पंचक शुरू 16 जून; जून 16 सोमवार को राहु 07:25 AM से 09:06 AM तक है | 01:09 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा | BY CHANDRA SHEKHAR JOSHI MOB 9412932030
16 जून का पंचांग: 16 जून 2025 को आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। इस दिन धनिष्ठा नक्षत्र और वैधृति योग का संयोग रहेगा। दिन के शुभ अभिषेक की बात करें तो सोमवार को अभिजीत अभिषेक 11:48 − 12:41 मिनट तक रहेंगे वैधृति, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र बन रहा है, जो शुभ माना गया है.
16 जून का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद खास है. इस दिन वैधृति, रवि योग और धनिष्ठा नक्षत्र जैसे महत्वपूर्ण ग्रह-नक्षत्र बन रहे हैं इस दिन से पंचक शुरू हो रहे हैं ऐसे में पांच दिन तक कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए, खरीदारी भी ज्योतिष सलाह के बाद ही करें.
16 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और सोमवार का दिन है। पंचमी तिथि 16 जून की दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। साथ ही सुबह 11 बजकर 07 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। वैधृति योग स्थिर कार्यों हेतु ठीक है परंतु यदि कोई भाग-दौड़ वाला कार्य अथवा यात्रा आदि करनी हो तो इस योग में नहीं करनी चाहिए। साथ ही इसी दिन देर रात 1 बजकर 14 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। आकाश मंडल में स्थित 27 नक्षत्रों की श्रेणी में से धनिष्ठा 23वां नक्षत्र है।
- सोमवार को शिव पूजा के अलावा, नई चूड़ियां पहनने का बेहद खास दिन माना जाता है. ये सौभाग्य का दिन है. इससे माता पार्वती प्रसन्न रहती है. सोमवार को सुहाग की सामग्री दान करना चाहिए, पति की लंबी उम्र का वरदान मिलता है.
- जून 16 सोमवार को राहु 07:25 AM से 09:06 AM तक है | 01:09 PM तक चन्द्रमा मकर उपरांत कुंभ राशि पर संचार करेगा |
- 16 जून 2025 को आषाढ़ माह का 5वां दिन है। साथ ही आज पंचांग के अनुसार, आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष तिथि पंचमी है। आज सोमवार का दिन है। सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे। वहीं चंद्रमा मकर राशि से कुंभ में प्रवेश करेंगे। आपको बता दें, आज सोमवार के दिन अभिजीत मुहूर्त 11:54 ए एम से 12:50 पी एम तक रहेगा। इस दिन राहुकाल 07:08 ए एम से 08:52 ए एम तक रहेगा। आज वार के हिसाब से आप सोमवार का व्रत रख सकते हैं, जो भगवान शिव को समर्पित होता है। आज कोई खास त्योहार नहीं है।
- सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा करने से विशेष लाभ मिलता है। इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने, बेलपत्र, धतूरा और फूल चढ़ाने से भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। सोमवार के दिन भगवान शिव के मंत्र “ऊं नमः शिवाय” का जप करने से भी विशेष लाभ मिलता है। इसके अलावा सोमवार के दिन सफेद वस्त्र और चावल का दान करने से भी पुण्य मिलता है। इन उपायों को करने से भगवान शिव की कृपा से जीवन में सुख-शांति और सफलता मिलती है और चंद्रमा के नकारात्मक प्रभावों से भी मुक्ति मिलती है।