18 नवंबर 2026 (बुधवार) & 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को अक्षय नवमी व्रत व युगादी है। 18 नवंबर 2026 को (भारत, IST), तिथि शुक्ल पक्ष नवमी; नक्षत्र शतभिषा; राहु काल 12:01 PM – 1:26 PM; अभिजित मुहूर्त 11:38 AM – 12:23 PM। & आज से विष्णु त्रिरात्रि भी शुरू & अक्षय नवमी व्रत,

देवउठनी एकादशी पर शंख और पीपल के उपाय से प्रसन्न होंगे श्रीहरि भगवान को पीले रंग के कपड़े पहनाएं। इस दिन शंख और गाय के दूध से स्नान कराएं और फिर गंगा जल से स्नान कराएं। इसका खास ध्यान रखें, इससे आपके यहां धन घान्य की कमी नहीं रहेगी। इसके बाद उन्हें फल और मिठाई का भोग ललगाएं। देव उठनी एकादशी के दि पीपल को जल अर्पित जरूर करें। कहा जाता है कि इससे श्रीहरि प्रसन्न होते हैं, इससे आपकी हर मनोकामना पूरी होती है। इस दिन खास संयोग बन रहा है। इस साल इस योग में पूजा करने के बाद आ श्रीहरि से जो मांगेगे वो फल आपको मिलेगा। शास्त्र कहते हैं जो साल में 11 एकादशी करते हैं, उन्हें नर्क में नहीं जाना पड़ता है। भगवान अपने भक्तों की रक्षा करते हैं।

देव उठनी एकादशी इस महीने आएगी। इस दिन से देव उठ जाएंगे। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन जो श्रीहरि की पूजा करता है और उनको उठाता है, उसकी भगवान हर इच्छा पूरी करते हैं। इस दिन से शुभ कार्य शुरू हो जाते हैं और तुलसी विवाह भी इसी दिन होता है। कुल मिलाकर बहुत ही शुभ योग है।
तुलसी त्रिरात्र व्रत के बारे में क्या आप जानते हैं। कार्तिक मास की शुक्ल नवमी के दिन त्रिरात्र तुलसी व्रत किया जाता है। इसे तीन रातों के लिए ग्रहण किया जाता है। ऐसा कहा जाता है कि श्रीहरि के लिए जो यह व्रत करता है, उसके सभी पाप मुक्त हो जाते हैं। व्रत की शुरुआत आंवला नवमी से होती है। इस व्रत के नियम कार्तिक शुकृपक्ष की नवमी तिथि आंवला नवमी को नियम ग्रहण करें। पृथ्वी पर सोएं और इन्द्रियों को काबू में रखे। त्रिरात्र व्रत करने के लिए सबसे पहले स्नान और दान कर शुद्ध होकर मन को संयम में रखें। इस व्रत में प्रतिदिन रातको नियमपूर्वक तुलसीवनके समीप शयन करें।
बुधवार पारंपरिक रूप से भगवान कृष्ण और बुध से संबंधित है। भक्तजन घी का दीपक जलाकर अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार प्रार्थना कर सकते हैं। 18 नवंबर 2026 (बुधवार) को अक्षय नवमी व्रत व युगादी है। BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI CHIEF EDITOR & FOUNDER SADHAK ; BAGLA MUKHI PEETH DEHRADUN Mob. 9412932030
साल 2026 में विष्णु त्रिरात्रि व्रत (जिसे तुलसी त्रिरात्र व्रत या त्रिरात्रि व्रत भी कहा जाता है) की शुरुआत 18 नवंबर 2026 (आंवला नवमी) से हो चुकी है और यह व्रत 20 नवंबर 2026 तक चलेगा। यह व्रत कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि से शुरू होकर एकादशी तिथि तक यानी तीन दिन और तीन रात चलता है। इसमें भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी-शालिग्राम की विशेष पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस त्रिरात्रि व्रत में भगवान विष्णु को अलग-अलग चीजों से अर्घ्य दिया जाता है और विधि-विधान से पूजन करने से सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।
इस व्रत में तीन दिन अलग अलग चीजों से अर्घ्य दिया जाता है। भगवान विष्णु को तीनों दिनों अर्ध्य भी देना चाहिए। सबसे पहले दिन नवमी को नारियल के जल से का अर्घ्य देना उत्तम है। इसके बाद दशमी तिथि को धर्म, काम और अर्थ-तीनोंकी सिद्धि के लिए बिजोरिका से अर्घ्य अर्पण करना उचित है और एकादशी कों अनार से अर्ध्य देना चाहिए, इससे सदा दरिद्रता का नाश होता है। बांस के पात्र में सप्तधान्य रखकर उसमें सात फल रखें। फिर तुलसीदल, फूल एवं सुपारी डालकर उस पात्र को ढक दें।
आज के मंत्र Om Sri Krishnaya Namaha
18 नवंबर यानी नवमी तिथि से शुरू होगा और फिर 19 नवंबर, 20नवंबर में यह व्रत पूरा होताहै। इस व्रत में लक्ष्मी नारायण की पूजा होती है। तुलसी का वृक्ष रखकर शालिग्राम को रखा जाता है और उनकी पूजा की जाती है। भगवान से प्रार्थना की जाती है। इस दिन भगवान को वस्त्र का दान करें, इस तरह व्रत रखने और दान करने से आपका बचाव हो जाता है। इसके बाद भगवान नारायणको जनेऊ अर्पित किया जाता है। इसके बाद भगवान को नेवैद्य का भोग लगाया जाता है।
18 नवंबर 2026 को कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और बुधवार का दिन है। कल नवमी तिथि पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। कल पूरा दिन पूरी रात रवि योग रहेगा। साथ ही कल 18 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल 6 बजकर 11 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, शतभिषा एक पंचक नक्षत्र है।

व्रत में पहले संकल्प लें। इसके बाद निर्मल जल में स्नान करके विधिपूर्वक देवताओं ओर पितरों का तर्पण करें। इस ब्रतमें पूजा के लिए लक्ष्मी और श्रीविष्णु की प्रतिमा बनवाएं तथा उनके लिए वस्त्र भी तैयार करा लें। ब्रत के शुरू में नवग्रह-शान्ति कराएं उसके बाद चरु पका कर उसके द्वारा श्रीविष्णु देवता की प्रीति के लिए हवन करे।
दीपावली के ठीक 10 दिन बाद मनाई जाने वाली अक्षय नवमी का शास्त्रों में बहुत महत्व बताया है। पुराणों के अनुसार, इसी दिन से द्वापर युग की शुरुआत मानी जाती है। अक्षय का अर्थ होता है, जिसका कभी क्षरण न हो। इसे इच्छा नवमी, आंवला नवमी, कूष्मांड नवमी, आरोग्य नवमी और धातृ नवमी के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु और आंवले के वृक्ष की पूजा-अर्चना करने का विधान है। इस दिन तर्पण और स्नान-दान का भी बहुत महत्व है। आज किसी तीर्थ स्थल पर जाकर स्नान करें। संभव न हो तो घर पर ही नहाने के पानी में थोड़ा-सा गंगाजल मिलाकर स्नान जरूर करें। ऐसा करने से अक्षय फलों की प्राप्ति की मान्यता है।
द्वादशीके दिन देवदेवेश्वर भगवान् की जा करके विधिके अनुसार कलश-स्थापन करें। कलश शुद्ध हो ओर फूटा-टूटा न हो। कलशके ऊपर एक पात्र रखे ओर उसके भीतर लक्ष्मीजीके साथ भगवान् विष्णुकी प्रतिमाको विराजमान करें। फिर बैदिक और पौराणिक मन्त्रोंका उच्चारण करते हुए तुलसीवक्ष के मूल में भगवत्मतिमा की स्थापना करें। तुलसी की वाटिका को केवल जलसे सींचे। इसके बाद किसी ब्राह्मणको भोजन कराएं और कलश और प्रतिमा का भी दान करें।
ज्योतिष शास्त्र में केवल ग्रहों की चाल ही नहीं बल्कि उनकी विशेष स्थितियां भी हमारे जीवन को गहराई से प्रभावित करती हैं। इस समय एक महत्वपूर्ण खगोलीय संयोग बना हुआ है, जहां छाया ग्रह राहु और केतु अपनी स्वाभाविक गति के चलते सदैव वक्री रहते हैं, वहीं कर्म फलदाता शनिदेव भी वक्री अवस्था में गोचर कर रहे हैं। इन तीनों ग्रहों की यह एक साथ वक्री स्थिति कुछ राशियों के लिए मुश्किल और चुनौतीपूर्ण साबित हो सकती है।
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:59 ए एम से 05:53 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:26 ए एम से 06:46 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- कोई नहीं
- विजय मुहूर्त- 01:53 पी एम से 02:36 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 05:26 पी एम से 05:53 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 05:26 पी एम से 06:46 पी एम
वैदिक ज्योतिष में लक्ष्मी नारायण योग को अत्यंत प्रभावशाली और शुभ योगों में गिना जाता है। मान्यता है कि जिस जातक की कुंडली में यह योग बनता है उसे जीवन में अपार धन-दौलत और करियर में ऊंचाइयां मिलती हैं। 22 नवंबर को शुक्र के तुला राशि में गोचर से यह दुर्लभ योग बनने जा रहा है क्योंकि इस राशि में शुक्र और बुध की युति होगी।
| सूर्योदय | 6:21 AM |
|---|---|
| सूर्यास्त | 5:40 PM |
कपूर के कुछ आसान उपाय बहुत प्रभावशाली ; कपूर और लौंग का उपाय कारगर माना है। इसके लिए रात के समय एक छोटी कटोरी में कपूर का टुकड़ा और दो लौंग रखकर जलाएं।
सनातन धर्म में कपूर को पूजा-पाठ और आरती के लिए बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं, वास्तु शास्त्र में भी कपूर से जुड़े कुछ उपाय बताए गए हैं। मान्यता है कि कपूर को सही तरीके से जलाने से घर की नकारात्मकता दूर करने, सुख-शांति बनाए रखने और आर्थिक परेशानियों से राहत पाने में मदद मिल सकती है। कपूर के कुछ उपायों को राहु-केतु के अशुभ प्रभावों को कम करने से भी जोड़कर देखा जाता है।
शनिवार की शाम या रात को कपूर का एक टुकड़ा देसी घी में डुबोकर जलाने का उपाय बताया जाता है। इसके बाद कपूर का धुआं घर में दिखाएं। ऐसा करने से बुरे सपनों और कामकाज में आने वाली रुकावटों से राहत मिलने की मान्यता है।
पूजा के दौरान कपूर जलाकर आरती करने का उपाय बताया जाता है। इसके लिए सुबह और शाम पूजा करते समय कपूर जलाएं और उसकी सुगंध पूरे घर में फैलने दें। इससे परिवार के सदस्यों के बीच प्रेम और तालमेल बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
कपूर के साथ दालचीनी का उपाय करने की मान्यता है। इसके लिए सोमवार के दिन कपूर के छोटे टुकड़े के साथ थोड़ी सी दालचीनी जलाएं। इस उपाय से आर्थिक परेशानियों से राहत मिलने की मान्यता है।
कपूर के साथ सूखा तेजपत्ता जलाने का उपाय
गुरुवार के दिन कपूर और सूखे तेजपत्ते को जलाकर उसका धुआं घर के मुख्य दरवाजे और खिड़कियों के पास दिखाएं। मान्यता है कि इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है।