11 नवंबर 2026 : बुधवार के दिन कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि & 11 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और बुधवार का दिन है। कल द्वितीया तिथि दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक रहेगी। कल भाई-बहन के प्यार का प्रतीक भइया दूज का त्योहार है। साथ ही कल 11 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा।

BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & FOUNDER BAGLA MUKHI PEETH Mob 9412932030
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज का यह पर्व यमराज और उनकी बहन यमुना के मिलन की स्मृति में मनाया जाता है। कहते हैं इस दिन यमराज अपनी बहन यमुना के घर उनसे मिलने गए थे। कहा ये भी जाता है कि जो भाई-बहन इस दिन एक साथ यमुना नदी में स्नान करते हैं उनकी आयु और सौभाग्य में वृद्धि होती है। भाई दूज 2026 पर भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त 11 नवंबर 2026 की दोपहर 01:10 से 03:20 बजे तक रहेगा। पंचांग अनुसार भाई दूज की तिथि 10 नवंबर की दोपहर 02 बजे से शुरू होकर 11 नवंबर की दोपहर 03:53 बजे तक रहेगी।
- कार्तिक कृष्ण पक्ष की द्वितीया तिथि – 11 नवंबर को दोपहर बाद 3 बजकर 54 मिनट तक
- अनुराधा नक्षत्र- 11 नवंबर को दोपहर पहले 11 बजकर 39 मिनट तक
- 11 नवंबर विशेष- भइया दूज का त्योहार
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:55 ए एम से 05:48 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:21 ए एम से 06:40 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
- विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 05:29 पी एम से 05:56 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 05:29 पी एम से 06:49 पी एम
- अमृत काल- 04:32 ए एम, नवम्बर 12 से 06:18 ए एम, नवम्बर 12
- सूर्योदय- सुबह 06:40 बजे
- सूर्यास्त- शाम 005:29 बजे
भाई दूज पूजा विधि

- भाई दूज के दिन सुबह जल्दी उठकर शरीर पर तेल-उबटन आदि करने के बाद स्नान करें।
- इसके बाद घर के पूजास्थल में पंचोपचार विधि से सभी देवों की पूजा करें।
- फिर बहनें एक थाली में हल्दी, कुमकुम, अक्षत, दीया, मिठाई, कलावा और गोला रखें। इस थाली को पहले भगवान को अर्पित करें।
- फिर शुभ मुहूर्त में बहनें अपने भाई को एक चौकी पर बिठायें। भाई एक रुमाल या किसी कपड़े से अपने सिर को ढंक लें।
- इसके बाद बहन भाई को हल्दी, कुमकुम और अक्षत से तिलक लगाएं। फिर भाई के हाथ में कलावा बांधें और उनकी आरती उतारें।
- अब बहनें भाई को मिठाई खिलाएं और भाई अपनी बहनों को कुछ न कुछ उपहार दें।
- इस दिन बहनें अपने भाईयों को अपने हाथ का बना कुछ न कुछ पकवान जरूर खिलाएं। कहते हैं ऐसा करना शुभ माना जाता है।
- यदि भाई और बहन एक ही घर में रहते हैं, तो दोनों साथ में दोपहर में भोजन करें। लेकिन अगर बहन की शादी हो चुकी है तो भाई अपनी बहन के ससुराल में जाकर यह पर्व मनाएं।
कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की द्वितीया को बहन अपने भाई के माथे पर तिलक लगाती है और उसके मंगल की कामना करती है। साथ ही भाई अपनी बहन को कुछ उपहार स्वरूप देता है। तिलक लगते समय भाई का मुंह उत्तर या उत्तर-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। भाई को अपनी बहन के घर पर भोजन करना चाहिए। पुराणों के अनुसार जो व्यक्ति इस दिन अपनी बहन के घर भोजन करता है, वो साल भर किसी झगड़े में नहीं पड़ता और उसे शत्रुओं का भय नहीं होता है, यानि हर तरह के संकट से भाई को छुटकारा मिलता है और उसका कल्याण होता है।
भाई दूज का त्योहार दीपोत्सव के प्रमुख पर्वों में शामिल है। इसे भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भाई दूज मनाने की परंपरा की शुरुआत यमराज और उनकी बहन यमुना से हुई थी। इसी वजह से इस पर्व को यम द्वितीया के नाम से भी जाना जाता है।
सूर्यदेव की संतान थे यमराज और यमुना
पौराणिक कथा के अनुसार, सूर्यदेव की पत्नी छाया के गर्भ से यमराज और यमुना का जन्म हुआ था। यमुना अपने भाई यमराज से बहुत स्नेह करती थीं। वह चाहती थीं कि उनके भाई कभी समय निकालकर उनके घर आएं और उनके हाथों से बना भोजन करें। यमुना कई बार यमराज को अपने घर आने का निमंत्रण देती थीं, लेकिन मृत्यु के देवता होने के कारण अपने कार्यों में व्यस्त यमराज हर बार उनकी बात टाल देते थे।
एक दिन कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को यमराज अचानक अपनी बहन यमुना के घर पहुंच गए। भाई को सामने देखकर यमुना की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने यमराज का प्रेमपूर्वक स्वागत किया, उन्हें आसन पर बैठाया और स्वादिष्ट पकवानों से भोजन कराया। इसके बाद यमुना ने अपने भाई के माथे पर तिलक लगाया और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य तथा सुख-समृद्धि की कामना की।
बहन का स्नेह और आतिथ्य देखकर यमराज बेहद प्रसन्न हुए। उन्होंने यमुना से कहा कि वह उनसे कोई भी वरदान मांग सकती हैं।
यमुना ने मांगा था यह खास वरदान
कथा के अनुसार, यमुना ने अपने भाई से वरदान मांगा कि हर साल कार्तिक शुक्ल द्वितीया को वह उनके घर भोजन करने आएं। साथ ही, इस दिन जो बहन अपने भाई को तिलक लगाए और प्रेमपूर्वक भोजन कराए, उसे यमराज का भय न रहे। यमुना ने यह भी कामना की कि इस दिन भाई-बहन के साथ यमुना में स्नान करने वालों को यमलोक की यातनाओं से मुक्ति मिले। यमराज ने अपनी बहन की प्रार्थना स्वीकार करते हुए उन्हें वरदान दिया और यमलोक लौट गए। तभी से भाई दूज पर बहनों द्वारा भाइयों को तिलक लगाने और भोजन कराने की परंपरा प्रचलित मानी जाती है।
भाई दूज पर यमुना स्नान का महत्व
धार्मिक मान्यता है कि भाई दूज पर मथुरा में यमुना स्नान करना विशेष पुण्यदायी होता है। इस दिन बड़ी संख्या में भाई-बहन यमुना के घाटों पर पहुंचते हैं और साथ में स्नान करके तिलक की रस्म निभाते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से यमराज की कृपा प्राप्त होती है और अकाल मृत्यु का भय दूर होता है। इस दिन बहन के हाथों भोजन करना और उसे उपहार देना भी पर्व की परंपराओं का हिस्सा है।