16 MAY; 2025 टीवी एक्ट्रेस दीपिक कक्कड़ को गंभीर बीमारी हो गई है. जिसके लिए सर्जरी कराने की नौबत आ गई है.
HIMALAYAUK LEADING NEWSPORTAL & DAILY NEWSPAPER & YOUTUBE CHANNEL. Mob 9412932030
शोएब ने अपने व्लॉग में बताया है कि दीपिका के लिवर के लेफ्ट लोब में ट्यूमर हो गया है. ये ट्यूमर साइज में काफी बड़ा है. इस दौरान शोएब का चेहरा काफी उतरा हुआ था. शोएब ने कहा- दीपिका ठीक नहीं है, थोड़ा सा उसको पेट में दिक्कत है जो काफी सीरियस है. दरअसल मैं चंडीगढ़ में था और दीपिका मुंबई में ही थी और उनके पेटे में दर्द हुआ. दीपिका को लगा ये नॉर्मल दर्द है मगर जब ये ज्यादा बढ़ गया तो फिर डॉक्टर के पास लेकर गए। कुछ ब्लड टेस्ट हुए. तब आया कि उनके पेट में इंफेक्शन है.
शोएब ने आगे कहा- हमारे डॉक्टर ने हमें बुलाया और कहै कि हमे सीटी स्कैन करना होगा. रिपोर्ट में आया कि दीपिका को ट्यूमर है लिवर के लेफ्ट लोब में. वो भी टेनिस बॉल के साइज का है. ये हम सबके लिए बहुत शॉकिंग है.
शोएब ने आगे कहा- हम सब बस इसी बात को लेकर डर रहे थे कि कहीं कैंसर तो नहीं बनेगा. हालांकि अब तक रिपोर्ट में ऐसा कुछ नहीं आया है. ये सुकून की बात है. अभी और टेस्ट भी होने हैं.