छत्तीसगढ़ को अग्रणी राज्यों में शामिल कर दिया- अमित शाह

(www.himalayauk.org) Newsportal
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह द्वारा छत्तीसगढ़ के बूथ् कार्यकर्ता सम्‍मेलन में सम्‍बोधन
भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में तेरह साल के शासन में छत्तीसगढ़ को बीमारू राज्य से देश के अग्रणी राज्यों में शामिल कर दिया है: श्री अमित शाह
कांग्रेस ने दिया देश को कालेधन का लकवा, नरेन्द्र मोदी के नेतत्व वाली भारतीय जनता पार्टी सरकार ने नोटबंदी से ऑपरेशन किया : श्री अमित शाह
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने सोमर को छत्तीसगढ़ के रायपुर में बूथ कार्यकर्ता सम्‍मेलन को संबोधित किया। श्री शाह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में तेरह साल के शासन में इसे बीमारू राज्य से देश के अग्रणी राज्यों मे शामिल कर दिया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि देश के हर कोने में पार्टी सांसद और सबसे ज्यादा विधायक हैं। राजनीतिक विश्लेषक बता सकते हैं कि देश में सबसे ज्यादा विकास करने वाली सरकारें भारतीय जनता पार्टी की ही हैं। नोर्टबंदी से आए धन के बाद देश का विकास बेहद तेजी से होगा। श्री शाह ने आहवान किया कि छत्तीसगढ़ बूथ के कार्यकर्ताता लोगों के पास जाकर भारतीय जनता पार्टी, श्री नरेन्द्र मोदी और श्री रमन सिंह का संदेश पहुंचाए।
श्री शाह ने कहा कि छत्तीसगढ़ देश मे सबसे पिछडा राज्य माना जाता था। अब सबसे विकसित राज्यों की श्रेणी में शुमार है। यहां विकास को गांवों तक पहुंचाना बहुत कदिन था। तेरह साल से रमन सिंह सरकार ने इस काम को बहुत अच्छे से किया। गरीब, दलित, आदिवासी सबको विकास में उचित स्थान मिला। सर्वसमावेशी विकास का एक उत्कृष्ट्र्ट उदाहरण रमन सिंह जी दिया है। छत्तीसगढ़ की रमन सिंह सरकार जैसा काम कर रही है चौथी बार भी वही आएगी। अन्‍न वितरण प्रणाली के मामले में छत्तीसगढ़ पूरे देश में सबसे शीर्ष पर है। श्री रमन सिंह को पहली सरकार के लिए सात हजार करोड का बजट मिला भारतीय जनता पार्टी ने इसे 70 हजार करोड तक पहुंचाया है। छत्तीसढ़ सरकार ने 13 साल मेे कई उपलब्धियां हासिल कीं। प्रति व्‍यक्‍ति आय दस हजार से बढाकर गुना बढ़ाकर 82 हजार रुपये तक पहुंच गई है। बिजली का उत्पादन भी 4732 मेगावाट से बढ़कर अब 22764 मेगावाट हो रहा है।

श्री अमित शाह ने कहा कि सामाजिक सुरक्षा के तीन पैमाने    शिशु म़त्‍यु दर, मात़ म़त्‍युदर और कुपोषण होते हैं। जब भारतीय जनता पार्टी की सरकार आई तब शिशु म़त्‍यु दर प्रत्‍येक हजार बच्चों में  63 था। ब्जसे राज्य सरकार 43 पर ले आई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *