वोट किस प्रत्याशी को मिला ; यह भी देख सकेगा मतदाता

 धर्मपुर,रानीपुर, उधमसिंहनगर की रूद्रपुर तथा नैनीताल की हल्द्वानी विधान सभा क्षेत्रो में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुल 716 बूथों पर इसका प्रयोग किया जायेगा  हमारा ऊर्जा उपभोग का स्तर अभी निम्न स्तर पर ; मुख्यमंत्री 

ए.डी.जी. प्रशासन श्री अशोक कुमार तथा आई.जी. इंटेलीजेंस श्री ए.पी. अंशुमन की राज्यपाल  से शिष्टाचार भेंट 

www.himalayauk.org (UK Leading Digital Newsportal & Daily Newspaper; publish at Dehradun & Haridwar;
राजभवन, देहरादून दिनांक 14 दिसम्बर, 2016
उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 कृष्ण कान्त पाल द्वारा आज अपरान्ह में राजभवन देहरादून पहुँचे मिजोरम के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल निर्भय शर्मा का पुष्पगुच्छ एवं उत्तरीय ओढ़ाकर स्वागत किया गया। राज्यपाल द्वारा उन्हें विशेष स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
मिजोरम के राज्यपाल भारतीय सैन्य अकादमी(आई.एम.ए.) में अपने बैच के गोल्डन जुबली सेलिब्रेशन(स्वर्ण जयन्ती समारोह) में शिरकत करने के लिये देहरादून पधारे हैं।

उत्तराखण्ड के राज्यपाल डा0 कृष्ण कान्त पाल से आज सायं उत्तराखण्ड पुलिस विभाग में तैनात अखिल भारतीय पुलिस सेवा के वरिष्ठ अधिकारी, ए.डी.जी. प्रशासन श्री अशोक कुमार तथा आई.जी. इंटेलीजेंस श्री ए.पी. अंशुमन ने शिष्टाचार भेंट की। दोनों ही अधिकारियों की नये पद पर तैनात के बाद राज्यपाल से यह पहली शिष्टाचार भेंट थी।

वी.वी.पैट मशीन पर मतदाता, बैलेट यूनिट का बटन दबाने के उपरांत उसका वोट

किस प्रत्याशी को मिला यह एक पर्ची पर देख सकता है

देहरादून 14 दिसम्बर, 2016(सू.ब्यूरो)
मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीमती राधा रतूड़ी ने बताया है कि आगामी विधान सभा चुनावों में 716 मतदान केन्द्रों पर पाॅयलट प्रोजेक्ट के रूप में वोटर वेरिफायबल पेपर आॅडिट ट्रेल मशीन का प्रयोग भी किया जायेगा। संक्षेप में वी.वी.पैट के नाम से जानी जाने वाली इस मशीन को EVM के साथ जोड़ा जायेगा। वी.वी.पैट मशीन पर मतदाता, बैलेट यूनिट का बटन दबाने के उपरांत उसका वोट किस प्रत्याशी को मिला यह एक पर्ची पर देख सकता है। यह पर्ची मतदाता को वी वी पैट मशीन के भीतर से दिखाइ देगी, जिसमें मतदाता अपने वोट का सत्यापन कर सके। कुछ क्षण (07 सेकेण्ड) तक प्रदर्शित होने के उपरांत यह पर्ची स्वयं वी.वी.पैट मशीन में जमा हो जाऐगी। इस पर्ची के माध्यम से मतदाता अपनी संतुष्टि कर सकता है, परंतु इसे वी वी पैट मशीन से बाहर नहीं ले जा सकता।
बुद्धवार को सचिवालय स्थित सभाकक्ष में मुख्य निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में वी वी पैट मशीन का EVM से संयोजन तथा इसकी कार्यप्रणाली का विधिवत प्रदर्शन ECIL के इंजीनियरों द्वारा राजनैतिक दलो के प्रतिनिधियों एवं मीडिया के समक्ष किया गया। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया है कि आगामी विधान सभा चुनावों में देहरादून की धर्मपुर, हरिद्वार की BHEL रानीपुर, उधमसिंहनगर की रूद्रपुर तथा नैनीताल की हल्द्वानी विधान सभा क्षेत्रो में पायलट प्रोजेक्ट के रूप में कुल 716 बूथों पर इसका प्रयोग किया जायेगा।
कार्यशाला में राजनैतिक दलों में CPI से राजीव कोठारी,BSP से रमेश कुमार प्रदेश सचिव, कांग्रेस पार्टी से गिरीश पुनेठा, NCP से संजय गैरोला आदि उपस्थित थे।

 

हमारा ऊर्जा उपभोग का स्तर अभी निम्न स्तर पर ; मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री हरीश रावत ने बुधवार को ओ0एन0जी0सी0 परिसर में ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर उत्तराखण्ड अक्षय ऊर्जा विकास अधिकरण द्वारा आयोजित ‘‘ऊर्जा सरंक्षण दिवस’’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री रावत ने विभिन्न विद्यालयों के मध्य ऊर्जा सरंक्षण पर आयोजित निबन्ध व ड्राइंग प्रतियोगिताओं में विजेता छात्रों को सम्मानित किया।
अपने सम्बोधन में मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि ऊर्जा उपभोग किसी भी राज्य व देश के लिए महत्वपूर्ण फैक्टर है। यद्यपि हमारा ऊर्जा उपभोग का स्तर अभी निम्न स्तर पर है परन्तु इसे बढ़ाये जाने की जरूरत है। ऊर्जा सरंक्षण व ऊर्जा बचत को हमें अपने आदत का हिस्सा बनाने की जरूरत है। इस दिशा में उरेडा द्वारा किए जा रहे प्रयास प्रभावकारी व लाभकारी होगे, ऐसी आशा है। जिन बच्चों ने ऊर्जा सरंक्षण से सम्बन्धित निबन्ध व चित्रकारी प्रतियोगिताओं में भाग लिया तथा ऊर्जा बचत की अवधारणाओं को प्रभावी ढंग से व्यक्त किया, वह बधाई के पात्र है। आशा है कि हमारे बच्चों में ऊर्जा सरंक्षण के प्रति जागरूकता बढे़गी। हमें ऊर्जा उपभोग व ऊर्जा वेस्ट के बीच अन्तर को समझना होगा। राज्य सरकार ओनजीसी तथा ऊर्जा सरंक्षण की दिशा में कार्य कर रहे सभी हितधारकों के साथ मिलजुल ऊर्जा सरंक्षण की दिशा में कार्य करेगी। हमें इस उद्येश्य हेतु तकनीकी का अधिक से अधिक प्रयोग करना होगा। राज्य में ट्रांसमिशन लाॅस को कम करने के प्रयासो पर विशेष बल देना होगा। इलैक्ट्रिक वेस्ट को कम किए जाने की जरूरत है। ऊर्जा संरक्षण को एक जन आन्दोलन बनाना होगा।
इस अवसर पर यूजेवीएन, यूपीसीएल व उरेडा के पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *