राज्य सरकार द्वारा यहां जारी एक बयान के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने मंगलवार को लोक निर्माण विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर के विकास की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि यह गलियारा उत्तर प्रदेश की कनेक्टिविटी को नया आधार देगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश में अधिकांश राजमार्ग और एक्सप्रेसवे पूर्व-पश्चिम दिशा में केंद्रित हैं और ऐसे में अब आवश्यकता है कि नेपाल सीमा से लेकर प्रदेश के दक्षिणी छोर तक फैले जिलों को जोड़ने वाला एक सुदृढ़ उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर तैयार किया जाए।