हनुमान भक्तअमिताभ बच्चन ,  शनिवार और मंगलवार ;यज्ञ की पूर्णाहुति के दिन हवन करते समय ही पता चला कि… ;07 अप्रैल, 026 का दिन

07 अप्रैल का दिन है और वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि  & शुभ तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि में रहेंगे। वृश्चिक राशि के स्वामी ग्रह मंगलदेव होते हैं। 7 अप्रैल 2026 को वैशाख माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। पंचमी तिथि दोपहर 04 बजकर 35 मिनट तक रहेगी फिर इसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। इस तिथि पर चंद्रमा वृश्चिक राशि और ज्येष्ठा नक्षत्र में रहेंगे। इसके अलावा 07 अप्रैल को कई तरह के शुभ योग भी बनेगा जिसमें प्रमुख रूप से सर्वार्थि सिद्धि योग और व्यतिपाता योग बनेगा।  मीन राशि में शनि और मंगल की युति 2 अप्रैल से 11 मई 2026 तक बड़े बदलावों का संकेत & युद्ध, राजनीतिक उथल-पुथल, महंगाई और प्राकृतिक आपदाओं की संभावना

BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI Mob. 9412932030 call us;

 मीन राशि में मंगल के साथ शनि की युति 2 अप्रैल से 11 मई तक रहेगी। शनि और मंगल को उग्र ग्रह माना गया है। अप्रैल के महीने में करीब 30 साल बाद एक साथ 4 ग्रहों की युति मीन राशि में बनने जा रही है। 2 अप्रैल को मीन राशि में मंगल प्रवेश कर चुके हैं। इसके बाद 3 उग्र ग्रह सूर्य, मंगल और शनि एक साथ मीन राशि में गोचर करेंगे। इनके साथ बुध भी यहां मौजूद रहेंगे।

नीतिका शर्मा ने बताया कि मंगल गोचर मीन राशि में 2 अप्रैल को प्रवेश कर चुके हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार 18 महीने बाद गुरु की राशि मीन में मंगल प्रवेश कर चुके हैं। जहां सूर्य, शनि और शुक्र पहले से ही विराजमान हैं। ऐसे में मंगल के गोचर से शनि मंगल योग भी बनेगा। मंगल और शनि दोनों को पाप ग्रह माना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में दोनों क्रूर ग्रहों की युति को प्रतिकूल प्रभाव देना वाला माना जाता है। इन दोनों ग्रहों की युति से देश दुनिया में अप्रिय घटनाएं घटने की संभावना है। वर्तमान समय में कई देशों में चल रही युद्ध की स्थिति और तेज हो सकती है।

युद्ध के कारक ग्रह मंगल एक राशि में 45 दिनों तक गोचर करते हैं। 17 फरवरी को कुंभ राशि में पड़े सूर्य ग्रहण के बाद जब मंगल ने 23 फरवरी को इस राशि में प्रवेश किया उसके बाद से वैश्विक राजनीति तेज़ी से बदली। मंगल के ग्रहण की राशि कुंभ में राहु और सूर्य से युति के तुरंत बाद 28 फरवरी को अमेरिका और इजराइल ने मिलकर ईरान पर बड़ा हमला किया और उसके सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई सहित 40 बड़े सैन्य अधिकारियों और नेताओं को मार डाला। अपने ऊपर थोपे गए इस युद्ध का जवाब ईरान ने भी बड़ी प्रतिबद्धता के साथ दिया और अमेरिका-इजराइल सहित उसके खाड़ी देशों के सहयोगियों को बड़ा नुकसान पहुंचाया। अभी हाल ही में 29 मार्च को अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की नीतियों और ईरान युद्ध के विरोध में कई शहरों में बड़े जनांदोलन हुए।

शनि का मंगल से संयोग होता है तो देश और दुनिया में जनविद्रोह, आंदोलन और युद्ध जैसे हालात बन जाते हैं। शनि और मंगल की इस युति को ‘द्वंद्व योग’ कहा जाता है। शनि अनुशासन और न्याय के देवता हैं, जबकि मंगल अग्नि और साहस के। मीन राशि (जल तत्व) में इनका मिलन मानसिक अशांति और वैचारिक मतभेद पैदा कर सकता है। मीन राशि समुद्र और जल का प्रतिनिधित्व करती है, इसलिए इस समय के दौरान समुद्री तूफान या जल से संबंधित प्राकृतिक आपदाओं की संभावना बढ़ जाती है।

मंगल 2 अप्रैल से 2026 से 11 मई 2026 तक मीन राशि में रहेंगे। यानी कि 11 मई तक मंगल व शनि की युति सक्रिय रहेगी। वहीं सूर्य 14 अप्रैल तक मीन राशि में रहेंगे और उसके बाद मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। लिहाजा मंगल-शनि की युति सूर्य के साथ 14 अप्रैल तक रहेगी। अग्नि तत्व वाले मंगल ग्रह युद्ध और हिंसा के कारक हैं। राजनीति, न्याय के कारक उग्र ग्रह शनि के साथ मीन राशि में युति कर रहे हैं। इतना ही नहीं वहां अग्नि तत्व वाले सूर्य ग्रह भी मौजूद हैं। ऐसे में मंगल-शनि और सूर्य का साथ भयावह साबित हो सकता है।

7 अप्रैल 2026, मंगलवार का पंचांग और शुभ मुहूर्त नीचे दिया गया है। आज वैशाख मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। मंगलवार का दिन श्री हनुमान जी और मंगल देव की आराधना के लिए समर्पित है।

हनुमान जी की पूजा: आज मंगलवार है, इसलिए हनुमान चालीसा, सुंदरकांड या बजरंग बाण का पाठ करना बहुत शुभ रहेगा। आज उन्हें बूंदी के लड्डू या पान का बीड़ा अर्पित करना लाभकारी होगा।

 कर्ज से परेशान हैं या भूमि संबंधी विवाद चल रहे हैं, तो आज मंगल देव के मंत्र “ॐ अं अंगारकाय नमः” का जाप करें और हनुमान जी को चमेली के तेल में सिंदूर मिलाकर चोला चढ़ाएं।

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन भी हनुमान भक्त हैं। प्रयाग के कोतवाल कहे जाने वाले तथा संगम तट पर लेटे श्रीराम भक्त हनुमान मंदिर में वे हर साल अरदास लगवाते हैं। 

बताया जाता है कि यहां के हनुमानजी में बिग बी की गहरी आस्था है। हर साल उनका प्रतिनिधि मुंबई से आता है। वह पूजा-अर्चना करवाता है। इस तरह से बिग बी अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं।   इस घटना के बाद से ही अमिताभ का इस मंदिर और बजरंगी बली के प्रति आस्था बढ़ी और हर साल वे अपनी उपस्थिति की अर्जी यहां लगवाते हैं। अमिताभ के भाई अजिताभ ने भी यहां 51 किलो का पीतल का घंटा मंदिर में लगवाया है। 

वैसे इस मंदिर से उनका बचपन का नाता है। पिता डॉ. हरिवंश राय बच्चन के साथ वे इस मंदिर में प्रत्येक शनिवार और मंगलवार आया करते थे। साथ में उनके छोटे भाई अजिताभ भी होते थे।

अभिजीत मुहूर्त- 11:52− 12:41 सूर्योदय का समय- 06:05 सूर्यास्त का समय- 18:27 & विक्रम संवत् – 2083

संवत्सर नाम – रौद्र शक संवत् – 1948 हिजरी सन् – 1447 मु. मास – 18 सव्वाल अयन – उत्तरायण

ऋतु – बसंत ऋतु मास – वैशाख पक्ष – कृष्ण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *