19 जनवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर उत्तराषाढा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:10-12:53 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8:34-09:53 मिनट तक रहेगा। सोमवार होने की वजह से शिव जी की पूजा बेहद शुभ वहीं दूसरी ओर, गुप्त नवरात्रि की शुरुआत मां दुर्गा की उपासना का संकेत & सुबह शांत मन से ॐ नमः शिवाय का जप करें और शाम को मां दुर्गा का ध्यान करें। गुप्त नवरात्रि में की गई साधना दिखावे की नहीं, बल्कि भीतर से जुड़ने वाली होती है। सच्चे मन से की गई छोटी पूजा भी बहुत बड़ा असर छोड़ती है। माघ गुप्त नवरात्रि का शुभारंभ & शक्ति उपासना के लिए विशेष & पंचक प्रारंभ: आज रात्रि 12:28 से पंचक शुरू BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & BAGLA MUKHI PEETH DEHRADUN MOB. 9412932030

19 जनवरी 2026 को माघ माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है। इस तिथि पर उत्तराषाढा नक्षत्र और वज्र योग का संयोग बन रहा है। दिन के शुभ मुहूर्त की बात करें तो सोमवार को अभिजीत मुहूर्त 12:10-12:53 मिनट तक रहेगा। राहुकाल सुबह 8:34-09:53 मिनट तक रहेगा।
सोमवार होने के साथ-साथ इसी दिन से माघ मास की गुप्त नवरात्रि की भी शुरुआत हो रही है। 19 जनवरी 2026 का दिन अमावस्या के बाद आता है, यानी चंद्रमा की नई शुरुआत का संकेत देता है। यह दिन सोमवार है, जिसे भगवान शिव का दिन माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में सोमवार का खास स्थान है, क्योंकि यह दिन मन को स्थिर करने और अंदर की बेचैनी को शांत करने वाला माना जाता है। इसी दिन से माघ मास की शुरुआत भी मानी जाती है, जो अपने आप में बहुत पवित्र होता है।
19 जनवरी 2026 से माघ गुप्त नवरात्रि की शुरुआत & साधना और भक्ति के लिहाज से इसका महत्व बहुत गहरा होता है। इन नौ दिनों में की गई पूजा, जप और साधना सीधे मन और आत्मा से जुड़ती है। यह नवरात्रि खास तौर पर आंतरिक शक्ति, साहस और आत्मविश्वास को मजबूत करने के लिए जानी जाती है। इसका असर जीवन में साफ नजर आता है। गुप्त नवरात्रि शुरू होने के कारण कई लोग नवरात्रि व्रत का संकल्प भी इसी दिन से लेते हैं।