यशस्वी सिद्ध योगी गुरुदेव कालिदास महाराज पहुंचे कश्मीर स्थित मां खीर भवानी देवी मां मंदिर, स्वागत हुआ

कश्मीर, 14 OCT. 2025 यशस्वी सिद्ध योगी गुरुदेव कालिदास महाराज पहुंचे कश्मीर स्थित मां खीर भवानी देवी मां मंदिर, स्वागत हुआ & श्रीनगर, जम्मू-कश्मीर की धार्मिक यात्रा पर पहुंचे सिद्ध योगी गुरुदेव भगवान बाबा श्री कालीदास जी महाराज एवं सिद्ध बाबा श्री वेद नाथ जी का भव्य स्वागत उनके प्रिय शिष्य एवं वरिष्ठ आईएएस अधिकारी श्री आर एन शर्मा जी ( एजुकेशन सैकट्री जम्मू-कश्मीर ) व अन्य विशेष भक्तजन द्वारा किया गया

14 अक्तूबर 25 (चन्द्रशेखर जोशी मुख्य संपादक & संस्थापक अध्यक्ष बगलामुखी पीठ देहरादून की रिपोर्ट

सिद्ध योगी गुरुदेव भगवान बाबा श्री कालीदास जी महाराज आज़ अपने अति प्रिय शिष्य श्री मंजीत सिंह जी व अन्य भक्तों संग मां भगवती श्री आदिशक्ति दुर्गा भवानी मां के पवित्र मंदिर पहुंचे,
मां खीर भवानी मां के दर्शन पूजन आराधना करने हेतु श्री नगर जम्मू-कश्मीर की धार्मिक यात्रा पर आज़ श्री नगर पहुंचे थे गुरुदेव कालिदास जी महाराज,

यह मंदिर देवी रागण्या देवी को समर्पित है, जो देवी दुर्गा का ही एक रूप हैं। खीर भवानी मंदिर कश्मीर के लिए एक महत्वपूर्ण धार्मिक और सांस्कृतिक स्थल है,

चमत्कारी कुंड का जल, खीर का भोग,। भक्त देवी को ‘खीर’ (चावल और दूध से बनी खीर) का भोग लगाते हैं, इसलिए इसका नाम खीर भवानी पड़ा। मंदिर में एक पवित्र कुंड है जिसके पानी का रंग बदलने की मान्यता है। पानी का रंग भविष्य की घटनाओं का संकेत माना जाता है। जब कश्मीर पर कोई संकट आता है तो पानी का रंग काला हो जाता है।

सिद्ध योगी गुरुदेव भगवान बाबा श्री कालीदास जी महाराज सिद्ध पीठ श्री शिव शक्ति बाबा कालीदास धाम सांपला आश्रम में पहुंचे संत श्री जी का भव्य स्वागत कर कश्मीर रवाना :

सिद्ध योगी गुरुदेव बाबा श्री कालीदास जी महाराज आज़ सिद्ध पीठ श्री शिव शक्ति बाबा कालीदास धाम सांपला आश्रम से मां भगवती श्री आदिशक्ति दुर्गा भवानी मां स्वरूपा मां खीर भवानी देवी भवानी मां के दर्शन पूजन आराधना हेतु श्री नगर ( जम्मू-कश्मीर ) की धार्मिक यात्रा पर रवाना

जम्मू-कश्मीर के गान्दरबल जिले में तुलमुल गांव में पवित्र पानी के चश्मे के ऊपर स्थित मां भगवती के विश्व विख्यात आस्था एवं विश्वास के प्रतिक सिद्ध मंदिर मां खीर भवानी के पवित्र मंदिर में पहुंचें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *