भाजपा की केंद्र सरकार उत्तराखंड के बारे में गंभीर

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी  #भाजपा सरकारों द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए बहुत कुछ किया गया #वर्तमान मुख्यमंत्री जब केंन्द्र में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे वे भी उत्तराखंड के लिए एक भी योजना नहीं लाए #भाजपा की वर्तमान केन्द्र सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए प्रयासरत #कांग्रेस के  नेता उत्तराखंड से कन्नी काट रहे हैं 

# #www.himalayauk.org (Leading Digital Newsportal)
केंद्रीय मंत्रियों के उत्तराखंड आने पर कांग्रेस की आपत्ति हताशा का प्रतीक’
देहरादून 13 दिसंबर। केंद्र की भाजपा सरकार के मंत्रियों के उत्तराखंड आगमन पर कांग्रेस नेताओं की आपत्ति पर भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए कहा कि यह कांग्रेस नेताओं की हताशा का प्रतीक है। इससे साफ़ है कि कांग्रेस नेता निराश हैं और इसीलिये अनावश्यक बयानबाजी कर रहे है।
आज यहां एक बयान में भाजपा प्रदेश् मीडिया प्रभारी डॉ देवेन्द्र भसीन ने कहा कि केंद्र सरकार के मंत्रियों व् भाजपा के राष्ट्रीय नेताओं के उत्तराखंड आगमन से स्पष्ट है कि भाजपा की केंद्र सरकार व् राष्ट्रीय नेतृत्व उत्तराखंड के बारे में गंभीर है और इसे एक विकसित प्रदेश् बनाना चाहता है। जबकि कांग्रेस की केंद्र व प्रदेश् में सरकारोँ ने उत्तराखंड के साथ हमेशा उपेक्षा का व्यवहार किया है ।
उन्होंने कहा कि केंद्र की पूर्व व् वर्तमान भाजपा सरकारों द्वारा उत्तराखंड के विकास के लिए बहुत कुछ किया गया और किया जा रहा है। पर कांग्रेस की केंद्र में 10 वर्ष तक सरकार रही पर उत्तराखण्ड का कोई भला नहीं हुआ। यहाँ तक कि प्रदेश् के वर्तमान मुख्यमंत्री जब केंन्द्र में कांग्रेस सरकार में मंत्री थे वे भी उत्तराखंड के लिए एक भी योजना नहीं लाए। दूसरी ओर भाजपा की वर्तमान केन्द्र सरकार उत्तराखंड के विकास के लिए प्रयासरत हैं। लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार न तो स्वयं प्रदेश का कोई भला कर रही है और न ही केंद्र की योजनाओं को प्रदेश् में लागू कर रही है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेता नहीं चाहते कि केंद्र में श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जनता को जानकारी मिले। इसीलिए वे केन्द्रीय मंत्रियों का विरोध कर रहे हैं। दूसरी ओर कांग्रेस का हाल यह है कि उनके अपने नेता उत्तराखंड से कन्नी काट रहे हैं। इससे राज्य के कांग्रेस नेता और परेशान है। लेकिन उत्तराखंड की जनता जहाँ राज्य की कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार से मुक्ति चाहती है वहीँ केंद्र की श्री मोदी के नेतृत्व की भाजपा सरकार से जुड़ने की इच्छुक है और विकास चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *