19 नवंबर 2026 (गुरुवार), गुरुवार को ग्रहों की चाल & श्रीहरि विष्णु को समर्पित विष्णु त्रिरात्रि व्रत & वर्ष 2027 ग्रहों की बड़ी उथल-पुथल

19 नवंबर 2026 (गुरुवार)  श्रीहरि विष्णु को समर्पित विष्णु त्रिरात्रि व्रत  & अत्यंत पुण्यदायी और विशेष व्रत है, जो लगातार तीन रात्रियों तक & इस व्रत से हजार अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य फल प्राप्त होता है। पंचक जारी है। हर्षण योग और पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र का शुभ संयोग * गुरुवार को ग्रहों की चाल

By Chandra Shekhar Joshi : Chief Editor & Founder Bagla Mukhi Peeth Mob. 9412932030

19 नवंबर को गुरुवार है। यह वर्ष का 323वां दिन होगा। इस दिन हेमंत ऋतु रहेगी। गुरुवार का दिन धार्मिक दृष्टि से भगवान विष्णु और देवगुरु बृहस्पति की पूजा के लिए विशेष माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना करने से सुख-समृद्धि और खुशहाली का आशीर्वाद प्राप्त होता है। इस दिन दिशाशूल दक्षिण दिशा में रहेगा। 19 नवंबर को सूर्योदय के समय सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे। चंद्रमा कुंभ राशि में विराजमान होंगे। मंगल सिंह राशि में, बुध तुला राशि में, गुरु सिंह राशि में और शुक्र कन्या राशि में रहेंगे। वहीं, शनि मीन राशि में स्थित होंगे। इसके अलावा राहु कुंभ और केतु सिंह राशि में रहेंगे।

साल 2027 ज्योतिषीय दृष्टिकोण से बेहद खास और उथल-पुथल भरा रहने वाला है। इस वर्ष कर्मफलदाता शनि देव अपनी नीच राशि मेष में प्रवेश करेंगे, वहीं देवगुरु बृहस्पति अपनी उच्च राशि कर्क सहित तीन राशियों में गोचर करेंगे। इसके साथ ही राहु और केतु मकर-कर्क अक्ष पर सक्रिय रहकर दुनिया और मानव जीवन पर गहरा असर डालेंगे। ग्रहों की यह बदली चाल न केवल वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था की दिशा तय करेगी, बल्कि सभी 12 राशियों के करियर, धन और पारिवारिक जीवन में भी बड़े मोड़ लेकर आएगी। 

  • विक्रम संवत: 2083 (सिद्धार्थि)
  • शक संवत: 1948
  • माह एवं पक्ष: कार्तिक, शुक्ल पक्ष
  • तिथि: नवमी (सुबह 07:05 बजे तक), उसके बाद दशमी
  • सूर्योदय: सुबह 06:47 बजे
  • सूर्यास्त: शाम 05:26 बजे
  • नक्षत्र: पूर्व भाद्रपदा
  • योग: व्याघात (सुबह 07:42 बजे तक), उसके बाद हर्षण
  • करण: कौलव (सुबह 07:05 बजे तक), उसके बाद तैतिल / गर
  • सूर्य राशि: वृश्चिक
  • चंद्र राशि: कुंभ
  • अभिजीत मुहूर्त: दोपहर 11:45 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05:00 बजे से सुबह 05:53 बजे तक
  • रवि योग: पूरे दिन
  • राहुकाल: दोपहर 01:26 बजे से दोपहर 02:46 बजे तक
  • पंचक: पूरे दिन

19 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। कल दशमी तिथि पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। कल पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही कल 19 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल 6 बजकर 57 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा कल पंचक है। 

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि – 19 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के अगले दिन सुबह 7 बजकर 16 मिनट तक
  • हर्षण योग – 19 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक 
  • पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र – 19 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल 6 बजकर 57 मिनट तक
  • ब्रह्म मुहूर्त- 05:00 ए एम से 05:53 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:27 ए एम से 06:47 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:45 ए एम से 12:28 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:35 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:26 पी एम से 05:53 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 05:26 पी एम से 06:46 पी एम

हर्षण का अर्थ खुशी और प्रसन्नता होता है। इस योग में किए गए कार्य खुशी प्रदान करते हैं और भाग्य का साथ बना रहता है। वहीं, पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र आकाशमंडल में स्थित 27 नक्षत्रों में से 25वां नक्षत्र है। इसके स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। अतः पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में जन्मे लोगों पर देवगुरु की कृपा बनी रहती है। बारह राशियों में से पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र के पहले तीन चरण कुंभ राशि में और आखिरी एक चरण मीन राशि में आता है। यानी कुंभ और मीन राशियों के जातकों पर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र का विशेष रूप से प्रभाव रहता है। 

तुलसी विवाह के दौरान तुलसी के पौधे का विवाह भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी के साथ पूरे विधि-विधान से कराया जाता है। वैसे तो इस पवित्र अनुष्ठान को देवउठनी एकादशी से लेकर कार्तिक पूर्णिमा तक कभी भी संपन्न किया जा सकता है, लेकिन ज्यादातर जगहों पर इसका आयोजन कार्तिक शुक्ल द्वादशी के दिन किया जाता है। इस दिन भक्त व्रत रखते हैं और फिर शाम के समय शुभ मुहूर्त में तुलसी विवाह का अनुष्ठान पूर्ण करते हैं। 

पंचांग के अनुसार, इस वर्ष तुलसी विवाह का आयोजन 21 नवंबर 2026 को किया जाएगा। इस दिन कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि सुबह 06:31 बजे से आरंभ होकर अगले दिन तड़के 04:56 बजे तक रहेगी। 

तुलसी विवाह कैसे करें 

  • तुलसी विवाह प्रदोष काल में करना सबसे उत्तम माना जाता है।
  • तुलसी विवाह कराने के लिए तुलसी के पौधे को आंगन या घर की छत पर एक चौकी पर रखें। 
  • इसके बाद तुलसी के गमले में गन्ना गाड़ें और उसी पर लाल चुनरी की सहायता से सुंदर मंडप तैयार कर लें।
  • फिर गमले में भगवान शालिग्राम को स्थापित करें।
  • इसके बाद तुलसी माता और शालिग्राम भगवान को हल्दी लगाएं। साथ ही थोड़ी हल्दी गन्ने के मंडप पर भी लगाएं।
  • इसके बाद फल-फूल चढ़ाएं और तुलसी के पौधे के पास एक घी का दीपक जलाकर रखें।
  • फिर फेरे की रस्म निभाने के लिए घर का कोई पुरुष सदस्य भगवान शालिग्राम को हाथ में उठाकर तुलसी के पौधे की सात बार परिक्रमा करे।
  • इस रस्म के दौरान भगवान शालिग्राम और तुलसी के पौधे के ऊपर सिंदूरी रंग में रगे हुए चावल डाले जाएं।
  • फेरे के बाद कपूर जलाकर तुलसी माता और शालिग्राम भगवान की आरती उतारें।
  • अंत में भोग लगाकर प्रसाद सभी में बांट दें।
  • विवाह संपन्न होने के बाद अपनी सामर्थ्य अनुसार किसी ब्राह्मण को दान-दक्षिणा देकर उनका आशीर्वाद लें।

20 नवंबर को देवउठनी एकादशी का पावन पर्व है। इसी दिन सूर्य देव प्रातः 03:09 बजे शनि के स्वामित्व वाले अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे और 3 दिसंबर 2026 तक इसी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से देवउठनी एकादशी के दिन हो रहा सूर्य का यह नक्षत्र गोचर कुछ चुनिंदा राशियों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगा। इस दौरान इन राशि के जातकों को करियर में बंपर लाभ और अप्रत्याशित सफलता मिलने के प्रबल संकेत हैं।

वर्ष 2027 ग्रहों की बड़ी उथल-पुथल

 वर्ष 2027 ग्रहों की बड़ी उथल-पुथल के साथ आत्म-अनुशासन, धैर्य और व्यावहारिक निर्णयों को पुरस्कृत करने वाला साल साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *