कार्तिक शुक्ल एकादशी तिथि 20 नवंबर 2026 को सुबह 7 बजकर 15 मिनट पर शुरू होगी और 21 नवंबर को सुबह 6 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर को रखा जाएगा। देवउठनी एकादशी पर क्या करें? By Chandra Shekhar Joshi ; Chief Editor & Founder Sadhak; Bagla Mukhi Peeth Dehradun 9412932030 देवउठनी एकादशी की कथा सुनें और अंत में भगवान की आरती उतारें।

विष्णु जी की पूजा: स्नान करके स्वच्छ वस्त्र पहनें और भगवान विष्णु के सामने व्रत का संकल्प लें। श्रीहरि को दीपक, फल, फूल और तुलसी दल अर्पित करके विधि-विधान से पूजा करें। पीले वस्त्र का महत्व: भगवान विष्णु को प्रिय पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करना शुभ माना जाता है। भगवान विष्णु को जगाएं: देवउठनी एकादशी पर श्रीहरि के योग निद्रा से जागने का उत्सव मनाएं और परंपरा के अनुसार उनकी पूजा करें। तुलसी पूजन: तुलसी के पौधे के आसपास साफ-सफाई करें और शाम को दीपक जलाएं। मान्यता के अनुसार, तुलसी माता को चुनरी और सुहाग की सामग्री भी अर्पित की जाती है। मंत्र जाप और पाठ: दिनभर भगवान विष्णु के नाम का जाप करें और धार्मिक ग्रंथों का पाठ करें। दान-पुण्य: ग अन्न, फल, वस्त्र या अपनी सामर्थ्य के अनुसार धन का दान करें।

20 नवंबर 2026 (शुक्रवार) कार्तिक शुक्ल पक्ष की देवउठनी एकादशी & तिथि: दशमी सुबह 07:15 AM तक, उसके बाद एकादशी शुरू (21 नवंबर को सुबह 06:31 AM तक) & सूर्योदय: 06:48 AM सूर्यास्त: 05:26 PM अभिजीत मुहूर्त: 11:45 AM – 12:28 PM राहुकाल: 10:47 AM – 12:07 PM एकादशी पर मूली, बैंगन और साग का सेवन करने से भी परहेज किया जाता है।
तुलसी के पत्ते न तोड़ें: इस दिन तुलसी दल तोड़ने से बचें। भोग के लिए पत्ते एक दिन पहले ही तोड़कर रख लें। वहीं, एकादशी पर तुलसी के पौधे में जल चढ़ाने और उसे छूने से भी परहेज करना चाहिए। देर तक न सोएं: एकादशी पर सुबह देर तक सोने और दोपहर में शयन करने से बचें।

इस दिन आप तुलसी विवाह करते हैं तो शाम में तुलसी जी और शालिग्राम भगवान का विवाह कराएं।

देवउठनी एकादशी देवोत्थानी एकादशी और प्रबोधिनी एकादशी : कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी मनाने का विधान है। शास्त्रों में इस एकादशी का बड़ा ही महत्व है। आज के दिन विशेष रूप से भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। बता दें कि इस दिन चातुर्मास भी समाप्त हो जायेंगे। दरअसल, आषाढ़ शुक्ल पक्ष की हरिशयनी एकादशी से, चातुर्मास की शुरुआत हुई थी। ये चातुर्मास कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तक होते हैं। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु का शयनकाल होता है। इन चार महीनों के दौरान विवाह आदि सभी शुभ कार्य बंद होते हैं। कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी को चातुर्मास सम्पूर्ण हो जायेंगे। अत: शुक्रवार से शादी-ब्याह आदि सभी मांगलिक कार्य फिर से शुरू हो जायेंगे।

20 नवंबर को कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 6 बजकर 32 मिनट तक रहेगा। 20 नवंबर को पूरा दिन पूरी रात पार कर के भोर 4 बजकर 56 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही शुक्रवार को पूरा दिन पूरी रात पार कर के शनिवार सुबह 6 बजकर 51 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा।
देवउठनी एकादशी को प्रबोधिनी एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। यह कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी होती है जिसका सनातन धर्म में विशेष महत्व माना गया है। इस तिथि पर भगवान विष्णु का शयनकाल समाप्त हो जाता है और वे अपनी योगनिद्रा से जागृत होकर सृष्टि के संचालन का कार्यभार फिर से संभाल लेते हैं। चातुर्मास के समापन के साथ ही विवाह, गृह प्रवेश और मुंडन जैसे शुभ-मांगलिक कार्य फिर से शुरू

- एकादशी तिथि प्रारंभ – नवंबर 20, 2026 को 07:15 AM बजे
- एकादशी तिथि समाप्त – नवंबर 21, 2026 को 06:31 AM बजे
- देवउठनी एकादशी व्रत पारण तिथि- 21 नवंबर 2026
- देवउठनी एकादशी व्रत पारण का समय- 01:11 PM से 03:18 PM तक
- पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय – 12:07 PM
- ब्रह्म मुहूर्त- 05:01 AM से 05:54 AM
- प्रातः संध्या- 05:27 AM से 06:48 AM
- अभिजित मुहूर्त- 11:45 AM से 12:28 PM
- विजय मुहूर्त- 01:53 PM से 02:35 PM
- गोधूलि मुहूर्त- 05:26 PM से 05:52 PM
- सायाह्न संध्या- 05:26 PM से 06:46 PM
चंद्रमा और शनि के बीच 20 नवंबर को विष योग बनेगा। यह योग चंद्रमा के मीन में गोचर के बाद बनने वाला है। आपको बता दें कि शनि पहले से ही मीन राशि में विराजमान हैं। विष योग का बनना मेष, सिंह और मीन राशि के लोगों के लिए चुनौतीपर्ण
20 नवंबर 2026 को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। पूरे साल में 24 एकादशी आती हैं, जिनमें देवउठनी एकादशी का खास महत्व होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार माह के योग निद्रा से जागते हैं। देवउठनी एकादशी के दिन व्रत रखने और पूजा करने के साथ ही शाम के समय दीया भी जलाए जाते हैं। ज्योतिषों के अनुसार, देवउठनी एकादशी का दिन जहां कुछ राशियों के लिए अत्यंत ही शुभ और भाग्यशाली रहेगा।
भगवान विष्णु योगनिद्रा से जाग जाते हैं। साल 2026 में देवउठनी एकादशी 20 नवंबर को है। इस दिन भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की पूजा के साथ ही विष्णु मंत्रों का जप भी आपको करना चाहिए। इस दिन विष्णु मंत्रों का जप करने से आपके जीवन में सुख-समृद्धि आ सकती है और साथ ही मानसिक शांति भी आपको मिलती है।
श्री हरि के 5 शक्तिशाली मंत्र
1. मंत्र- ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।
भगवान विष्णु का यह मंत्र बेहद चमत्कारी माना जाता है। इसे द्वादशाक्षर मंत्र भी कहते हैं। एकादशी के साथ ही विशेष तिथियों पर इस मंत्र का जप करने से भगवान विष्णु की असीम कृपा आपको प्राप्त होती है। इसके साथ ही मानसिक तनाव से मुक्ति भी इस मंत्र का जप करने से प्राप्त हो सकती है।
2. मंत्र- ॐ विष्णवे नमः।
भगवान विष्णु के इस सरल मंत्र का जप करने से घर के वातावरण में सकारात्मकता आती है। इसके साथ ही आपके जीवन में आ रही बाधाओं से भी आपको मुक्ति मिल सकती है।
3. ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्रीकृष्णाय गोविन्दाय गोपीजन वल्लभाय श्रीं श्रीं श्री:।
भगवान विष्णु के श्रीकृष्ण अवतार को यह मंत्र समर्पित है। इस मंत्र का जप करने से आत्मविश्वास में वृद्धि होती है और आपके बिगड़ते काम भी बनने लगते हैं। देवउठनी एकादशी पर इस मंत्र का जप करने से आर्थिक रूप से भी आप संपन्न हो सकते हैं।
4. शान्ताकारं भुजगशयनं पद्मनाभं सुरेशम्।
विश्वाधारं गगनसदृशं मेघवर्णं शुभाङ्गम्॥
लक्ष्मीकान्तं कमलनयनं योगिभिर्ध्यानगम्यम्।
वन्दे विष्णुं भवभयहरं सर्वलोकैकनाथम्॥
भगवान विष्णु के इस प्रसिद्ध मंत्र का जप करना भय से मुक्ति दिलाता है। इस मंत्र का जप करने से आपकी एकाग्रता भी बढ़ती है और सुख-समृद्धि आपके जीवन में आ सकती है। यह मंत्र आपकी आध्यात्मिक उन्नति के लिए भी शुभ माना जाता है।
5. ॐ नमो नारायणाय:।
यह भगवान विष्णु का अष्टाक्षर नारायण मंत्र है। इस मंत्र का अगर आप देवउठनी एकादशी के दिन जप करें तो शुभ फलों की आपको प्राप्ति हो सकती है। यह मंत्र आपके पारिवारिक जीवन में शांति और सौहार्द ला सकता है।
देव उठनी एकादशी मंत्र
1. उठो देवा, बैठा देवा, आंगुरिया चटकाओ देवा, नई सूत, नई कपास, देव उठाये कार्तिक मास।
2. ॐ वासुदेवाय विघ्माहे वैधयाराजाया धीमहि तन्नो धन्वन्तरी प्रचोदयात् ||
3. वृंदा,वृन्दावनी,विश्वपुजिता,विश्वपावनी |
पुष्पसारा,नंदिनी च तुलसी,कृष्णजीवनी ।।
एत नाम अष्टकं चैव स्त्रोत्र नामार्थ संयुतम |
य:पठेत तां सम्पूज्य सोभवमेघ फलं लभेत।।
देवउठनी एकादशी की कथा
देवउठनी एकादशी की कथा के अनुसार, एक दिन माता लक्ष्मी ने भगवान विष्णु से कहा- “प्रभु! आप या तो दिन-रात जागते रहते हैं या फिर जब निद्रा में जाते हैं तो लाखों-करोड़ों वर्षों तक सोते रहते हैं और उस दौरान संपूर्ण सृष्टि का संहार हो जाता है। ऐसे में आप हर साल नियम से कुछ समय की निद्रा लिया करें, जिससे मुझे भी थोड़ा आराम मिल सके।” माता लक्ष्मी की बात सुनकर भगवान विष्णु बोले- देवी! तुमने सही कहा। मेरे लगातार जागने से तुम्हें और अन्य देवताओं को विश्राम नहीं मिल पाता। इसलिए तुम्हारे अनुसार अब से मैं हर वर्ष चार महीने के लिए शयन करूंगा। इस समय तुम्हें और सभी देवताओं को आराम मिलेगा। मेरी यह निद्रा अल्पनिद्रा कहलाएगी। जो भक्त इस काल में मेरे शयन की भावना से सेवा करेंगे और मेरे शयन व जागने का उत्सव खुशी से मनाएंगे उनके घर में मैं तुम्हारे साथ वास करूंगा।
देवउठनी एकादशी की आरती
- ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी ! जय जगदीश हरे।
- भक्त जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- जो ध्यावे फल पावे, दुःख विनसे मन का।
- स्वामी दुःख विनसे मन का।
- सुख सम्पत्ति घर आवे, कष्ट मिटे तन का॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- मात-पिता तुम मेरे, शरण गहूँ मैं किसकी।
- स्वामी शरण गहूँ मैं किसकी।
- तुम बिन और न दूजा, आस करूँ जिसकी॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- तुम पूरण परमात्मा, तुम अन्तर्यामी।
- स्वामी तुम अन्तर्यामी।
- पारब्रह्म परमेश्वर, तुम सबके स्वामी॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- तुम करुणा के सागर, तुम पालन-कर्ता।
- स्वामी तुम पालन-कर्ता।
- मैं मूरख खल कामी, कृपा करो भर्ता॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- तुम हो एक अगोचर, सबके प्राणपति।
- स्वामी सबके प्राणपति।
- किस विधि मिलूँ दयामय, तुमको मैं कुमति॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- दीनबन्धु दुखहर्ता, तुम ठाकुर मेरे।
- स्वामी तुम ठाकुर मेरे।
- अपने हाथ उठाओ, द्वार पड़ा तेरे॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- विषय-विकार मिटाओ, पाप हरो देवा।
- स्वमी पाप हरो देवा।
- श्रद्धा-भक्ति बढ़ाओ, सन्तन की सेवा॥
- ॐ जय जगदीश हरे।
- श्री जगदीशजी की आरती, जो कोई नर गावे।
- स्वामी जो कोई नर गावे।
- कहत शिवानन्द स्वामी, सुख संपत्ति पावे॥
- ॐ जय जगदीश हरे।