18 JUNE 2025 (HIMALAYA PRESENTS & MEDIA AGENCY & NEWSPAPER REPORT) एक्सपर्ट का कहना है कि ईरान के खिलाफ अगर अमेरिका जंग में कूदता है तो पाकिस्तान का एयरबेस इस्तेमाल कर सकता है और इसीलिए मुनीर को ट्रंप का इतना भाव दे रहे हैं। अमेरिका के राष्ट्रपति का एक आर्मी चीफ से मिलना खुद पाकिस्तानियों को पच नहीं रहा है। पाकिस्तान के पत्रकार और विश्लेषक वकास ने एक्स पर लिखा, ‘यह हैरान करने वाला है कि ट्रंप पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ लंच करने जा रहे हैं। वह भी तब जब उनके समकक्ष पाकिस्तान के पीएम होते हैं। एक निचले दर्जे के सरकारी अधिकारी से मुलाकात प्रोटोकाल के बाहर है लेकिन यह दिखाता है कि ट्रंप को जनरल मुनीर की जरूरत है। ईरान के साथ युद्ध में पाकिस्तान के सपोर्ट पर ट्रंप बात करने जा रहे हैं।’

पाकिस्तान के सेना प्रमुख आसिम मुनीर ने अमेरिका में भारत के खिलाफ तीखे बयान दिए. उन्होंने 1971 की हार का बदला लेने और भारत को तोड़ने की बात कही. PM Modi ने लगाया Trump को फोन,जानिए 35 मिनट तक दोनों नेताओं के बीच क्या हुई बात? पाकिस्तान के आर्मी चीफ के साथ आज लंच करेंगे ट्रंप
पाकिस्तानी सेना के प्रमुख आसिम मुनीर का अमेरिका दौरा कई वजहों से चर्चा में है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को काफी नुकसान पहुंचाया था. अब मुनीर अमेरिका पहुंच गए हैं. वे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ लंच करेंगे. इस मसले पर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने फटकार लगाते हुए कहा कि वह पहलगाम हमले का दोषी है. अब भारत की कूटनीति बिखर रही है.
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक्स पर एक पोस्ट शेयर की है. उन्होंने लिखा, ”फील्ड मार्शल असीम मुनीर, वह व्यक्ति जिसका भड़काऊ भाषण 22 अप्रैल के पहलगाम आतंकी हमलों से सीधा जुड़ा था, आज वह व्हाइट हाउस में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ लंच कर रहा है. क्या यही वजह है कि राष्ट्रपति ट्रंप ने एक दिन पहले ही जी-7 शिखर सम्मेलन छोड़ दिया और मिस्टर नरेंद्र मोदी को गले लगाने से मना कर दिया?”
उन्होंने एक्स पोस्ट के जरिए कहा, ”राष्ट्रपति ट्रंप ने खुद 14 बार यह दावा किया है कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच युद्ध विराम करवाया है, जिसका मतलब है कि उन्होंने ऑपरेशन सिंदूर को खत्म कर दिया है. अमेरिकी सेंट्रल कमांड के प्रमुख जनरल माइकल कुरिल्ला ने आतंकवाद विरोधी अभियानों में पाकिस्तान को अभूतपूर्व भागीदार बताया. नमस्ते ट्रंप ने हाउडी मोदी को यह तिहरा झटका दिया है! भारतीय कूटनीति बिखर रही है और प्रधानमंत्री पूरी तरह से चुप हैं.”
भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान को आतंक के मसले पर करारा जवाब दिया था. इसके बाद दोनों ही देशों के बीच तनाव बढ़ गया था. इस दौरान ट्रंप ने कई बार दावा किया था कि उन्होंने भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर करवा दिया है.
पाकिस्तान के सेना प्रमुख और हाल ही में फील्ड मार्शल बने सैयद आसिम मुनीर इन दिनों अमेरिका के दौरे पर हैं. दौरे के दौरान उन्होंने अमेरिका में रह रहे पाकिस्तानी समुदाय को संबोधित किया. अपने भाषण में मुनीर ने कई मुद्दों पर बात की, लेकिन इस मंच का इस्तेमाल उन्होंने भारत के खिलाफ तीखे बयान देने के लिए भी किया. उन्होंने मई में भारत और पाकिस्तान के बीच हुए चार दिन के संघर्ष को पाकिस्तान की जीत बताने की कोशिश की.
द डॉन की रिपोर्ट के अनुसार, मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान कभी 1971 की हार को नहीं भूलेगा और वह समय आने पर इसका जवाब देगा. उन्होंने यह भी दावा किया कि पाकिस्तान की सेना भारत की किसी भी कार्रवाई का जवाब देने में सक्षम है. आसिम मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी बयान दिया है.
सैयद आसिम मुनीर ने अपने बयान में क्या कहा?
पाकिस्तान के एक वरिष्ठ पत्रकार अजाज सैयद ने एक टॉक शो में बताया कि पाकिस्तानी सेना प्रमुख सैयद आसिम मुनीर ने अमेरिका में दिए गए अपने भाषण में कहा कि वे भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लेंगे. वॉशिंगटन में मौजूद पाकिस्तानी नागरिक नोमान मुगल ने भी दावा किया कि मुनीर ने कहा, “हमने चीन के साथ मिलकर भारत के खिलाफ जंग लड़ी है.”
सैयद आसिम मुनीर ने कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच स्तरों पर जंग लड़ी है, जिनमें साइबर वॉरफेयर भी शामिल है. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तानी हैकरों ने भारत के 70% ग्रिड स्टेशन हैक कर बंद कर दिए. साथ ही यह भी कहा कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक पहुंच गए थे. मुनीर ने एक और दावा करते हुए कहा कि भारत की ट्रेन व्यवस्था को भी हैक किया गया. हालांकि, इन दावों का कोई सबूत उन्होंने नहीं दिया और भारत की ओर से भी अब तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है.
पाक सेना प्रमुख ने किया बड़ा दावा
आसिम मुनीर ने अमेरिका में दिए गए अपने भाषण में कबूल किया कि भारत के खिलाफ लड़ाई में पाकिस्तान को चीन से हथियार और सैन्य उपकरण मिले थे. उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने इन हथियारों का ऐसा इस्तेमाल किया कि चीन भी उनकी तैयारी से प्रभावित हुआ.
इस दौरान मुनीर ने आतंकवाद के मुद्दे पर अमेरिका को जिम्मेदार ठहराया. उन्होंने कहा कि अफगानिस्तान में सोवियत संघ के हमले के बाद अमेरिका की मदद से पाकिस्तान में ‘जेहादी कल्चर’ पनपा और यही आगे चलकर कई आतंकी संगठनों की जड़ बना.