एजेंसी ने नौवहन क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर यह राशि वसूली थी। पुलिस के अनुसार, एजेंसी ने भरोसा दिलाने के लिए फर्जी रोजगार समझौते (एम्प्लॉयमेंट एग्रीमेंट) और बॉण्ड सौंपे थे।
एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ितों में से एक की शिकायत पर बृहस्पतिवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) (धोखाधड़ी) के तहत चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।