महाकुंभ 2025: महाकुंभ में सूचना विभाग की खास तैयारी, ऐसे कर रहे जागरूक | प्रयागराज | तभी अयोध्या भाजपा को वोट नहीं देती है & प्रयागराज में लगने वाले महाकुंभ मेले में लगभग 40 करोड़ & उत्तराखंड के कई अधिकारियों को प्रयागराज कुंभ मेले में & उत्तराखंड के अधिकारी प्रयागराज कुंभ में जाकर भीड़ नियंत्रण के साथ-साथ ट्रैफिक मैनेजमेंट, स्वास्थ्य और अन्य सुविधायों को किस तरह के मैनेज करते हैं, & उत्तराखंड शासन में सूचना निदेशक बंशीधर तिवारी का मानना & प्रयागराज कुंभ से उत्तराखंड के अधिकारी काफी कुछ सीख सकते हैं. क्योंकि उत्तराखंड में भी इस तरह के आयोजन होते रहते हैं. कुंभ के अलावा हरिद्वार में हर साल कांवड़ा मेला लगता है. इसके अलावा चारधाम यात्रा में व्यवस्थाओं को और मुकम्मल किया जा सकता है. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री चाहते हैं कि जिस तरह से चारधाम यात्रा में हर साल श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ रही है, उसी तरह से अधिकारी भी अपनी तैयारी को मुकम्मल रखें.. COPY RAKSHIT JOSHI ADVOCATE H.C. NTL Mob. 8126290414

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने महाकुंभ मेले में उत्तराखंड के पंडाल के लिए अलग से भूमि आवंटन का अनुरोध उत्तर प्रदेश सरकार से किया था. लिहाजा, सीएम धामी के अनुरोध पर ये भूमि आवंटित कर दी गई है. जहां पर उत्तराखंड सरकार मेलार्थियों के लिए सभी जरूरी सुविधाओं की व्यवस्था करेगी. पंडाल के जरिए उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति की झलक भी देश-दुनिया भर से आए लोगों को देखने को मिलेगी?
लोक सूचना अधिकारी
उत्तराखंड सूचना विभाग
देहरादून
प्रेषक
चंद्रशेखर जोशी
अध्यक्ष उत्तराखंड
आईनाः समाचार पत्रों का राष्टीय संगठन
कार्यालयरू नंदा देवी एनक्लेव पो0 बंजारा वाला देहरादून उत्तराखंड
मो0 9412932030
विषयः सूचनाधिकार के तहत निम्न लिखित सवालों की जानकारी लिखित में उपलब्ध देने की कृपा करे
महोदय, इलाहाबाद (प्रयागराज) में महाकुंभ मेला 13 जनवरी, 2025 से 26 फरवरी, 2025 तक आयोजित किया गया था, इस दौरान उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा उत्तराखंड सरकार के विज्ञापन होडिंग लगाए गए थे, इस संबंध में आपसे निम्न लिखित सवालों की जानकारी लिखित में उपलब्ध कराने हेतु निवेदन हैं
मौखिक रूप से निरीक्षण न देकर लिखित में उपलब्ध करवा दीजिएय
महोदय, सूचना उपलब्ध कराने हेतु अंतिम दिवस का प्रयोग नहीं करे, जल्द से जल्द जानकारी दे दीजिए, क्योंकि पूरे देश में उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग की साख पर नकारात्मक संदेश व्याप्त हो रहा है।
मेरे सवाल इसी वर्ष आयोजित महाकुंभ मेले से संबंधित है
1, इलाहाबाद महाकुंभ में उत्तराखंड सूचना एवम लोक सम्पर्क विभाग ने कितनी धनराशि के विज्ञापन होडिंग लगवाए, सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
2, उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा इलाहाबाद महाकुंभ में लगाए गए विज्ञापन होल्डिंग की कितनी संख्या रही, सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
3, उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा इलाहाबाद महाकुंभ में लगाए विज्ञापन होल्डिंग का स्थान, और उनकी दूरी, और उनके स्थान की फोटो उपलब्ध करवा दीजिए ? सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
4, उत्तराखंड सूचना विभाग के किस अधिकारी की जिम्मेदारी पर यह विज्ञापन होल्डिंग लगाए गए? उनका नाम, पद, और इलाहाबाद महाकुंभ मेला स्थल में उत्तराखंड सूचना विभाग के अधिकारी, कर्मचारी कितने दिन निवास किया, सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
5, इलाहाबाद महाकुंभ में उत्तराखंड सूचना विभाग के अधिकारियों का कुल व्यय , जो विभाग ने वहन किया, उसका वाउचर, बिल उपलब्ध करवा दीजिए? सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
6, उत्तराखंड सूचना विभाग द्वारा इलाहाबाद महाकुंभ में विज्ञापन होल्डिंग किस एजेंसी, कंपनी से लगवाए गए, उसका बिल, वाउचर, व्यय की पूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा दीजिए सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
7, इलाहाबाद महाकुंभ में उत्तराखंड सरकार के विज्ञापन लगाने के लिए किस आधार पर एजेंसी, कंपनी का चयन किया गया? उसका ब्यौरा उपलब्ध करवा दीजिए? सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
8, सीएम पुष्कर सिंह धामी के मार्गदर्शन में प्रयागराज में 13 जनवरी से 26 फरवरी तक आयोजित हो रहे महाकुंभ-2025 में भव्य उत्तराखण्ड पवेलियन स्थापित किया गया, इसमे कितना व्यय आया, इसके बिल , व्यय का ब्यौरा आदि उपलब्ध करवा दीजिए,
वर्तमान में इसकी रख रखाव की क्या स्थिति है, सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
9, उत्तराखंड सूचना विभाग ने महाकुंभ मेले में किस किस मद में कितनी धन राशि व्यय की? सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
10, पवेलियन में उत्कृष्ट टेंट सिटी का भी निर्माण किया गया, इसमें कितना व्यय हुआ? ब्यौरा उपलब्ध करवा दीजिए
11, महाकुम्भ में यात्रियों को आवासीय सुविधा एवं स्थानीय भोजन उपलब्ध कराने में कितनी धनराशि व्यय की गई, पूर्ण ब्यौरा उपलब्ध करवा दीजिए, सूचना लिखित में जल्द उपलब्ध करवा दीजिये।
12, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में कितनी धनराशि व्यय की गई? ब्यौरा दे दीजिए
13, उत्तराखंड सूचना एवं लोक संपर्क विभाग द्वारा आवागमन , और हवाई यात्रा में कितनी धनराशि व्यय की गई, पूर्ण विवरण बिल, वाउचर सहित उपलब्ध करवा दीजिए
- महाकुम्भ हेतु सूचना एवं लोक सम्पर्क विभाग द्वारा कुल कितना धनराशि का बजट विज्ञापन हेतु व्यय किया गया, सूचना दीजिये
चंद्रशेखर जोशी