16 मई 2025 का दिन ज्योतिषीय दृष्टिकोण से कई मायनों में खास $ नक्षत्र सुबह से शाम 4 बजकर 7 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, जो तीक्ष्ण स्वभाव का है और स्वास्थ्य, जोखिम या मानसिक अशांति की स्थिति $ पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र जो रचनात्मकता तो बढ़ाता है, लेकिन जल्दबाजी में लिए गए फैसले गलत हो सकते हैं। हनुमान जी को लाल गुलाब चढ़ाएं और ‘ॐ हं हनुमते नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI MOB. 9412932030
चंद्रमा धनु राशि में रहेंगे, जो साहस और उत्साह तो देते हैं, लेकिन मूल नक्षत्र के प्रभाव से मानसिक अस्थिरता भी ला सकते हैं। सूर्य वृषभ राशि में स्थिरता देंगे, लेकिन कुछ राशियों के लिए आर्थिक तनाव या अहंकार की वजह से परेशानी हो सकती है।
बुध मेष राशि में तेजी से फैसले लेने की प्रवृत्ति देगा, जो गलतियों का कारण बन सकता है। गुरु मिथुन राशि में बौद्धिक विकास को बढ़ाएंगे, लेकिन कुछ राशियों में डिसीजन लेने में परेशानी की स्थिति पैदा कर सकते हैं।
मंगल कर्क राशि में नीच के होंगे, जिससे भावनात्मक अस्थिरता, गुस्सा या पारिवारिक तनाव बढ़ सकता है।
मीन राशि में शुक्र, शनि और राहु की युति भ्रम, आर्थिक जोखिम और रिश्तों में तनाव की स्थिति ला सकती है। वहीं, केतु कन्या राशि में स्वास्थ्य और मानसिक तनाव से जुड़ी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि यह दिन किन राशि वालों के अच्छा नहीं रहेगा। इसके साथ ही उपायों को अपनाकर आप दिन के अशुभ प्रभाव को कम भी कर सकते हैं। हनुमान चालीसा का 7 बार पाठ करें और लाल चंदन का तिलक माथे पर लगाएं।
शुक्रवार 16 मई को सिद्धि योग में मां लक्ष्मी के आशीर्वाद से मिथुन और कन्या सहित 5 राशियों के लोगों के लिए तरक्की के योग बन रहे हैं।
कन्या राशि के जातकों के लिए दिन विशेष रूप से करियर और आर्थिक दृष्टि से शुभ है। चंद्रमा और मंगल की स्थिति संपत्ति और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि के संकेत दे रही है। कार्यस्थल पर आपको नए ज़िम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य में पदोन्नति का मार्ग प्रशस्त करेंगी। साझेदारी में नया व्यापार शुरू करने का अवसर मिल सकता है, जो लाभकारी सिद्ध होंगी। पुराने संपर्कों से लाभ होगा और मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा प्रॉजेक्ट शुरू हो सकता है। शाम का समय सामाजिक मेल-मिलाप और उत्सव में बीतेगा।
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए दिन सेवा कार्यों और सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि का है। ऑफिस में आपकी ईमानदारी और मेहनत की सराहना होगी, जिससे आपको कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इससे सहकर्मियों में ईर्ष्या की भावना उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देने से दीर्घकालिक सफलता मिलेगी। धन की स्थिति संतुलित है, लेकिन अनावश्यक दान से बचें। शाम का समय धार्मिक गतिविधियों में व्यतीत होगा।
मीन राशि के जातकों के लिए दिन करियर की दृष्टि से अत्यंत शुभ है। यदि आप किसी नई नौकरी या प्रमोशन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, तो शुभ समाचार मिल सकता है। युवा जातक ऑफिस में अपनी रचनात्मकता से वरिष्ठों को प्रभावित करेंगे। व्यापार में नए प्रयोग सफल रहेंगे और आय के स्रोत बढ़ेंगे। साझेदारी में काम कर रहे जातकों को लाभ होगा, लेकिन निर्णय सोच-समझकर लें। रात्रि का समय पारिवारिक मेलजोल और सामाजिक सक्रियता में बीतेगा। 16 मई दिन शुक्रवार है और कल के दिन शुक्र ग्रह का आधिपत्य रहेगा और उत्तम संयोग है कि शुक्र कल गुरु की राशि में बैठकर गुरु से केंद्र योग भी बना रहे हैं। जबकि तिथि अनुसार कल ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि रहेगी इसलिए दिन के देवता विघ्नहर्ता गणपति महाराज होंगे। और कल चंद्रमा दिन रात धनु राशि में संचार करेंगे। चंद्रमा पर कल गुरु की शुभ दृष्टि पड़ेगी और ये दोनों ग्रह मिलकर शुभ समसप्तक और गजकेसरी योग बनाएंगे। कल सूर्य का गोचर वृषभ राशि में होगा जिससे उभयचरी योग बनेगा और कल के दिन शुक्र के उच्च राशि में होने से मालव्य राजयोग का भी अनुपम संयोग बनेगा और इस पर साध्य योग भी कल प्रभाव रहेगा। ग्रहों का यह शुभ संयोग कल मेष, कन्या, धनु, कुंभ और मीन राशि के जातकों को किस्मत का साथ दिलाएगा। कल भगवान गणेश और मालव्य राजयोग से इन राशियों को चौतरफा लाभ मि