30 JULY 26, गुरु पूर्णिमा पर शुक्र ने बदला नक्षत्र & सावन में हर दिन शिव जी का जलाभिषेक 

 श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि 30 जुलाई को रात 9 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। कल से भगवान शिव का अतिप्रिय श्रावण यानि सावन का महीना शुरू हो रहा है। 30 जुलाई को रात 12 बजकर 6 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही कल शाम 5 बजकर 44 मिनट तक श्रावण नक्षत्र  & 30 जुलाई को श्रावण माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि & श्रावण नक्षत्र और आयुष्मान योग का विशेष संयोग

BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & PRESIDENT BAGLA MUKHI PEETH Mob. 9412932030

30 जुलाई 2026 को गुरुवार का दिन है, जिस दिन से पवित्र सावन महीने की शुरुआत हो रही है और साथ ही कांवड़ यात्रा भी आरंभ हो रही है। उदया तिथि के अनुसार 30 जुलाई 2026 से सावन मास शुरू

शुक्र गुरु पूर्णिमा की सुबह 4 बजकर 56 मिनट पर उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। इस नक्षत्र में शुक्र का गोचर 4 राशि वालों की करियर लाइफ के लिए बेहद शानदार साबित & इस नक्षत्र में शुक्र 11 अगस्त 2026 तक विराजमान रहने वाले हैं। इसके बाद हस्त नक्षत्र में प्रवेश कर जायेंगे। 

  • श्रावण कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 30 जुलाई को रात 9 बजकर 31 मिनट तक
  • आयुष्मान योग- 30 जुलाई को रात 12 बजकर 6 मिनट तक 
  • श्रावण नक्षत्र- 30 जुलाई को शाम 5 बजकर 44 मिनट तक
  • 30 जुलाई 2026 विशेष- सावन 2026 का प्रारंभ
  • ब्रह्म मुहूर्त-  04:47 ए एम से 05:31 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 12:19 पी एम से 13:11 पी एम 
  • विजय मुहूर्त- 02:55 पी एम से 03:47 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 07:15 पी एम से 07:37 पी एम
  • अमृत काल-  06:24 पी एम से 08:09 पी एम

राहुकाल- 02:22 पी एम से 16:00 पी एम

  • सूर्योदय- 06:15 ए एम
  • सूर्यास्त- 19:15 पी एम

मां पार्वती ने भी शिव जी को पति के रूप में पाने के लिये सावन महीने में ही कठोर तप किया था। उनकी तपस्या से प्रसन्न होकर शिव जी ने देवी पार्वती को पत्नी के रूप में स्वीकार किया। इसलिए अच्छे वर की प्राप्ति के लिये इस महीने में भगवान शिव की उपासना की जाती है।

सावन महीने में ही भगवान शिव के निमित्त कांवड़ भी लाई जाती है, जिसे सावन शिवरात्रि के दिन शिव मंदिर में अर्पित किया जाता है। मान्यता है कि इस महीने शिव आराधना करने से मनचाही इच्छा जल्द पूरी होती है। साथ ही श्रावण मास में प्रतिदिन शिवलिंग पर जल अर्पित करना भी शुभ होता है। शिवलिंग पर जल चढ़ाने से विशेष फल प्राप्त होने की मान्यता है।

मीन वालों के लिए शुक्र का नक्षत्र परिवर्तन अत्यंत ही शुभ साबित होगा। आपके अटके काम पूरे होने लगेंगे। किसी बड़ी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। किसी पुराने रोग से मुक्ति मिलने के संकेत हैं। पारिवारिक विवादों का निपटारा होगा। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलने के आसार हैं। इस अवधि में कोई सुखद समाचार भी सुनने को मिल सकता है। सिंगल लोगों को उनका जीवनसाथी मिलने की उम्मीद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *