14 नवंबर 2026 (शनिवार) यह महामुहूर्त: खरना, लाभ सौभाग्य पंचमी,& आंवला नवमी:18 नवंबर, बुधवार

लाभ पंचमी, जिसे सौभाग्य और ज्ञान पंचमी भी कहते हैं, 14 नवंबर 2026 को मनाई जाएगी। इसे लाभ पंचमी, सौभाग्य पंचमी और ज्ञान पंचमी के नाम से भी जाना जाता है।  हिंदू चंद्र कैलेंडर के आधार पर 14 नवंबर, शनिवार को लाभ पंचमी मनाई जाएगी। यह कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि पर पड़ती है, जो हिंदू महीने कार्तिक के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि है।

By Chandra Shekhar Joshi Chief Editor : Himalayauk News (Leading Newsportal & youtube Channel & Daily Newspaper) Call us; 9412932030

14 नवंबर 2026 (शनिवार) कार्तिक मास, शुक्ल पक्ष सूर्योदय: सुबह 06:43 बजे सूर्यास्त: शाम 05:28 बजे अभिजीत मुहूर्त: सुबह 11:44 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 04:57 बजे से सुबह 05:50 बजे तक राहुकाल: सुबह 09:24 बजे से सुबह 10:45 बजे तक पर्व/त्यौहार छठ पूजा (खरना / दूसरा दिन) & लाभ पंचमी सूर्योदय- सुबह 06:43 बजे सूर्यास्त- शाम 05:28 बजे & वर्ष 2026 में लाभ पंचमी शनिवार, 14 नवंबर 2026 को है। यह पर्व मुख्य रूप से दिवाली उत्सव का अंतिम दिन माना जाता है और विशेषकर व्यापारी वर्ग के लिए नए कार्य, बही-खाते और प्रतिष्ठान खोलने के लिए अत्यंत शुभ होता है। इस दिन भगवान गणेश (बुद्धि और विघ्नहर्ता) तथा माता लक्ष्मी (धन और समृद्धि) की विशेष पूजा की जाती है। [1, 2]

 कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को लाभ पंचमी मनाई जाती है। साल 2026 में पंचमी तिथि 13 नवंबर की रात 8 बजकर 42 मिनट पर शुरू होगी और 14 नवंबर की रात 11 बजकर 23 मिनट पर समाप्त होगी। 14 नवंबर को पंचमी तिथि सूर्योदय के समय मौजूद रहेगी। इसी वजह से उदया तिथि के आधार पर लाभ पंचमी 14 नवंबर, शनिवार के दिन मनाई जाएगी।

आंवला नवमी: इस दिन भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा करने की परंपरा है। साल 2026 में नवमी तिथि 18 और 19 नवंबर, दोनों दिन पड़ रही है कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को अक्षय नवमी मनाई जाती है। पंचांग के अनुसार, इस साल नवमी तिथि 18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 4 मिनट से शुरू होगी और 19 नवंबर को सुबह 7 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर अक्षय नवमी का पर्व 18 नवंबर, बुधवार को मनाया जाएगा।  18 नवंबर को सुबह 6 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 6 मिनट तक पूजा का शुभ समय रहेगा। इस अवधि में श्रद्धालु भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा कर दान-पुण्य कर सकते हैं।  धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आंवले के वृक्ष का संबंध भगवान विष्णु से माना जाता है। यही वजह है कि अक्षय नवमी पर इस वृक्ष की पूजा करने की परंपरा प्रचलित है। श्रद्धालु आंवले के पेड़ के पास दीपक जलाते हैं, जल अर्पित करते हैं और उसकी परिक्रमा करते हैं। पूजा में आंवले के फल का भी विशेष स्थान होता है। 

14 नवंबर को छठ पूजा का दूसरा दिन है। इस दिन खरना मनाया जाता है। खरना के दिन गुड़ और गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर खाने का महत्व है, जबकि इस दिन नमक और चीनी का उपयोग नहीं किया जाता है।  14 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और शनिवार का दिन है। पंचमी तिथि शनिवार को रात 11 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। 14 नवंबर को रात 8 बजकर 25 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। 14 नवंबर को छठ पूजा का दूसरा दिन है। इस दिन खरना मनाया जाता है।  इसके अलावा शनिवार को सौभाग्य पंचमी भी मनायी जायेगी।

  • कार्तिक शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि- 14 नवंबर को  2026 रात 11 बजकर 25 मिनट तक 
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- 14 नवंबर को  रात 8 बजकर 25 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा
  • 14 नवंबर विशेष- छठ पूजा का दूसरा दिन, खरना, सौभाग्य पंचमी
  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:57 ए एम से 05:50 ए एम
  • प्रातः संध्या- 05:23 ए एम से 06:43 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:28 पी एम से 05:54 पी एम
  • सायाह्न संध्या- 05:28 पी एम से 06:48 पी एम
  • अमृत काल-  02:59 पी एम से 04:47 पी एम
  • निशिता मुहूर्त- 11:39 पी एम से 12:32 ए एम, नवंबर 15

छठ के दूसरे दिन को खरना के नाम से जाना जाता है। इस दिन सूर्योदय से सूर्यास्त तक निर्जला व्रत किया जाता है। सूर्यास्त के तुरन्त पश्चात, सूर्य देव को भोजन अर्पित करने के बाद व्रत का पारण किया जाता है। दूसरे दिन प्रसाद ग्रहण करने के बाद तीसरे दिन का व्रत आरंभ होता है। खरना के दिन गुड़ और गन्ने के रस में बने हुए चावल की खीर खाने का महत्व है, जबकि इस दिन नमक और चीनी का उपयोग नहीं किया जाता है। श्रद्धा भाव से किये गये छठ के व्रत से संतान सुख की प्राप्ति होती है और जिनकी पहले से संतान है, उनकी संतान को लंबी आयु और अच्छा स्वास्थ्य मिलता है। साथ ही छठ का व्रत करने वाले व्यक्ति को धन्य-धान्य की प्राप्ति होती है और उसका जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण रहता है।

छठ पूजा का तीसरा दिन संध्या अर्घ्य के नाम होता है। इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करेंगे। अगले दिन उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा। इसके साथ ही छठ महापर्व का समापन होगा। 

छठ पूजा चार दिनों तक चलने वाला महापर्व है, जिसमें हर दिन का अपना अलग महत्व होता है। तीसरे दिन संध्या अर्घ्य का विशेष महत्व है। इस दिन व्रती डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर सूर्य देव और छठी मैया की पूजा करते हैं। इस दौरान घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है और ठेकुआ, फल, नारियल व गन्ने से सजे सूप के साथ विधि-विधान से पूजा की जाती है। 

नहाय-खाय और खरना के बाद तीसरे दिन संध्या अर्घ्य दिया जाता है। इस साल यह अनुष्ठान 15 नवंबर, रविवार को होगा। इस दिन व्रती सूर्यास्त के समय जल में खड़े होकर सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित करेंगे। इसके अगले दिन 16 नवंबर, सोमवार को उगते सूर्य को उषा अर्घ्य दिया जाएगा।

संध्या अर्घ्य के दिन व्रती स्नान करके स्वच्छ कपड़े पहनते हैं। इसके बाद बांस के सूप और दउरा में ठेकुआ, फल, नारियल, गन्ना और अन्य पूजन सामग्री सजाई जाती है। परिवार के सदस्य पूजा का सामान लेकर नदी, तालाब या निर्धारित छठ घाट पर पहुंचते हैं।

सूर्यास्त के समय व्रती पानी में खड़े होकर सूर्य देव को जल और दूध अर्पित करते हैं। इस दौरान सूर्य देव और छठी मैया की पूजा की जाती है और परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली तथा मंगल की कामना की जाती है। घाटों पर छठी मैया के पारंपरिक गीत गाए जाते हैं और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा की जाती है।

संध्या अर्घ्य का धार्मिक महत्व

छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देना कृतज्ञता और श्रद्धा का प्रतीक माना जाता है। सूर्य देव को जीवन, प्रकाश और ऊर्जा का आधार मानकर उनकी उपासना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, संध्या अर्घ्य में सूर्य देव के साथ सांध्यकाल की अधिष्ठात्री देवी प्रत्यूषा की भी उपासना की जाती है। छठ पूजा में डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद अगले दिन उगते सूर्य की आराधना की जाती है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *