एक ही महीने में 35 करोड़ रुपये का लेनदेन; गिरोह मूल रूप से गुजरात से संचालित

एक ही महीने में 35 करोड़ रुपये का लेनदेन # कमीशन के तौर पर कई बैंक खाते खुलवाए गिरोह मूल रूप से गुजरात से संचालित

EHRADUN विदेश में रह रहे भारतीय छात्रों को ठगने वाले साइबर ठगों के गिरोह के दो सदस्यों को एसटीएफ ने क्लेमेंटटाउन क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। ये गिरोह छात्रों को रुपये ऑनलाइन डॉलर में बदलने का झांसा देकर ठगी करता है।

देहरादून से पकड़े गए स्थानीय युवकों ने कमीशन के तौर पर कई बैंक खाते खुलवाए थे। इनमें से एक खाते में एक ही महीने में 35 करोड़ रुपये का लेनदेन मिला है।

यह गिरोह मूल रूप से गुजरात से संचालित किया जा रहा है। इसकी पड़ताल में एसटीएफ की एक टीम को भी लगाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *