16 नवंबर 2026 (सोमवार) सूर्योदय: सुबह 06:44 बजे सूर्यास्त: शाम 05:27 बजे ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:58 बजे से 05:51 बजे तक अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग: सुबह 06:44 बजे से 17 नवंबर को प्रातः 02:17 बजे तक राहुकाल: सुबह 08:05 बजे से 09:25 बजे तक विशेष पर्व छठ पूजा (उषा अर्घ्य / समापन) जलाराम बापा जयंती वृश्चिक संक्रांति

- सूर्योदय- सुबह 06:44 बजे सूर्यास्त- शाम 05:27 बजे & प्रमुख उपाय (16 नवंबर 2026) सूर्य देव को अर्घ्य: सूर्यदेव को तांबे के पात्र से जल अर्पित करें और गुड़ तथा गेहूं का दान करें। & दुर्घटनाओं व संकटों से बचाव के लिए सुबह स्नान के बाद हनुमान जी की उपासना “ओम अं हनुमते नमः” मंत्र की 5 माला का जाप करें और कंजकों को बूंदी का प्रसाद बांटें। & द्विद्वादश योग के अशुभ प्रभावों से बचने के लिए भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना शुभ
By Chandra Shekhar Joshi Chief Editor & Founder Sadhak; Bagla Mukhi Peeth Dehradun 9412932030 HIMALAYAUK NEWS; LEADING NEWSPORTAL & YOUTUBE CHANNEL & DAILY NEWSPAPER & Available all Social Plateform; & Member; Uttranchal Press Club; Dehradun
कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। साथ ही आज के दिन सूर्य देव राशि बदलेंगे। & 6 नवंबर को आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि सोमवार पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। सोमवार सुबह 7 बजकर 18 मिनट से 17 की सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही सोमवार देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शाम 7 बजकर 42 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे है।

इस गोचर के दौरान तुला से मीन राशि तक के जातकों के जीवन में कई तरह के बदलाव देखने को मिल सकते हैं। जहां नौकरी में नई जिम्मेदारियां, प्रमोशन और वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग
- कार्तिक शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 16 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 20 मिनट तक
- श्रवण नक्षत्र- 16 नवंबर को देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक
- वृद्धि योग- 16 नवंबर की सुबह 7 बजकर 18 मिनट से 17 नवंबर को सुबह 7 बजकर 54 मिनट तक
- 16 नवंबर विशेष- सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:04 ए एम से 05:55 ए एम
- प्रातः संध्या- 05:30 ए एम से 06:46 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 12:01 पी एम से 12:46 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:15 पी एम से 03:00 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 06:00 पी एम से 06:26 पी एम
- सायाह्न संध्या- 06:00 पी एम से 07:17 पी एम
- अमृत काल- 02:40 पी एम से 04:27 पी एम

शाम 7 बजकर 42 मिनट पर सूर्य देव का गोचर वृश्चिक राशि में होगा और 16 दिसम्बर की सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक वृश्चिक राशि में ही गोचर करते रहेंगे, उसके बाद धनु राशि में प्रवेश कर जायेंगे। बता दूं कि जिस दिन सूर्यदेव किसी एक राशि से दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं, उस दिन सूर्य की संक्रांति होती है। लिहाजा आज रात सूर्य की वृश्चिक संक्रांति है। दरअसल सूर्य देव लगभग 30 दिनों के अंतराल पर एक-एक करके सभी बारह राशियों में गोचर करते हैं। ये चक्र मेष राशि से शुरू होकर मीन राशि तक चलता है और फिर मेष राशि से दोबारा शुरू हो जाता है। संक्रांति एक ऐसा त्योहार है जिसकी तिथि का निर्धारण सूर्य की गति के आधार पर होता है, जबकि भारतीय पंचांग की अन्य तिथियां चन्द्रमा की गति के आधार पर तय की जाती हैं।
सूर्य और बुध ग्रह के बीच 16 नवंबर 2026 को द्विद्वादश योग बनेगा। यह योग सूर्य के वृश्चिक राशि में प्रवेश के साथ बनने वाला है। ज्योतिष द्विद्वादश योग को शुभ नहीं माना जाता। इस योग के चलते कुछ राशियों के जीवन में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। करियर और आर्थिक पक्ष को लेकर इन राशियों को सतर्कता बरतनी होगी।

ज्योतिष शास्त्र में सूर्य को अग्नि कारक मुख्य ग्रह माना गया है वहीं अग्नि तत्व के अधीन तीन राशियां मेष, सिंह और धनु आती हैं। इन तीनों ही राशियों पर सूर्य ग्रह का गहरा प्रभाव होता है और जब भी सूर्य नीच अवस्था में होते हैं ंतो इनके जीवन में भी उथल-पुथल मच सकती है। 16 अक्टूबर से 16 नवंबर तक सूर्य अपनी नीच राशि तुला में थे जिसके चलते इन राशियों को जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ा होगा। हालांकि, 16 नवंबर को मित्र राशि वृश्चिक में सूर्य का गोचर मेष, सिंह और धनु के आत्मविश्वास में वृद्धि कर सकता है।
