01 जनवरी, गुरुवार का दिन है. आज पौष माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और इस दिन प्रदोष व्रत रखा जाएगा. अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार आज नए साल का पहला दिन है जिसकी शुरुआत प्रदोष व्रत के साथ हो रही है. यह व्रत गुरुवार के दिन पड़ रहा है इसलिए इसे गुरु प्रदोष व्रत नाम दिया गया है. इस दिन देवो के देव महादेव का पूजन किया जाता है. यह पूजन प्रदोष काल यानि सूर्यास्त के बाद होता है. पंचांग के अनुसार आज प्रदोष काल शाम 5 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 19 मिनट तक रहेगा. 

सूर्य सुबह 7 बजकर 14 मिनट पर उदय होगा और शाम 5 बजकर 35 मिनट पर अस्त होगा। चंद्रमा दोपहर 3 बजकर 14 मिनट पर उदय होगा और 2 जनवरी सुबह 6 बजकर 7 मिनट पर अस्त होगा। दिन की लंबाई 10 घंटे 21 मिनट 29 सेकंड और रात की 13 घंटे 38 मिनट 44 सेकंड रहेगी।

प्रदोष व्रत भगवान शिव को समर्पित अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र व्रतों में शामिल है. इस व्रत को करने से जीवन में मानसिक शांति की प्राप्ति होती है. नववर्ष 2026 के पहले दिन पड़ने वाला यह व्रत विशेष है, जो नए आरंभ और शुभ संकेत की ओर इशारा करता है.

1 जनवरी 2026, गुरुवार के दिन  शाम 5 बजकर 35 मिनट से लेकर रात 8 बजकर 19 मिनट तक है. इस शुभ समय में पूजा-अर्चना करना बेहद शुभ माना जाता है. वही प्रदोष व्रत पारण के लिए 02 जनवरी 2026 शुक्रवार की सुबह 06 बजकर 41 मिनट का समय बेहद सही है.

1 जनवरी 2026 नए साल का सबसे श्रेष्ठ समय अभिजीत मुहूर्त करीब 12 बजकर 9 मिनट से लेकर 12 बजकर 51 मिनट तक है. इस दौरान किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने के लिए सही समय है. वहीं, ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5 बजकर 36 मिनट से लेकर 6 बजकर 24 मिनट तक है. यह समय आध्यात्मिक गतिविधियों, समय, ध्यान और साधना के लिए सही माना जाता है.

 1 जनवरी 2026 का दिन केवल कैलेंडर बदलने का दिन नहीं है बल्कि ज्योतिषीय दृष्टि से भी यह एक अत्यंत ऊर्जावान और सकारात्मक दिन होने जा रहा है। नए साल की शुरुआत कई ऐसे शुभ योगों में हो रही है, जो पूरे वर्ष के लिए सफलता, समृद्धि और नई संभावनाओं के द्वार खोलेंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, वर्ष 2026 का पहला दिन पौष मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर पड़ रहा है। 

आज के व्रत, त्योहार और विशेष घटनाएं-
प्रदोष व्रत/रवियोग, नववर्ष 2026 प्रांरभ

यात्रा शकुन-बेसन से बनी मिठाई खाकर यात्रा पर निकलें।

1 जनवरी 2026 का शुभ मुहूर्त

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 5:25 से 6:19 बजे तक
  • प्रातः संध्या: सुबह 5:52 से 7:14 बजे तक
  • अभिजित मुहूर्त: दोपहर 12:04 से 12:45 बजे तक
  • विजय मुहूर्त: दोपहर 2:08 से 2:50 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त: शाम 5:33 से 6:00 बजे तक
  • सायाह्न संध्या: शाम 5:35 से 6:57 बजे तक
  • अमृत काल: शाम 7:57 से 9:23 बजे तक
  • निशिता मुहूर्त: रात 11:58 बजे से 2 जनवरी सुबह 12:52 तक
  • रवि योग: रात 10:48 से 2 जनवरी सुबह 7:14 बजे तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *